आज हड़ताल पर रहेंगे पूरे उत्तराखंड के वकील, नहीं करेंगे कोई काम; क्या है वजह

Nov 15, 2025 03:16 pm ISTMohammad Azam लाइव हिन्दुस्तान, देहरादून
share

देहरादून में पिछले पांच दिनों से आंदोलित वकीलों से मिलने सरकार का कोई प्रतिनिधि अब तक नहीं पहुंचा है। इससे आक्रोशित वकील शनिवार को भी दून कोर्ट के बाहर जाम लगाने के साथ पूरे प्रदेश में हड़ताल पर रहेंगे।

आज हड़ताल पर रहेंगे पूरे उत्तराखंड के वकील, नहीं करेंगे कोई काम; क्या है वजह

देहरादून में पिछले पांच दिनों से आंदोलित वकीलों से मिलने सरकार का कोई प्रतिनिधि अब तक नहीं पहुंचा है। इससे आक्रोशित वकील शनिवार को भी दून कोर्ट के बाहर जाम लगाने के साथ ही पूरे प्रदेश में हड़ताल पर रहेंगे। वकीलों ने शुक्रवार को भी नए और पुराने कोर्ट परिसर के बीच हरिद्वार रोड जाम की। इस वजह से प्रिंस चौक, सहारनपुर रोड, हरिद्वार रोड, सुभाष रोड समेत कई इलाकों में ट्रैफिक पटरी से उतर गया। बार एसोसिएशन देहरादून के अध्यक्ष मनमोहन कंडवाल और सचिव राजबीर सिंह बिष्ट ने कहा कि नए कोर्ट परिसर में चैंबर नहीं बनने से वकील परेशान हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इस बीच, पुराने कोर्ट परिसर में रैन बसेरे का शिलान्यास कर दिया गया। चैंबर का मानचित्र देने से पहले एमडीडीए ने डेवलपमेंट चार्ज चार करोड़ रुपये से अधिक बताया है। इसके बाद निर्माण के लिए करोड़ों रुपये चाहिए। वकीलों ने इस मामले में सरकार से मदद मांगी। लेकिन, अब तक कोई समाधान होता नजर नहीं आ रहा है क्योंकि, सरकार का कोई प्रतिनिधि उनकी समस्या सुनने के लिए मौके पर नहीं पहुंचा है। इससे नाराज वकीलों ने शनिवार को प्रदेशव्यापी हड़ताल के साथ साढ़े दस बजे से शाम तक जाम लगाने की चेतावनी दे दी है। उललेखनीय है कि दून में वकील मांगों को लेकर पिछले कुछ दिनों से हरिद्वार रोड को तय समय पर चक्का जाम करते आ रहे हैं। शुक्रवार को अधिवक्ता राजीव शर्मा बंटू, गगनदीप सिंह थापर, सिद्धार्थ पोखरियाल, अनिल पंडित, भानू प्रताप सिसोदिया और शगुन चौधरी प्रमुख रूप से शामिल रहे।

विधायक बुटोला समर्थन देने पहुंचे

बार एसोसिएशन के सदस्य और बदरीनाथ विधायक लखपत बुटोला शुक्रवार को वकीलों के आंदोलन में शामिल हुए। उन्होंने वकीलों के मुद्दे का समर्थन करते हुए इसे जायज बताया। सरकार से शीघ्र से शीघ्र उचित कदम उठाने का अनुरोध भी किया। दूसरी ओर, दून वैली उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष पंकज मैसोन भी वकीलों को समर्थन देने पहुंचे।

जाम खोलकर एंबुलेंस को दिया गया रास्ता

दून में शुक्रवार को जाम के दौरान हरिद्वार रोड पर एक एंबुलेंस पहुंची। बार एसोसिएशन अध्यक्ष मनमोहन कंडवाल ने वकीलों को रास्ता देकर एंबुलेंस को रास्ता देने के लिए कहा। वकील सड़क से उठे तो एंबुलेंस को पास कराया गया। इसके बाद फिर जाम लगा दिया गया।

Mohammad Azam

लेखक के बारे में

Mohammad Azam

संक्षिप्त विवरण

मोहम्मद आजम पिछले 3.5 सालों से पत्रकारिता कर रहे हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में बतौर कंटेंट प्रोडूसर काम कर रहे हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: मोहम्मद आजम पिछले तीन सालों से ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहे हैं। कम समय में आजम ने पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया की बारीकियां सीखी हैं और अब भारत के अग्रणी समाचार संस्थान ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट न्यूज टीम में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

आजम ने ग्रेजुएशन तक विज्ञान की पढ़ाई की है, लेकिन राजनीतिक विषयों में रुचि उनको पत्रकारिता की तरफ खींच लाई। आजम ने अपना पोस्ट ग्रेजुएशन देश के अग्रणी संस्थानों में से एक भारतीय जनसंचार संस्थान से पूरा किया। विज्ञान बैकग्राउंड होने के चलते आजम को फैक्ट आधारित पत्रकारिता करने में महारत हासिल है।


राजनीतिक पत्रकारिता में आजम

आजम की देश की राजनीति में काफी रुचि है। आजादी के पहले से लेकर आजादी के बाद की राजनीतिक घटनाओं की कई किताबों का अध्ययन होने के चलते अच्छी समझ है। यही कारण रहा कि आजम ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीतिक बीट से की। राजनीति के साथ आजम क्राइम और सोशल मीडिया पर वायरल चल रही खबरों में भी अच्छी महारत हासिल है।


पत्रकारिता का उद्देश्य

आजम का मानना है कि पत्रकारिता जनपक्षीय होनी चाहिए। पत्रकारिता के दौरान अपनी भावनाओं को काबू में रखकर तथ्य आधारित पत्रकारिता आजम को जिम्मेदार बनाती है। पत्रकारिता में आजम तथ्य आधारित सूचनाएं पहुंचाने के साथ ही, साहित्यिक लेखन में भी महारत हासिल है।


विशेषज्ञता ( Area of Expertise )

पॉलिटिकल और क्राइम की खबरें
राजनीति से जुड़े लोगों के इंटरव्यू
क्राइम और वायरल खबरें
पॉलिटिकल एक्सप्लेनर

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।