कातिल यार; पहले पीट-पीटकर मार डाला, फिर टैक्सी बुक कर 65 KM दूर रेत में दफनाया

Feb 18, 2026 02:43 pm ISTGaurav Kala देहरादून/हरिद्वार
share Share
Follow Us on

Dehradun Murder Solved: पहले शराब की महफिल जमी। फिर विवाद के बाद गुस्साए चार दोस्तों ने युवक की बल्ले से पीट-पीटकर हत्या कर दी। इसके बाद टैक्सी बुक की और 65 किलोमीटर हरिद्वार ले जाकर रेत में शव दफन किया।

कातिल यार; पहले पीट-पीटकर मार डाला, फिर टैक्सी बुक कर 65 KM दूर रेत में दफनाया

Dehradun Murder Solved: देहरादून के वसंत विहार क्षेत्र से लापता युवक की 4 दोस्तों ने नशे में हुए विवाद के बाद बेसबॉल बैट से हमला कर हत्या कर दी। फंसने के डर से हत्यारोपियों ने पहले टैक्सी बुक की और फिर लाश को हरिद्वार में रेत में दबाकर ठिकाने लगा दिया। पुलिस ने चिड़ियापुर से शव बरामद कर लिया है। पुलिस ने शव ठिकाने लगाने में मदद करने वाले टैक्सी चालक को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि चार मुख्य आरोपी फरार हैं।

पुलिस के अनुसार 11 फरवरी को संतराम धीमान निवासी शास्त्री नगर ने वसंत विहार थाने में तहरीर दी। बताया कि उनका बेटा 28 वर्षीय दिगंबर धीमान 9 फरवरी को घर से निकला था, लेकिन लौटा नहीं है। सूचना पर वसंत विहार पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की। जांच के दौरान प्रकाश में आया कि दिगंबर धीमान के विरुद्ध थाना वसंत विहार पर पॉक्सो अधिनियम का केस दर्ज है। संतराम से पूछताछ में बताया कि दिगंबर की 9 फरवरी को उक्त मुकदमे में कोर्ट में तारीख थी। वह कोर्ट आया था और कोर्ट में अगली तिथि मिलने पर उसने पिता को घर जाने के लिए कहते हुए कुछ समय पश्चात घर आने की बात कही थी। इसके बाद घर वापस नहीं आया।

जांच में पता लगा दिगंबर के दोस्त भी गायब

पुलिस टीम द्वारा दिगंबर के मोबाइल नंबर की सीडीआर निकाली। पता चला कि दिगंबर के कुछ अन्य दोस्त भी घरों से गायब हैं। सभी एक साथ बैठकर नशा करते थे। जांच में हेमंत सेमवाल के रेसकोर्स सी-ब्लाक स्थित कमरे से टैक्सी के माध्यम से साथ में जाने की जानकारी मिली। सीसीटीवी कैमरों से संदिग्ध टैक्सी के बारे में पता किया। मंगलवार को पुलिस ने संदिग्ध टैक्सी को तलाश कर चालक राजनन्दन पुत्र मनमोहन ठाकुर निवासी न्यू पटेलनगर को हिरासत में लिया।

लाश ठिकाने लगाने को टैक्सी बुक की

बताया गया कि 9 फरवरी की रात्रि में हेमंत सेमवाल और उसके अन्य साथी उसकी टैक्सी में एक युवक के शव को कंबल में लपेटकर ले गए थे। आरोपियों द्वारा चिड़ियापुर के जंगलों में शव को रेत में दबा दिया। देर रात उसकी टैक्सी से वापस देहरादून आ गए। रास्ते में आरोपियों द्वारा टैक्सी चालक को बताया कि शराब के नशे में विवाद हो गया था जिसके उनके द्वारा बेसबाल के बैट से दिगंबर के सिर पर हमला किया था। इसके बाद दिगंबर की मौत हो गई थी।

एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि टैक्सी ड्राईवर की निशानदेही पर पुलिस द्वारा दिगंबर धीमान के शव को चिड़ियापुर के जंगल से बरामद किया गया। शव को छिपाने में संलिप्तता पाये जाने पर टैक्सी चालक राजनन्दन को गिरफ्तार कर लिया है। टैक्सी को कब्जे में लिया है।

हरिद्वार में रेत में दफन शव बरामद

रेसकोर्स के सी ब्लॉक के कमरे में खूनी वारदात को अंजाम दिया गया। घटना के 9वें दिन हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा किया। आरोपियों ने फंसने के डर से शव को 65 किलोमीटर दूर रेत में दबा दिया लेकिन रेसकोर्स में कमरे में मिले खून के धब्बों ने दिगंबर की गुमशुदगी और हत्याकांड की गुत्थी को सुलझा दिया।

मंगलवार को वसंत विहार और नेहरू कालोनी पुलिस की टीम रेसकोर्स स्थित घटनास्थल पर पहुंची। इस कमरे में 9 फरवरी को दिगंबर भी पहुंचा था जहां चार दोस्त भी मौजूद थे। करीब 8 बजे शराब के नशे में दिगंबर और उसके दोस्तों के बीच विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ा कि चार दोस्तों ने दिगंबर के सिर पर बैसबॉल बैट से हमला कर दिया था। इस घटना का खुलासा होने के बाद पुलिस भी चौंक गई। टैक्सी चालक से पूछताछ के बाद पुलिस हत्यावाली जगह पहुंची। कमरे में पुलिस को खून के धब्बे मिले। दिगंबर के शरीर से निकले खून के छींटे कमरे में मौजूद थे। मौके से पुलिस ने पेचकस, मोबाइल भी बरामद किया है। फोरेंसिंक टीम ने मौके से फोटो खीचें हैं।

यौन उत्पीड़न का आरोपी दिगंबर

थाना प्रभारी अशोक राठौड़ ने बताया कि दिगंबर धीमान के खिलाफ वर्ष 2021 में नाबालिग से यौन उत्पीड़न के आरोप में मुकदमा दर्ज हुआ था। इस मामले में दिगंबर धीमान को जमानत भी मिल गई थी। 9 फरवरी को उसकी पॉक्सो कोर्ट में उसकी पेशी थी। ऐसे में वह अपने पिता के साथ कोर्ट गया था। शाम को उसने अपने पिता को घर भेज दिया और खुद अपने दोस्तों के साथ नेहरू कालोनी क्षेत्र में पार्टी करने चला गया। रात के समय उसकी अपने चार अन्य दोस्तों के साथ बहस हो गई, जहां एक ने उसके सिर पर बेसबॉल बैट से हमला कर दिया। दिगंबर की वहीं मौत हो गई। इसके बाद आरोपियों ने टैक्सी बुक कर लाश को हरिद्वार क्षेत्र में ठिकाने लगा दिया।

Gaurav Kala

लेखक के बारे में

Gaurav Kala

गौरव काला: वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम सदस्य

संक्षिप्त विवरण: गौरव काला पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। वह विशेष रूप से हिमालयी राज्य उत्तराखंड के अलावा, दिल्ली-एनसीआर, मध्यप्रदेश, झारखंड समेत कई हिंदी बेल्ट के राज्यों की खबरें कवर कर रहे हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: गौरव काला का भारतीय डिजिटल मीडिया जगत में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वह वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में, वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट टीम सेक्शन का हिस्सा हैं। पिछले पांच वर्षों से वह पहले होम टीम का हिस्सा रहे और अब बड़ी बखूबी से स्टेट टीम में अपनी जिम्मेदारी को निभा रहे हैं। उन्हें डिजिटल पाठकों की पसंद और बदलती प्रवृत्तियों (Trends) को समझने में विशिष्ट महारत हासिल है। गौरव का करियर प्रिंट मीडिया से शुरू होकर टीवी जगत और डिजिटल मीडिया तक फैला हुआ है। यही वजह है कि उनकी खबरों में गहराई और सटीकता की झलक दिखती है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग: गौरव मॉस कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट हैं और यही उनकी सबसे बड़ी विशेषता है। पहले बी. ए. इन मॉस कम्यूनिकेशन और फिर आधुनिक पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन होने के कारण उनके पास खबरों की ठोस समझ है। 2011 में दैनिक जनवाणी अखबार में क्राइम रिपोर्टिंग से पत्रकारिता शुरू करने के बाद उन्होंने ईटीवी भारत में बतौर एंकर और स्क्रिप्ट राइटर पर तौर पर काम किया। 2015 में डिजिटल पत्रकारिता में एंट्री लेते हुए अमर उजाला और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय खबरों को भी कवर किया, बल्कि आकर्षक लेखनी से पाठकों के बीच लोकप्रियता बनाई।


सितंबर 2021 में गौरव लाइव हिन्दुस्तान की नेशनल टीम के साथ जुड़े। तब से वह न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय, वायरल समाचार और मौसम संबंधी खबरों पर विशेष ध्यान दे रहे हैं, बल्कि राजनीतिक, रिसर्च बेस स्टोरीज भी कवर कर रहे हैं। अपनी मजबूत लेखनी के दम पर वह खबरों को आकर्षक नए कलेवर के साथ आम जनता तक पहुंचा रहे हैं।


डिजिटल ट्रेंड्स के साथ रिपोर्टिंग: डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बदलते ट्रेंड्स को समझना गौरव की बड़ी ताकत है। वायरल खबरों, सोशल मीडिया ट्रेंड्स और इंटरनेट कल्चर से जुड़े विषयों को वह तथ्यात्मक जांच और संतुलित प्रस्तुति के साथ सामने रखते हैं। उनकी यही क्षमता उन्हें क्लिक-बेस्ड नहीं, बल्कि कंटेंट-बेस्ड पत्रकार बनाती है। इसके अलावा वह राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों को तथ्यात्मक गहराई और संतुलित दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं।


पत्रकारिता का उद्देश्य: गौरव के लिए पत्रकारिता केवल खबर देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी है। उनका मानना है कि पत्रकारिता का मूल उद्देश्य सत्य और जनहित को प्राथमिकता देते हुए पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। वह अपनी लेखनी से सत्ता, समाज और आम जनता के बीच एक मजबूत और भरोसेमंद सेतु बनाने में विश्वास रखते हैं।


विशेषज्ञता (Areas of Expertise):

राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचार
वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट
राजनीतिक और रिसर्च-आधारित स्टोरीज
हेडलाइन और न्यूज़ प्रेजेंटेशन

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।