फ्रीडम फाइटर कोटे से बने सभी डॉक्टरों की जांच; 3 राज्यों में दबिश, और गिरफ्तारियां होंगी

लाइव हिन्दुस्तान, देहरादून
share

फर्जी फ्रीडम फाइटर प्रमाण पत्र से एमबीबीएस एडमिशन के मामले सामने आने के बाद सरकार ने पिछले सालों में इस कोटे के तहत हुए एडमिशन की भी जांच कराने का निर्णय लिया है।

All Doctors Under Freedom Fighter Quota Probe
फ्रीडम फाइटर कोटे से बने सभी डॉक्टरों की जांच

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित कोटे के फर्जी प्रमाण पत्र से एमबीबीएस में दाखिला दिलाने वाले गिरोह की तह तक जाने के लिए एसआईटी की अलग-अलग टीमों ने दिल्ली, मेरठ और मुजफ्फरनगर में दबिश दी है। पुलिस की एक टीम मुजफ्फरनगर निवासी उस छात्रा और उसके पिता को पूछताछ के लिए देहरादून ले आई है। जिसने फर्जीवाड़े के जरिए सरकारी कॉलेज में दाखिला लिया था।

एसआईटी ने दून में पिता-पुत्री से घंटों तक सघन पूछताछ की। इन्हें जल्द तथ्य जुटाकर गिरफ्तार किया जा सकता है। जांच टीम यह जानने का प्रयास कर रही है कि राजधानी के तहसील प्रशासन में किस अधिकारी या कर्मचारी के स्तर से प्रमाण पत्र जारी कराने की मजबूत सेटिंग की गई थी। हाल ही में गिरफ्तार किए गए गिरोह के सरगना बिहार निवासी रूपेश पंडित ने भी पूछताछ में कई अहम राज उगले हैं। रूपेश ने गैंग में सक्रिय भूमिका निभाने वाले चार अन्य लोगों के नामों का खुलासा किया है। एसआईटी इंचार्ज जया बलोनी ने बताया कि गुरुवार या शुक्रवार तक मामले में दो से चार नई गिरफ्तारियां हो सकती हैं। वहीं, 60 लाख की रकम में से 10 लाख रुपये की रिकवरी होने की भी उम्मीद है।

पुलिस के सक्रिय होने के बाद आरोपी मिटा रहे डिजिटल डाटा

अंकित कुमार चौधरी, देहरादून: एमबीबीएस दाखिले के फर्जीवाड़े का खुलासा होते ही गिरोह के सदस्य पुलिस से बचने के लिए सतर्क हो गए हैं। जांच में सामने आया है कि गैंग के मास्टरमाइंड और अन्य सदस्यों ने अपने डिजिटल फुटप्रिंट मिटाने की कोशिशें तेज कर दी हैं। पुलिस की रडार से बचने के लिए गिरोह के सदस्य मोबाइल नेटवर्क के बजाय केवल इंटरनेट कॉलिंग का इस्तेमाल कर रहे थे।

एसआईटी जांच में यह तथ्य पुख्ता हुआ है कि दाखिले के लिए गैंग संचालकों और छात्रों या उनके परिजनों के बीच बातचीत सिर्फ व्हाट्सएप कॉल के जरिए ही होती थी। जैसे ही फर्जीवाड़े की एफआईआर दर्ज हुई और मामला सुर्खियों में आया, इसे लेकर गिरोह पहले से ही सक्रिय हो गया था। कई आरोपियों ने पुलिस के पहुंचने से पहले ही अपने मोबाइल से व्हाट्सएप का पूरा डाटा, चैट हिस्ट्री और कॉल लॉग्स डिलीट कर दिए हैं।

मामला सिर्फ डाटा डिलीट करने तक सीमित नहीं है, बल्कि कुछ शातिर आरोपियों के अपने मोबाइल फोन तक बदलने की बात भी सामने आई है। सुबूत नष्ट करने की इस कोशिश ने एसआईटी के लिए जांच को थोड़ा चुनौतीपूर्ण बना दिया है। हालांकि, एसआईटी अब साइबर एक्सपर्ट की मदद से तकनीकी पहलुओं की गहनता से पड़ताल कर रही है। डिलीट किए गए डाटा को रिकवर करने और आरोपियों की डिजिटल लोकेशन को ट्रेस करने के लिए पुलिस आधुनिक सॉफ्टवेयर और कॉल डिटेल रिकॉर्ड्स (सीडीआर) का सहारा ले रही है। इसके आधार पर पुलिस जल्द ही आरोपियों तक पहुंच सकती है।

फ्रीडम फाइटर कोटे से बने सभी डॉक्टरों की होगी जांच

फर्जी फ्रीडम फाइटर प्रमाण पत्र से एमबीबीएस एडमिशन के मामले सामने आने के बाद सरकार ने पिछले सालों में इस कोटे के तहत हुए एडमिशन की भी जांच कराने का निर्णय लिया है। चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुबोध उनियाल ने विभागीय सचिव को इसके निर्देश दिए हैं।

सरकार के इस फैसले के बाद अब राज्य में फ्रीडम फाइटर सार्टिफिकेट के आधार पर एमबीबीएस करने वाले डॉक्टर भी जांच के दायरे में आ गए हैं। विदित है कि राज्य में फ्रीडम फाइटर श्रेणी में दो प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण मिलता है और इसके तहत हर साल कॉलेजों में एमबीबीएस में प्रवेश दिए जाते हैं। राज्य में हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज 2005 में शुरू हुआ था। जबकि 2008 में श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई शुरू हुई। इसके बाद दून, अल्मोड़ा और हरिद्वार में भी पढ़ाई शुरू हो चुकी है। जबकि इस साल पिथौरागढ़ में भी प्रवेश दिए जाने हैं।

तीन पीढ़ियों तक मिलता है आरक्षण का लाभ

फ्रीडम फाइटर कोटे का लाभ स्वतंत्रता संग्रमा सेनानी की तीन पीढ़ियों तक मिलता है। राज्य सरकार के नियमों के अनुसार स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, उनके पुत्र, पुत्री और नाती नातिन को ही इस श्रेणी में आरक्षण की सुविधा मिलती है। शिक्षा मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि फ्रीडम फाइटर प्रमाण पत्र में मिली खामियों के बाद इस कोटे में पिछले सत्रों में दिए गए सभी एडमिशन की भी जांच के निर्देश दिए गए हैं। प्रमाणपत्रों की जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा गया है। यदि किसी का प्रमाण पत्र गलत पाया जाता है तो निश्चित तौर पर कार्रवाई की जाएगी।

Gaurav Kala

लेखक के बारे में

Gaurav Kala

गौरव काला: वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम सदस्य

संक्षिप्त विवरण: गौरव काला पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। वह विशेष रूप से हिमालयी राज्य उत्तराखंड के अलावा, दिल्ली-एनसीआर, मध्यप्रदेश, झारखंड समेत कई हिंदी बेल्ट के राज्यों की खबरें कवर कर रहे हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: गौरव काला का भारतीय डिजिटल मीडिया जगत में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वह वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में, वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट टीम सेक्शन का हिस्सा हैं। पिछले पांच वर्षों से वह पहले होम टीम का हिस्सा रहे और अब बड़ी बखूबी से स्टेट टीम में अपनी जिम्मेदारी को निभा रहे हैं। उन्हें डिजिटल पाठकों की पसंद और बदलती प्रवृत्तियों (Trends) को समझने में विशिष्ट महारत हासिल है। गौरव का करियर प्रिंट मीडिया से शुरू होकर टीवी जगत और डिजिटल मीडिया तक फैला हुआ है। यही वजह है कि उनकी खबरों में गहराई और सटीकता की झलक दिखती है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग: गौरव मॉस कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट हैं और यही उनकी सबसे बड़ी विशेषता है। पहले बी. ए. इन मॉस कम्यूनिकेशन और फिर आधुनिक पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन होने के कारण उनके पास खबरों की ठोस समझ है। 2011 में दैनिक जनवाणी अखबार में क्राइम रिपोर्टिंग से पत्रकारिता शुरू करने के बाद उन्होंने ईटीवी भारत में बतौर एंकर और स्क्रिप्ट राइटर पर तौर पर काम किया। 2015 में डिजिटल पत्रकारिता में एंट्री लेते हुए अमर उजाला और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय खबरों को भी कवर किया, बल्कि आकर्षक लेखनी से पाठकों के बीच लोकप्रियता बनाई।


सितंबर 2021 में गौरव लाइव हिन्दुस्तान की नेशनल टीम के साथ जुड़े। तब से वह न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय, वायरल समाचार और मौसम संबंधी खबरों पर विशेष ध्यान दे रहे हैं, बल्कि राजनीतिक, रिसर्च बेस स्टोरीज भी कवर कर रहे हैं। अपनी मजबूत लेखनी के दम पर वह खबरों को आकर्षक नए कलेवर के साथ आम जनता तक पहुंचा रहे हैं।


डिजिटल ट्रेंड्स के साथ रिपोर्टिंग: डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बदलते ट्रेंड्स को समझना गौरव की बड़ी ताकत है। वायरल खबरों, सोशल मीडिया ट्रेंड्स और इंटरनेट कल्चर से जुड़े विषयों को वह तथ्यात्मक जांच और संतुलित प्रस्तुति के साथ सामने रखते हैं। उनकी यही क्षमता उन्हें क्लिक-बेस्ड नहीं, बल्कि कंटेंट-बेस्ड पत्रकार बनाती है। इसके अलावा वह राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों को तथ्यात्मक गहराई और संतुलित दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं।


पत्रकारिता का उद्देश्य: गौरव के लिए पत्रकारिता केवल खबर देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी है। उनका मानना है कि पत्रकारिता का मूल उद्देश्य सत्य और जनहित को प्राथमिकता देते हुए पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। वह अपनी लेखनी से सत्ता, समाज और आम जनता के बीच एक मजबूत और भरोसेमंद सेतु बनाने में विश्वास रखते हैं।


विशेषज्ञता (Areas of Expertise):

राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचार
वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट
राजनीतिक और रिसर्च-आधारित स्टोरीज
हेडलाइन और न्यूज़ प्रेजेंटेशन

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़फ्रीडम फाइटर कोटे से बने डॉक्टरों की जांच; 3 राज्यों में दबिश, और गिरफ्तारियां