उत्तराखंड के एक स्कूल में छात्रा की पानी की बोतल में शराब मिली, बाथरूम में सिगरेट पीते मिला नाबालिग

Jan 08, 2026 10:01 am ISTGaurav Kala प्रमोद डालाकोटी, हल्द्वानी
share Share
Follow Us on

हल्द्वानी के एक प्राइवेट स्कूल में छात्रा की पानी की बोतल से शराब मिली तो दूसरे स्कूल में नाबालिग छात्र सिगरेट पीते मिला। मामलों की गंभीरता को देखते हुए स्कूल प्रबंधन ने बच्चों की काउंसलिंग शुरू करा दी है।

उत्तराखंड के एक स्कूल में छात्रा की पानी की बोतल में शराब मिली, बाथरूम में सिगरेट पीते मिला नाबालिग

यह कोई सामान्य खबर नहीं, बल्कि समाज और अभिभावकों के लिए एक गंभीर चेतावनी है। नशे की लत अब गली-मोहल्लों से निकलकर स्कूलों की चारदीवारी के भीतर पहुंचती दिख रही है। हल्द्वानी के निजी स्कूलों में सामने आए हालिया मामलों ने शिक्षा व्यवस्था और अभिभावकों दोनों को झकझोर कर रख दिया है। एक निजी स्कूल में छात्रा की पानी की बोतल से शराब मिलने का मामला सामने आया, जबकि दूसरे स्कूल में एक छात्र बाथरूम में सिगरेट पीते हुए पकड़ा गया।

मामलों की गंभीरता को देखते हुए संबंधित स्कूल प्रबंधन ने तत्काल अभिभावकों को बुलाया और बच्चों की काउंसलिंग शुरू कराई। मेडिकल कॉलेज के मनोचिकित्सा विभाग में इन छात्रों की विशेषज्ञों द्वारा काउंसलिंग कराई जा रही है।

विशेषज्ञों का मानना है कि किशोरावस्था में बढ़ता मानसिक दबाव, दोस्तों का गलत प्रभाव, मोबाइल-सोशल मीडिया और फिल्मों से मिलने वाली नकारात्मक प्रेरणा, साथ ही अभिभावकों की व्यस्त दिनचर्या इस समस्या को और गहरा रही है। पारिवारिक तनाव, अकेलापन और पढ़ाई को लेकर अत्यधिक अपेक्षाएं भी बच्चों को इस राह पर धकेल रही हैं।

दो महीनों में स्कूलों में नशे की लत से जुड़े कई मामले

मनोचिकित्सा विभाग, एसटीएच के मनोवैज्ञानिक डॉ. युवराज पंत के अनुसार, “बीते दो महीनों में हमारे पास छात्र-छात्राओं से जुड़े कई ऐसे मामले आए हैं, जिनमें बच्चे स्कूल में शराब या सिगरेट का सेवन करते या अपने पास रखते पाए गए। स्कूल प्रबंधन के माध्यम से अभिभावकों को बुलाकर इन बच्चों की काउंसलिंग कराई जा रही है। यह स्थिति बेहद चिंताजनक है।”

विशेषज्ञों की अभिभावकों को सलाह

विशेषज्ञों का कहना है कि इस खतरे से निपटने के लिए अभिभावकों को बच्चों के साथ दोस्ताना व्यवहार अपनाना होगा। उनसे खुलकर बातचीत करें, रोजाना समय बिताएं, उनकी संगत और गतिविधियों पर नजर रखें और किसी भी असामान्य व्यवहार को हल्के में न लें। जरूरत पड़ने पर समय रहते काउंसलिंग कराना बेहद जरूरी है।

Gaurav Kala

लेखक के बारे में

Gaurav Kala

गौरव काला: वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम सदस्य

संक्षिप्त विवरण: गौरव काला पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। वह विशेष रूप से हिमालयी राज्य उत्तराखंड के अलावा, दिल्ली-एनसीआर, मध्यप्रदेश, झारखंड समेत कई हिंदी बेल्ट के राज्यों की खबरें कवर कर रहे हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: गौरव काला का भारतीय डिजिटल मीडिया जगत में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वह वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में, वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट टीम सेक्शन का हिस्सा हैं। पिछले पांच वर्षों से वह पहले होम टीम का हिस्सा रहे और अब बड़ी बखूबी से स्टेट टीम में अपनी जिम्मेदारी को निभा रहे हैं। उन्हें डिजिटल पाठकों की पसंद और बदलती प्रवृत्तियों (Trends) को समझने में विशिष्ट महारत हासिल है। गौरव का करियर प्रिंट मीडिया से शुरू होकर टीवी जगत और डिजिटल मीडिया तक फैला हुआ है। यही वजह है कि उनकी खबरों में गहराई और सटीकता की झलक दिखती है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग: गौरव मॉस कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट हैं और यही उनकी सबसे बड़ी विशेषता है। पहले बी. ए. इन मॉस कम्यूनिकेशन और फिर आधुनिक पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन होने के कारण उनके पास खबरों की ठोस समझ है। 2011 में दैनिक जनवाणी अखबार में क्राइम रिपोर्टिंग से पत्रकारिता शुरू करने के बाद उन्होंने ईटीवी भारत में बतौर एंकर और स्क्रिप्ट राइटर पर तौर पर काम किया। 2015 में डिजिटल पत्रकारिता में एंट्री लेते हुए अमर उजाला और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय खबरों को भी कवर किया, बल्कि आकर्षक लेखनी से पाठकों के बीच लोकप्रियता बनाई।


सितंबर 2021 में गौरव लाइव हिन्दुस्तान की नेशनल टीम के साथ जुड़े। तब से वह न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय, वायरल समाचार और मौसम संबंधी खबरों पर विशेष ध्यान दे रहे हैं, बल्कि राजनीतिक, रिसर्च बेस स्टोरीज भी कवर कर रहे हैं। अपनी मजबूत लेखनी के दम पर वह खबरों को आकर्षक नए कलेवर के साथ आम जनता तक पहुंचा रहे हैं।


डिजिटल ट्रेंड्स के साथ रिपोर्टिंग: डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बदलते ट्रेंड्स को समझना गौरव की बड़ी ताकत है। वायरल खबरों, सोशल मीडिया ट्रेंड्स और इंटरनेट कल्चर से जुड़े विषयों को वह तथ्यात्मक जांच और संतुलित प्रस्तुति के साथ सामने रखते हैं। उनकी यही क्षमता उन्हें क्लिक-बेस्ड नहीं, बल्कि कंटेंट-बेस्ड पत्रकार बनाती है। इसके अलावा वह राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों को तथ्यात्मक गहराई और संतुलित दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं।


पत्रकारिता का उद्देश्य: गौरव के लिए पत्रकारिता केवल खबर देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी है। उनका मानना है कि पत्रकारिता का मूल उद्देश्य सत्य और जनहित को प्राथमिकता देते हुए पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। वह अपनी लेखनी से सत्ता, समाज और आम जनता के बीच एक मजबूत और भरोसेमंद सेतु बनाने में विश्वास रखते हैं।


विशेषज्ञता (Areas of Expertise):

राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचार
वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट
राजनीतिक और रिसर्च-आधारित स्टोरीज
हेडलाइन और न्यूज़ प्रेजेंटेशन

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।