NEET एग्जाम के बाद सरकारी MBBS सीटों के लिए फर्जीवाड़े में 5 पर केस, मां-बेटी ने किया खेल

लाइव हिन्दुस्तान
share

नीट परीक्षा के बाद राज्य में इस आरक्षित कोटे की नौ सीटें आवंटित हुई थीं। जिनमें से पांच ने दाखिला लिया। सत्यापन के दौरान फर्जीवाड़े का खुलासा होने पर इनमें से चार के दाखिले निरस्त कर दिए गए हैं।

After NEET Exam Government MBBS Seats scam
एमबीबीएस सीटों के लिए फर्जीवाड़े में 4 लड़कियों समेत 5 पर केस

अंकित कुमार चौधरी, देहरादून

देहरादून में एमबीबीएस की सरकारी सीटों पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित कोटे से दाखिला पाने के लिए फर्जीवाड़ा करने में चार छात्राओं समेत पांच लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया। दो थानों में यह कार्रवाई की गई है। पुलिस को शक है कि फर्जी प्रमाण-पत्र हासिल करने का यह खेल महज कुछ अभ्यर्थियों की धोखाधड़ी ही नहीं, बल्कि किसी संगठित गिरोह की सुनियोजित कारस्तानी हो सकती है।

राजस्व विभाग से प्रमाण पत्र जारी होने के बाद सीट आवंटित होने के बाद इस मामले का खुलासा हुआ था। जिलाधिकारी कार्यालय के आदेश पर हुई जांच में आरोपियों के आवेदन के दस्तावेज फर्जी पाए गए। इसके बाद ये प्रमाण पत्र निरस्त कर दिए गए। अब रायपुर थाने में कंडोली के पटवारी जगदीश कुमार और क्लेमनटाउन थाने में पटवारी डिंपल की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया है।

नीट में सीट आवंटन पर उछला मामला

नीट परीक्षा के बाद राज्य में इस आरक्षित कोटे की नौ सीटें आवंटित हुई थीं। जिनमें से पांच ने दाखिला लिया। सत्यापन के दौरान फर्जीवाड़े का खुलासा होने पर इनमें से चार के दाखिले निरस्त कर दिए गए हैं। फर्जीवाड़े से प्रमाण पत्र हासिल करने वाले इन्हीं आरोपियों के नाम अब मुकदमो में शामिल किए गए हैं।

मां-बेटी ने किया खेल

क्लेमनटाउन थाने में पुलिस ने फर्जीवाड़ा कर प्रमाण पत्र पाने वाली तृप्ति और उसकी मां उमा देवी को आरोपी बनाया है। रायपुर थाने में कंडोली निवासी खुशी, परी और स्वाति को नामजद किया गया है। तीनों ने फर्जी दस्तावेज और आधार कार्ड अपलोड कर आवेदन किया था। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने कहा कि राजस्व विभाग ने दो मुकदमे दर्ज कराए हैं। जिसमें पता लगा कि आधार कार्ड के पते भी सत्यापित नहीं है। आवेदन करने वाले आरोपियों की तलाश की जा रही है।

एससी-एसटी कोटे की सीटों की भी जांच

देहरादून में स्वतंत्रता सेनानी आश्रित कोटे की सीटों में प्रमाणपत्रों की धांधली सामने आने के बाद अब एससी-एसटी कोटे की एमबीबीएस सीटें भी जांच के घेरे में आ गई हैं। एचएनबी मेडिकल विवि ने एससी-एसटी आरक्षण के तहत दाखिला लेने वाले आठ छात्र-छात्राओं (छह सरकारी और दो निजी मेडिकल कॉलेजों से) को नोटिस जारी कर मंगलवार को अपने मूल निवास, जाति और आरक्षण संबंधी सत्यापित दस्तावेजों के साथ विवि में तलब किया है।

विवि के परीक्षा नियंत्रक प्रो. विजय जुयाल ने बताया कि नीट यूजी की पहली काउंसिलिंग के दौरान आरक्षण का लाभ लेने वाले अभ्यर्थियों के दस्तावेजों को लेकर कई ईमेल और लिखित शिकायतें मिली थीं। विवि ने सभी संबद्ध मेडिकल कॉलेजों के प्राचार्यों को निर्देश जारी किए हैं। अब किसी भी आरक्षण श्रेणी या मूल निवास प्रमाणपत्र के आधार पर होने वाला दाखिला जिला प्रशासन से सत्यापन के बाद ही स्थायी किया जाएगा।

फर्जी पते से प्रमाण-पत्र तक कौन है मददगार?

सूत्रों के अनुसार, जिन मकानों के पते के आधार पर प्रमाण पत्र बनवाए गए, वहां अभ्यर्थियों के कभी रहने के प्रमाण नहीं मिले। ऐसे में पुलिस की नजर उन लोगों पर है, जिन्होंने फर्जी दस्तावेज बनाने से लेकर ऑनलाइन आवेदन और प्रमाण पत्र हासिल करने तक पूरा नेटवर्क खड़ा किया। पुलिस अब आवेदन में इस्तेमाल आधार कार्ड, फोटोग्राफ और फोन नंबरों की जांच करेगी। ऐसे प्रमाण पत्रों में लगे आधार कार्ड तैयार कराने के लिए इस्तेमाल दस्तावेज का भी सत्यापन होगा। यह पता लगाने की कोशिश होगी कि दस्तावेज किस स्तर पर और किस माध्यम से तैयार कराए गए।

गिरफ्तारी की धाराओं में केस

दून के दो थानों में बीएनएस की धाराओं 318(4), 338, 340 के तहत मुकदमे दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। सरकारी दस्तावेज में फर्जीवाड़ा करने के चलते गिरफ्तारी का प्रावधान है।

राजस्व महकमे की प्रक्रिया भी सवालों में

इस मामले ने राजस्व विभाग की सत्यापन प्रक्रिया पर भी अब सवाल खड़े कर दिए हैं। जिन पटवारियों की शिकायत के आधार पर अब मुकदमे दर्ज किए गए हैं, उन्हीं की प्रारंभिक रिपोर्ट के आधार पर प्रमाण पत्र जारी हुए थे। ऐसे में सवाल है कि क्या मौके पर भौतिक सत्यापन किया गया था या फिर दस्तावेजों के आधार पर ही रिपोर्ट तैयार कर ली गई थी?

आधार से आवेदन तक गहन जांच

फिलहाल पुलिस का फोकस इस फर्जीवाड़े में इस्तेमाल दस्तावेज की कड़ियां जोड़ने पर है। आधार कार्ड से मोबाइल नंबर और ऑनलाइन आवेदन तक यदि कोई एक पैटर्न सामने आता है, तो यही कड़ियां उस नेटवर्क तक पहुंचने का रास्ता खोल सकती हैं, जिसने अभ्यर्थियों को फर्जी प्रमाण पत्र हासिल कराने में मदद की।

234 अंक पर भी मेडिकल कॉलेज आवंटित!

इस मामले की जांच में सामने आया कि नीट परीक्षा में महज 234 अंक पाने वाली स्वाति को श्रीनगर कॉलेज मिला था। जबकि, परी को हल्द्वानी, खुशी को श्रीनगर और तृप्ति को हरिद्वार कॉलेज आवंटित किया गया था। नीट परीक्षा में खुशी को 301, परी को 338 और तृप्ति को 400 अंक मिले थे। इनकी रैंक 27 हजार से लेकर 88 हजार तक थी।

नीट परीक्षा आवेदन के दस्तावेज जांचे जाएंगे

पुलिस का कहना है कि इन विद्यार्थियों ने नीट में आवेदन के दौरान जो दस्तावेज प्रस्तुत किए थे, अब उनको मंगाकर जांच की जाएगी। इसके जरिए पुलिस इन तक पहुंचने का हरसंभव प्रयास करेगी।

देहरादून में एसआईटी के गठन की भी तैयारी

पुलिस अधीक्षक-नगर प्रमोद कुमार ने सोमवार को बताया कि यह मामला काफी गंभीर है। इसकी जांच के लिए पुलिस की एसआईटी गठित की जाएगी। यह एसआईटी क्लेमनटाउन और रायपुर थाने में दर्ज मुकदमों की एक साथ जांच करेगी।उ्तर

Gaurav Kala

लेखक के बारे में

Gaurav Kala

गौरव काला: वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम सदस्य

संक्षिप्त विवरण: गौरव काला पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। वह विशेष रूप से हिमालयी राज्य उत्तराखंड के अलावा, दिल्ली-एनसीआर, मध्यप्रदेश, झारखंड समेत कई हिंदी बेल्ट के राज्यों की खबरें कवर कर रहे हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: गौरव काला का भारतीय डिजिटल मीडिया जगत में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वह वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में, वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट टीम सेक्शन का हिस्सा हैं। पिछले पांच वर्षों से वह पहले होम टीम का हिस्सा रहे और अब बड़ी बखूबी से स्टेट टीम में अपनी जिम्मेदारी को निभा रहे हैं। उन्हें डिजिटल पाठकों की पसंद और बदलती प्रवृत्तियों (Trends) को समझने में विशिष्ट महारत हासिल है। गौरव का करियर प्रिंट मीडिया से शुरू होकर टीवी जगत और डिजिटल मीडिया तक फैला हुआ है। यही वजह है कि उनकी खबरों में गहराई और सटीकता की झलक दिखती है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग: गौरव मॉस कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट हैं और यही उनकी सबसे बड़ी विशेषता है। पहले बी. ए. इन मॉस कम्यूनिकेशन और फिर आधुनिक पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन होने के कारण उनके पास खबरों की ठोस समझ है। 2011 में दैनिक जनवाणी अखबार में क्राइम रिपोर्टिंग से पत्रकारिता शुरू करने के बाद उन्होंने ईटीवी भारत में बतौर एंकर और स्क्रिप्ट राइटर पर तौर पर काम किया। 2015 में डिजिटल पत्रकारिता में एंट्री लेते हुए अमर उजाला और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय खबरों को भी कवर किया, बल्कि आकर्षक लेखनी से पाठकों के बीच लोकप्रियता बनाई।


सितंबर 2021 में गौरव लाइव हिन्दुस्तान की नेशनल टीम के साथ जुड़े। तब से वह न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय, वायरल समाचार और मौसम संबंधी खबरों पर विशेष ध्यान दे रहे हैं, बल्कि राजनीतिक, रिसर्च बेस स्टोरीज भी कवर कर रहे हैं। अपनी मजबूत लेखनी के दम पर वह खबरों को आकर्षक नए कलेवर के साथ आम जनता तक पहुंचा रहे हैं।


डिजिटल ट्रेंड्स के साथ रिपोर्टिंग: डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बदलते ट्रेंड्स को समझना गौरव की बड़ी ताकत है। वायरल खबरों, सोशल मीडिया ट्रेंड्स और इंटरनेट कल्चर से जुड़े विषयों को वह तथ्यात्मक जांच और संतुलित प्रस्तुति के साथ सामने रखते हैं। उनकी यही क्षमता उन्हें क्लिक-बेस्ड नहीं, बल्कि कंटेंट-बेस्ड पत्रकार बनाती है। इसके अलावा वह राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों को तथ्यात्मक गहराई और संतुलित दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं।


पत्रकारिता का उद्देश्य: गौरव के लिए पत्रकारिता केवल खबर देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी है। उनका मानना है कि पत्रकारिता का मूल उद्देश्य सत्य और जनहित को प्राथमिकता देते हुए पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। वह अपनी लेखनी से सत्ता, समाज और आम जनता के बीच एक मजबूत और भरोसेमंद सेतु बनाने में विश्वास रखते हैं।


विशेषज्ञता (Areas of Expertise):

राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचार
वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट
राजनीतिक और रिसर्च-आधारित स्टोरीज
हेडलाइन और न्यूज़ प्रेजेंटेशन

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़सरकारी MBBS सीटों के लिए फर्जीवाड़े में 5 पर केस, मां-बेटी ने किया खेल