ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड अल्मोड़ा108 सेवा ठप, गर्भवती महिलाएं और गंभीर रोगी परेशान

108 सेवा ठप, गर्भवती महिलाएं और गंभीर रोगी परेशान

बुधवार को 108 कर्मचारियों के हड़ताल पर रहने से 108 वाहनों के पहिए जाम रहे। इस कारण जिलेभर के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों से अस्पतालों तक पहुंचने को गंभीर रोगियों सहित गर्भवती महिलाओं को 108 वाहन नहीं...

108 सेवा ठप, गर्भवती महिलाएं और गंभीर रोगी परेशान
हिन्दुस्तान टीम,अल्मोड़ाWed, 24 Apr 2019 10:39 PM
ऐप पर पढ़ें

बुधवार को 108 कर्मचारियों के हड़ताल पर रहने से 108 वाहनों के पहिए जाम रहे। इस कारण जिलेभर के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों से अस्पतालों तक पहुंचने को गंभीर रोगियों सहित गर्भवती महिलाओं को 108 वाहन नहीं मिले। इस कारण गर्भवती महिलाओं सहित गंभीर रोगियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

108 का संचालन ठप होने से नैनीताल जिले के मौना चापड निवासी महिला पूजा देवी को अस्पताल लाने के लिए 108 नहीं मिल पाई। परिजनों ने निजी वाहन से उन्हें महिला अस्पताल में भर्ती किया। जबकि पांच महिलाओं को डिलीवरी के बाद घर जाने के लिए खुशियों की सवारी नहीं मिल पाई। इस कारण महिलाओं को निजी वाहन बुक कराकर घर पहुंचना पड़ा। इससे महिलाओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं अस्पतालों में आने वाले गंभीर रोगियों को भी 108 नहीं मिली। इस कारण उन्हें भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। गौरतलब है कि आपात सेवा 108 को संचालित कर रही जीवीके कंपनी का इस माह सरकार से करार खत्म हो रहा है। पुराने कर्मचारियों को नई कंपनी कैंप की ओर से काफी वेतन पर रखा जा रहा है। ऐसे में 10 सालों से कार्यरत कर्मचारियों को पहले से कम वेतन में काम करना पड़ेगा। इससे से नाराज जिले के 65 कर्मचारी बुधवार को हड़ताल पर रहे। संगठन के फील्ड कर्मचारियों ने देहरादून में रैली में भी भाग लिया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें