Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़Alert at India Nepal Border After Religious Violence in Nepal SSB and Police Take Charge
नेपाल में धार्मिक हिंसा के बाद भारतीय सीमा पर अलर्ट, एसएसबी-पुलिस ने संभाली कमान

नेपाल में धार्मिक हिंसा के बाद भारतीय सीमा पर अलर्ट, एसएसबी-पुलिस ने संभाली कमान

संक्षेप:

नेपाल के सीमावर्ती इलाकों महेन्द्रनगर, बैतड़ी, दार्चूला और जूलाघाट में फिलहाल शांति बनी हुई है और किसी तरह के प्रदर्शन या हिंसा की कोई सूचना नहीं है। लेकिन एहतियातन भारतीय सीमा पर एसएसबी और पुलिस ने कमान संभाल ली है और चौकसी बढ़ा दी है।

Jan 07, 2026 02:56 pm ISTGaurav Kala पिथौरागढ़
share Share
Follow Us on

नेपाल में हुई धार्मिक हिंसा के बाद पिथौरागढ़ और चंपावत जनपद से सटी भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गई हैं। सीमा पर एसएसबी और स्थानीय पुलिस ने चौकसी बढ़ा दी है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके। हालांकि नेपाल के सीमावर्ती इलाकों महेन्द्रनगर, बैतड़ी, दार्चूला और जूलाघाट में फिलहाल शांति बनी हुई है और किसी तरह के प्रदर्शन या हिंसा की कोई सूचना नहीं है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

टनकपुर से सटी सीमा पर स्थिति फिलहाल नियंत्रण में बनी हुई है। नेपाल की ब्रह्मदेव मंडी में बाजार खुले रहे और बाबा सिद्धनाथ के दर्शनों के लिए आए श्रद्धालु और भारतीय पर्यटक बिना किसी रोक-टोक के दिनभर आवाजाही करते रहे। प्रभारी कोतवाल अपर उप निरीक्षक पूरन सिंह तोमर ने बताया कि टनकपुर सीमा पर सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हैं और चौकसी बरकरार है।

ये भी पढ़ें:नेपाल के बीरगंज में हिंसा, मस्जिद में तोड़फोड़ पर बवाल; भारत की सीमा पर अलर्ट

हिंसा का असर भारतीय सीमा पर नहीं दिखा

उत्तराखंड के झूलाघाट क्षेत्र में भी नेपाल सीमा पर धार्मिक हिंसा का फिलहाल कोई असर नहीं दिखा। मंगलवार को भारतीय क्षेत्र झूलाघाट से लगे नेपाल के जूलाघाट में शांति रही और दिनभर कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। दार्चुला क्षेत्र में भी स्थिति सामान्य रही। हालांकि नेपाल के बैतड़ी और दार्चुला क्षेत्रों को बढ़ती हिंसा को देखते हुए अलर्ट पर रखा गया है।

सीमा से करीब 500 किमी दूर हुई थी हिंसा

नेपाल के वीरगंज में मंगलवार को पथराव की घटना हुई, लेकिन यह क्षेत्र भारतीय सीमा से करीब 500 किमी दूर स्थित है। भारत-नेपाल सीमा पर तैनात सुरक्षा बलों ने कहा कि फिलहाल भारत की सीमा पर कोई अप्रिय स्थिति नहीं है और नियंत्रण बनाए रखा गया है।

नेपाल में हिंसा के बाद कर्फ्यू हटाया गया

गौरतलब है कि कुछ शरारती तत्वों ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट कर एक धार्मिक समुदाय के बारे में कथित रूप से आपत्तिजनक बातें कही थीं। रिपोर्ट्स के अनुसार, वीडियो वायरल होने के बाद दूसरे समुदाय के शरारती तत्वों ने एक धर्मस्थल में तोड़फोड़ की। एक समुदाय के लोगों ने धर्मस्थल में तोड़फोड़ के खिलाफ सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया तो हालात बिगड़ गये। पुलिस ने स्थिति पर काबू पाने के लिये आंसू गैस का इस्तेमाल किया। दोनों पक्षों में समझौते के बाद कर्फ्यू हटा दिया गया है।

Gaurav Kala

लेखक के बारे में

Gaurav Kala
गौरव काला को नेशनल, राजनीति, अंतरराष्ट्रीय, क्राइम और वायरल समाचार लिखना पसंद हैं। प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में 10 साल कार्य का अनुभव। लाइव हिन्दुस्तान से पहले अमर उजाला, दैनिक जागरण और ईटीवी भारत जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इन्होंने हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक और स्नातकोत्तर की पढ़ाई की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।