मंदिर में शादी का नाटक, नाबालिग को पत्नी बनाकर गाजियाबाद में महीनेभर रखा, रेप में 20 साल की जेल
नाबालिग से बहला-फुसला शादी रचाने और सवा महीने पत्नी बनाकर रखने के मामले में युवक को दोषी पाया गया है। देहरादून पोक्सो अदालत ने युवक को 20 साल कठोर कारावास की सजा सुनाई है।

नाबालिग को अपने जाल में फंसाकर मंदिर में शादी रचाई फिर पत्नी बनाकर गाजियाबाद में सवा महीने रखा। मेरठ के युवक को नाबालिग से रेप केस में 20 साल कठोर कारावास की सजा हुई है। मामला देहरादून के पटेलनगर थाना क्षेत्र का है। दोषी की मकान मालिक की 17 वर्षीय बेटी पर बुरी नजर थी।
सोमवार को देहरादून में पोक्सो अदालत ने नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने और दुष्कर्म के दोषी को 20 वर्ष कठोर कारावास की सजा सुनाई है। विशेष न्यायाधीश (पोक्सो) अर्चना सागर की अदालत ने दोषी पर 20 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। साथ ही राज्य सरकार से पीड़िता को एक लाख रुपये प्रतिकर दिलाने का भी आदेश दिया। मामले में पीड़िता मुकर गई, लेकिन उसका नाबालिग होना अहम साबित हुआ।
पीड़िता की मां ने लगाए थे आरोप
विशेष लोक अभियोजक अल्पना थापा के अनुसार घटना 17 अप्रैल 2019 की है। देहरादून के पटेलनगर थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी 17 वर्षीय बेटी घर से सामान लेने निकली थी और वापस नहीं लौटी।
मंदिर में शादी, गाजियाबाद में सवा महीने रखा
पुलिस जांच में सामने आया कि उनके मकान में कुछ समय पहले किराए पर रहने वाला सन्नी उर्फ सोनू निवासी हस्तिनापुर, मेरठ उसे बहला-फुसलाकर ले गया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की। जांच में सामने आया कि सन्नी पीड़िता को पहले हरिद्वार और फिर मेरठ ले गया। वहां उसने एक मंदिर में शादी का नाटक किया और फिर दोनों गाजियाबाद के इंदिरापुरम स्थित हॉस्टल में करीब सवा महीने तक पति-पत्नी के रूप में रहे। हॉस्टल संचालक ने कोर्ट में गवाही दी कि सन्नी ने लड़की को अपनी पत्नी बताया था।
नाबालिग के बयान को अदालत में महत्व नहीं दिया गया
केस की सुनवाई के दौरान पीड़िता अपने बयानों से कुछ हद तक मुकर गई थी और उसने कहा कि वह अपनी मर्जी से गई थी। अदालत ने स्कूल के रिकॉर्ड और मेडिकल साक्ष्यों के आधार पर माना कि घटना के वक्त पीड़िता की उम्र 17 वर्ष थी। पोक्सो ऐक्ट के तहत नाबालिग की संबंधों में सहमति का कोई कानूनी महत्व नहीं है।

लेखक के बारे में
Gaurav Kalaगौरव काला: वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम सदस्य
संक्षिप्त विवरण: गौरव काला पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। वह विशेष रूप से हिमालयी राज्य उत्तराखंड के अलावा, दिल्ली-एनसीआर, मध्यप्रदेश, झारखंड समेत कई हिंदी बेल्ट के राज्यों की खबरें कवर कर रहे हैं।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव: गौरव काला का भारतीय डिजिटल मीडिया जगत में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वह वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में, वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट टीम सेक्शन का हिस्सा हैं। पिछले पांच वर्षों से वह पहले होम टीम का हिस्सा रहे और अब बड़ी बखूबी से स्टेट टीम में अपनी जिम्मेदारी को निभा रहे हैं। उन्हें डिजिटल पाठकों की पसंद और बदलती प्रवृत्तियों (Trends) को समझने में विशिष्ट महारत हासिल है। गौरव का करियर प्रिंट मीडिया से शुरू होकर टीवी जगत और डिजिटल मीडिया तक फैला हुआ है। यही वजह है कि उनकी खबरों में गहराई और सटीकता की झलक दिखती है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग: गौरव मॉस कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट हैं और यही उनकी सबसे बड़ी विशेषता है। पहले बी. ए. इन मॉस कम्यूनिकेशन और फिर आधुनिक पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन होने के कारण उनके पास खबरों की ठोस समझ है। 2011 में दैनिक जनवाणी अखबार में क्राइम रिपोर्टिंग से पत्रकारिता शुरू करने के बाद उन्होंने ईटीवी भारत में बतौर एंकर और स्क्रिप्ट राइटर पर तौर पर काम किया। 2015 में डिजिटल पत्रकारिता में एंट्री लेते हुए अमर उजाला और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय खबरों को भी कवर किया, बल्कि आकर्षक लेखनी से पाठकों के बीच लोकप्रियता बनाई।
सितंबर 2021 में गौरव लाइव हिन्दुस्तान की नेशनल टीम के साथ जुड़े। तब से वह न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय, वायरल समाचार और मौसम संबंधी खबरों पर विशेष ध्यान दे रहे हैं, बल्कि राजनीतिक, रिसर्च बेस स्टोरीज भी कवर कर रहे हैं। अपनी मजबूत लेखनी के दम पर वह खबरों को आकर्षक नए कलेवर के साथ आम जनता तक पहुंचा रहे हैं।
डिजिटल ट्रेंड्स के साथ रिपोर्टिंग: डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बदलते ट्रेंड्स को समझना गौरव की बड़ी ताकत है। वायरल खबरों, सोशल मीडिया ट्रेंड्स और इंटरनेट कल्चर से जुड़े विषयों को वह तथ्यात्मक जांच और संतुलित प्रस्तुति के साथ सामने रखते हैं। उनकी यही क्षमता उन्हें क्लिक-बेस्ड नहीं, बल्कि कंटेंट-बेस्ड पत्रकार बनाती है। इसके अलावा वह राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों को तथ्यात्मक गहराई और संतुलित दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं।
पत्रकारिता का उद्देश्य: गौरव के लिए पत्रकारिता केवल खबर देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी है। उनका मानना है कि पत्रकारिता का मूल उद्देश्य सत्य और जनहित को प्राथमिकता देते हुए पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। वह अपनी लेखनी से सत्ता, समाज और आम जनता के बीच एक मजबूत और भरोसेमंद सेतु बनाने में विश्वास रखते हैं।
विशेषज्ञता (Areas of Expertise):
राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचार
वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट
राजनीतिक और रिसर्च-आधारित स्टोरीज
हेडलाइन और न्यूज़ प्रेजेंटेशन
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




