पहले शराब की पार्टी फिर उतारा मौत के घाट; प्यार में अड़ंगा बने पिता की प्रेमी ने हथौड़े से ले ली जान

हरिद्वार
Follow us on Google News
share

Haridwar Murder: हरिद्वार में सिडकुल कर्मी राजवीर हत्याकांड में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। राजवीर की शादीशुदा बेटी से आरोपी का अफेयर था। प्यार में अड़ंगा बने पिता की उसने हथौड़े से जान ले ली।

पहले शराब की पार्टी फिर उतारा मौत के घाट; प्यार में अड़ंगा बने पिता की प्रेमी ने हथौड़े से ले ली जान

Haridwar Murder: हरिद्वार में सिडकुल कर्मी राजवीर हत्याकांड का पुलिस ने बड़ा और सनसनीखेज खुलासा किया है। हत्या के पीछे पारिवारिक रिश्तों में उलझा प्रेम प्रसंग सामने आया है, जिसमें बेटी से शादी करने की चाह रखने वाले युवक ने उसके पिता को ही रास्ते से हटाने की साजिश रच डाली। पुलिस पूछताछ में यह भी सामने आया कि पंकज ने एक बार फोन पर कथित प्रेमिका से कहा था कि वह उसके पिता को रास्ते से हटाने की सोच रहा है। हालांकि प्रेमिका ने ऐसा करने से उसे मना कर दिया था।

एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि सोमवार सुबह अत्मलपुर बोंगला गांव के पास खेत में राजवीर का शव मिलने के बाद घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और डिजिटल एविडेंस के आधार पर संदिग्ध मोबाइल नंबर को ट्रेस किया गया। इसके बाद बुधवार को सुबह कलियर रोड स्थित एक अस्पताल के पास से पुलिस ने 26 वर्षीय पंकज कुमार निवासी शर्मा वाली बिल्डिंग रोशनाबाद हरिद्वार को गिरफ्तार किया।

राजवीर की शादीशुदा बेटी से प्रेम संबंध

पूछताछ में उसने अपने साथी छोटेलाल निवासी सीतापुर बालाजी पुरम कॉलोनी थाना कोतवाली ज्वालापुर के साथ मिलकर हत्या करने की बात स्वीकार की, जिसके बाद पुलिस ने छोटेलाल को भी गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में सामने आया कि पंकज का मृतक की शादीशुदा बेटी से प्रेम संबंध था और वह उससे शादी करना चाहता था। इसके लिए वह युवती पर तलाक का दबाव बना रहा था, लेकिन पिता राजवीर इसका विरोध कर रहे थे।

नशे में हथौड़े से ले ली जान

इसी रंजिश में पंकज ने हत्या की योजना बनाई। 26 अप्रैल की शाम को पंकज अपने साथी के साथ राजवीर को बहाने से बोंगला अंडरपास के पास पॉपुलर के खेत में ले गया। वहां तीनों ने पहले शराब पी, फिर नशे की हालत में आरोपियों ने हथौड़ी से राजवीर के सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त हथौड़ी, बाइक और मृतक का मोबाइल बरामद कर लिया है।

बेटी ने पिता को नुकसान पहुंचाने को मना किया था

बहादराबाद क्षेत्र में राजवीर हत्याकांड के खुलासे ने पारिवारिक विवाद की परतें खोल दी हैं, जिसमें प्रेम संबंध, असफल वैवाहिक जीवन, तलाक की चाहत और पिता का विरोध हत्या की वजह बन गया। पुलिस जांच में सामने आया कि मृतक राजवीर की शादीशुदा बेटी अपने वैवाहिक जीवन से खुश नहीं थी। इसी बीच उसकी दोस्ती पंकज कुमार से हुई, जो बाद में प्रेम संबंध में बदल गई।

पुलिस के अनुसार राजवीर की बेटी की शादी करीब सात वर्ष पहले बिजनौर में हुई थी, लेकिन दांपत्य जीवन सामान्य नहीं चल पाया। संतान न होने और घरेलू परेशानियों के कारण वह मानसिक तनाव में थी। बताया जा रहा है कि बीते चार वर्षों से वह अपने वैवाहिक रिश्ते से बाहर निकलने की सोच रही थी। इसी दौरान हरिद्वार में उसकी मुलाकात पंकज से हुई। जांच में सामने आया कि पंकज युवती का तलाक कराकर उससे विवाह करना चाहता था। परिवार के करीबी लोगों के मुताबिक राजवीर इस संबंध के खिलाफ थे।

बच्चा नहीं होने से परेशान थी राजवीर की बेटी

बीएससी मैथ्स की पढ़ाई कर चुकी बेटी की राजवीर ने जल्दी शादी कर दी थी। पांच साल से बच्चा नहीं हो रहा था, जिस कारण वह परेशान हो गई थी। अब दो साल पहले जब युवती अपने भाई और भाभी के पास हरिद्वार आई तो वहां पर पंकज से उसकी मुलाकात हुई। दोनों की बात फोन पर होने लगे और दोनों के बीच प्रेम हो गया। यह बात पूरे परिवार में पता चल गई थी, लेकिन पिता दूसरी शादी के लिए राजी नहीं थे।

मोबाइल पेमेंट बना अहम सुराग

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि वारदात से पहले शराब खरीदने के लिए मृतक के मोबाइल से ऑनलाइन भुगतान किया गया था। इसी डिजिटल ट्रांजैक्शन ने पुलिस को आरोपियों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। हत्या के बाद आरोपी मृतक का मोबाइल और पर्स लेकर फरार हो गए थे।

Gaurav Kala

लेखक के बारे में

Gaurav Kala

गौरव काला: वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम सदस्य

संक्षिप्त विवरण: गौरव काला पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। वह विशेष रूप से हिमालयी राज्य उत्तराखंड के अलावा, दिल्ली-एनसीआर, मध्यप्रदेश, झारखंड समेत कई हिंदी बेल्ट के राज्यों की खबरें कवर कर रहे हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: गौरव काला का भारतीय डिजिटल मीडिया जगत में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वह वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में, वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट टीम सेक्शन का हिस्सा हैं। पिछले पांच वर्षों से वह पहले होम टीम का हिस्सा रहे और अब बड़ी बखूबी से स्टेट टीम में अपनी जिम्मेदारी को निभा रहे हैं। उन्हें डिजिटल पाठकों की पसंद और बदलती प्रवृत्तियों (Trends) को समझने में विशिष्ट महारत हासिल है। गौरव का करियर प्रिंट मीडिया से शुरू होकर टीवी जगत और डिजिटल मीडिया तक फैला हुआ है। यही वजह है कि उनकी खबरों में गहराई और सटीकता की झलक दिखती है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग: गौरव मॉस कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट हैं और यही उनकी सबसे बड़ी विशेषता है। पहले बी. ए. इन मॉस कम्यूनिकेशन और फिर आधुनिक पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन होने के कारण उनके पास खबरों की ठोस समझ है। 2011 में दैनिक जनवाणी अखबार में क्राइम रिपोर्टिंग से पत्रकारिता शुरू करने के बाद उन्होंने ईटीवी भारत में बतौर एंकर और स्क्रिप्ट राइटर पर तौर पर काम किया। 2015 में डिजिटल पत्रकारिता में एंट्री लेते हुए अमर उजाला और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय खबरों को भी कवर किया, बल्कि आकर्षक लेखनी से पाठकों के बीच लोकप्रियता बनाई।


सितंबर 2021 में गौरव लाइव हिन्दुस्तान की नेशनल टीम के साथ जुड़े। तब से वह न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय, वायरल समाचार और मौसम संबंधी खबरों पर विशेष ध्यान दे रहे हैं, बल्कि राजनीतिक, रिसर्च बेस स्टोरीज भी कवर कर रहे हैं। अपनी मजबूत लेखनी के दम पर वह खबरों को आकर्षक नए कलेवर के साथ आम जनता तक पहुंचा रहे हैं।


डिजिटल ट्रेंड्स के साथ रिपोर्टिंग: डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बदलते ट्रेंड्स को समझना गौरव की बड़ी ताकत है। वायरल खबरों, सोशल मीडिया ट्रेंड्स और इंटरनेट कल्चर से जुड़े विषयों को वह तथ्यात्मक जांच और संतुलित प्रस्तुति के साथ सामने रखते हैं। उनकी यही क्षमता उन्हें क्लिक-बेस्ड नहीं, बल्कि कंटेंट-बेस्ड पत्रकार बनाती है। इसके अलावा वह राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों को तथ्यात्मक गहराई और संतुलित दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं।


पत्रकारिता का उद्देश्य: गौरव के लिए पत्रकारिता केवल खबर देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी है। उनका मानना है कि पत्रकारिता का मूल उद्देश्य सत्य और जनहित को प्राथमिकता देते हुए पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। वह अपनी लेखनी से सत्ता, समाज और आम जनता के बीच एक मजबूत और भरोसेमंद सेतु बनाने में विश्वास रखते हैं।


विशेषज्ञता (Areas of Expertise):

राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचार
वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट
राजनीतिक और रिसर्च-आधारित स्टोरीज
हेडलाइन और न्यूज़ प्रेजेंटेशन

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़अफेयर, तलाक और खौफनाक अंजाम; प्यार में अड़ंगा बने पिता की प्रेमी ने ले ली जान