अखिलेश यादव और राहुल गांधी को अपने बड़े-बूढ़ों से संस्कार नहीं मिल सके, क्यों भड़के उत्तराखंड CM

Nov 26, 2025 07:59 am ISTGaurav Kala देहरादून
share Share
Follow Us on

उत्तराखंड सीएम पुष्कर सिंह धामी अखिलेश यादव और राहुल गांधी पर बुरी तरह भड़के। उन्होंने कहा कि अक्सर लोगों को अपने बड़े-बूढ़ों से संस्कार मिलते हैं, लेकिन अखिलेश यादव और राहुल गांधी के साथ ऐसा नहीं हुआ।

अखिलेश यादव और राहुल गांधी को अपने बड़े-बूढ़ों से संस्कार नहीं मिल सके, क्यों भड़के उत्तराखंड CM

सपा सुप्रीमो व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर की टिप्पणी पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कड़ा पलटवार किया। मंगलवार को रेसकोर्स में पत्रकार वार्ता में धामी ने न सिर्फ अखिलेश बल्कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी और राजद नेता तेजस्वी यादव को भी आड़े हाथ लिया।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा-अखिलेश द्वारा प्रधानमंत्री को लेकर की गई टिप्पणी बताती है कि यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री का मानसिक स्तर किस स्तर तक आ चुका है। अखिलेश ही नहीं, राहुल गांधी और तेजस्वी यादव समेत कई ऐसे नेता हैं, जिन्हें उनके परिजनों ने भारतीयता के मूल संस्कार ही नहीं सिखाए। भारतीय संस्कारों में तो अपनी से कम आयु के व्यक्ति का भी सम्मान करना सिखाया जाता है। उनके प्रति दुराग्रह नहीं रखा जाता। जबकि उक्त लोग अपने से बड़ों पर भी अमर्यादित टिप्पणी करते दिखते हैं। इनके माता-पिता, परिवार के बड़े-बूढों को इन्हें अच्छे संस्कार सिखाने चाहिए थे पर, ऐसा नहीं हुआ।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि देश के विभिन्न राज्यों से जिस प्रकार के चुनाव परिणाम आ रहे हैं, उस से हताश-निराश होकर विपक्षी दलों के तमाम नेता लोकमर्यादा को छोड़कर अभद्रता कर रहे हैं। मालूम हो कि अखिलेश यादव ने कहा था कि वर्ष 2047 तक प्रधानमंत्री भी धरती पर नहीं रहेंगे, फिर विकसित भारत की बात बेमानी है।

बिल लाओ-इनाम पाओ योजना के विजेता पुरस्कृत

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को सीएम आवास में ‘बिल लाओ-इनाम पाओ’ योजना के विजेताओं को पुरस्कृत किया। धामी ने विजेताओं को बधाई देते हुए सभी से अपील की कि खरीददारी पर बिल मांगकर लेनदेन की प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने और राज्य के विकास में सक्रिय भागीदारी निभाएं।

प्रमुख सचिव आरके सुधांशु ने बताया कि योजना के तहत 90 हजार लोगों ने 270 करोड़ रुपये मूल्य के 6.5 लाख बिलों के साथ प्रतिभाग किया। आयुक्त कर सोनिका ने बताया कि कुल 1888 लोगों को पुरस्कृत किया गया। साथ ही 17 माह तक 1500 प्रति महीने के मासिक पुरस्कार भी प्रदान किए गए। इस मौके पर विधायक सरिता कपूर, अपर आयुक्त अनिल सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।

Gaurav Kala

लेखक के बारे में

Gaurav Kala

गौरव काला: वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम सदस्य

संक्षिप्त विवरण: गौरव काला पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। वह विशेष रूप से हिमालयी राज्य उत्तराखंड के अलावा, दिल्ली-एनसीआर, मध्यप्रदेश, झारखंड समेत कई हिंदी बेल्ट के राज्यों की खबरें कवर कर रहे हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: गौरव काला का भारतीय डिजिटल मीडिया जगत में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वह वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में, वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट टीम सेक्शन का हिस्सा हैं। पिछले पांच वर्षों से वह पहले होम टीम का हिस्सा रहे और अब बड़ी बखूबी से स्टेट टीम में अपनी जिम्मेदारी को निभा रहे हैं। उन्हें डिजिटल पाठकों की पसंद और बदलती प्रवृत्तियों (Trends) को समझने में विशिष्ट महारत हासिल है। गौरव का करियर प्रिंट मीडिया से शुरू होकर टीवी जगत और डिजिटल मीडिया तक फैला हुआ है। यही वजह है कि उनकी खबरों में गहराई और सटीकता की झलक दिखती है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग: गौरव मॉस कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट हैं और यही उनकी सबसे बड़ी विशेषता है। पहले बी. ए. इन मॉस कम्यूनिकेशन और फिर आधुनिक पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन होने के कारण उनके पास खबरों की ठोस समझ है। 2011 में दैनिक जनवाणी अखबार में क्राइम रिपोर्टिंग से पत्रकारिता शुरू करने के बाद उन्होंने ईटीवी भारत में बतौर एंकर और स्क्रिप्ट राइटर पर तौर पर काम किया। 2015 में डिजिटल पत्रकारिता में एंट्री लेते हुए अमर उजाला और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय खबरों को भी कवर किया, बल्कि आकर्षक लेखनी से पाठकों के बीच लोकप्रियता बनाई।


सितंबर 2021 में गौरव लाइव हिन्दुस्तान की नेशनल टीम के साथ जुड़े। तब से वह न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय, वायरल समाचार और मौसम संबंधी खबरों पर विशेष ध्यान दे रहे हैं, बल्कि राजनीतिक, रिसर्च बेस स्टोरीज भी कवर कर रहे हैं। अपनी मजबूत लेखनी के दम पर वह खबरों को आकर्षक नए कलेवर के साथ आम जनता तक पहुंचा रहे हैं।


डिजिटल ट्रेंड्स के साथ रिपोर्टिंग: डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बदलते ट्रेंड्स को समझना गौरव की बड़ी ताकत है। वायरल खबरों, सोशल मीडिया ट्रेंड्स और इंटरनेट कल्चर से जुड़े विषयों को वह तथ्यात्मक जांच और संतुलित प्रस्तुति के साथ सामने रखते हैं। उनकी यही क्षमता उन्हें क्लिक-बेस्ड नहीं, बल्कि कंटेंट-बेस्ड पत्रकार बनाती है। इसके अलावा वह राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों को तथ्यात्मक गहराई और संतुलित दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं।


पत्रकारिता का उद्देश्य: गौरव के लिए पत्रकारिता केवल खबर देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी है। उनका मानना है कि पत्रकारिता का मूल उद्देश्य सत्य और जनहित को प्राथमिकता देते हुए पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। वह अपनी लेखनी से सत्ता, समाज और आम जनता के बीच एक मजबूत और भरोसेमंद सेतु बनाने में विश्वास रखते हैं।


विशेषज्ञता (Areas of Expertise):

राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचार
वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट
राजनीतिक और रिसर्च-आधारित स्टोरीज
हेडलाइन और न्यूज़ प्रेजेंटेशन

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।