Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़After Delhi Bomb Blast High Alert in Badrinath dham Assam Rifles Take Charge Bomb Squad Deployed
दिल्ली बम धमाके के बाद बदरीनाथ धाम में हाईअलर्ट, असम राइफल्म को कमान; बम स्क्वायड भी तैनात

दिल्ली बम धमाके के बाद बदरीनाथ धाम में हाईअलर्ट, असम राइफल्म को कमान; बम स्क्वायड भी तैनात

संक्षेप:

दिल्ली में हुए बम धमाके के बाद बदरीनाथ धाम में हाईअलर्ट है। असम राइफल्स को सुरक्षा की कमान सौंपी गई है। बम स्क्वायड भी मौजूद है। धाम के कपाट 25 नवंबर को बंद हो रहे हैं। रोजाना बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए आ रहे हैं।

Nov 12, 2025 07:36 am ISTGaurav Kala देहरादून
share Share
Follow Us on

दिल्ली में लालकिले के पास हुए हुए बम विस्फोट के बाद उत्तराखंड में भी हाईअलर्ट जारी किया गया है। सरकार के निर्देश पर बदरीनाथ धाम की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सुरक्षा की दृष्टिगत बदरीनाथ में असम राइफल की टीम को भी तैनात कर दिया गया है। दरअसल, उत्तराखंड चारोंधाम में सिर्फ बदरीनाथ ही अभी श्रद्धालुओं के लिए खुला है। यहां रोजाना भारी संख्या में लोग दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। पुलिस ने इसके अलावा देहरादून, हरिद्वार, उधमसिंह नगर समेत प्रमुख शहरों में 24 घंटे सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। साथ ही अंतरराष्ट्रीय और अंतरराज्यीय सीमाओं पर चौकसी बढ़ा दी गई है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

बम निरोधक दस्ते से बदरीनाथ में चेकिंग

एसपी चमोली सुरजीत सिंह पंवार ने बताया कि बदरीनाथ की सुरक्षा को लेकर बम निरोधक दस्ता व डोर फ्रेम मैटल डिटैक्टर की सात लोगों की टीम भी मंगलवार को बदरीनाथ पहुंच गई है। बदरीनाथ में पुलिस दल ने सघन चेकिंग अभियान चलाया। बदरीनाथ धाम के कपाट 25 नवंबर को बंद होने जा रहे हैं। लेकिन अभी भी काफी संख्या में तीर्थ यात्री बदरीनाथ पहुंच रहे हैं।

ये भी पढ़ें:बम धमाके का खौफ, दिल्ली जाने से ही डर रहे लोग; सैकड़ों ने रद्द की यात्रा
ये भी पढ़ें:दिल्ली बम धमाके के बाद उत्तराखंड में हाईअलर्ट, चारधाम और बॉर्डर पर सुरक्षा बढ़ी
ये भी पढ़ें:धमाका इतना तेज, आवाज सुनकर ही चली गई जान; दिल्ली ब्लास्ट का ये वीडियो रुला देगा

बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सरकार और बीकेटीसी की सर्वोच्च प्राथमिकता है। समिति और प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय से किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए फुलप्रूफ सुरक्षा व्यवस्था बनाई गई है।

शॉपिंग के लिए दिल्ली गया गदरपुर का हर्षुल भी घायल

दिल्ली में सोमवार को कार में हुए भीषण विस्फोट में ऊधमसिंह नगर जिले के गदरपुर निवासी हर्षुल सेतिया भी घायल हुए हैं। हर्षुल की जनवरी में शादी है, जिसकी शॉपिंग के लिए वह मां अंजू सेतिया, छोटे भाई और मंगेतर के साथ दिल्ली गए थे। धमाके की आवाज से इलाके में अफरातफरी मच गई और आसपास खड़ी गाड़ियों के शीशे चटक गए। इन्हीं कांच के टुकड़ों से हर्षुल के सिर में चोट लगी है।

Gaurav Kala

लेखक के बारे में

Gaurav Kala
गौरव काला को नेशनल, राजनीति, अंतरराष्ट्रीय, क्राइम और वायरल समाचार लिखना पसंद हैं। प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में 10 साल कार्य का अनुभव। लाइव हिन्दुस्तान से पहले अमर उजाला, दैनिक जागरण और ईटीवी भारत जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इन्होंने हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक और स्नातकोत्तर की पढ़ाई की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।