उत्तराखंड के इन इलाकों में आज बारिश-बर्फबारी, दो शहरों में कोहरे का अलर्ट; पारा माइनस 6 डिग्री

Feb 09, 2026 08:04 am ISTGaurav Kala लाइव हिन्दुस्तान, देहरादून
share Share
Follow Us on

Uttarakhand Aaj Ka Mausam: उत्तराखंड के पांच जिलों में आज बारिश-बर्फबारी की संभावना है। दो शहरों में कोहरे का अलर्ट है। आज सबसे कम तापमान जोशीमठ के औली में माइनस 6 डिग्री दर्ज किया गया है।

उत्तराखंड के इन इलाकों में आज बारिश-बर्फबारी, दो शहरों में कोहरे का अलर्ट; पारा माइनस 6 डिग्री

Uttarakhand Aaj Ka Mausam: उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग ने सोमवार को राज्य के पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना जताई है, जबकि मैदानी क्षेत्रों में घने कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक डॉ. सीएस तोमर के अनुसार उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। इन जिलों के 3000 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार हैं।

विभाग ने स्पष्ट किया है कि राज्य के शेष जनपदों में मौसम शुष्क बना रहेगा, लेकिन मैदानी इलाकों में सुबह और रात के समय कोहरा परेशानी बढ़ा सकता है। खासतौर पर हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिलों में कहीं-कहीं घना कोहरा छाए रहने की चेतावनी दी गई है।

तापमान का हाल

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार पिछले 24 घंटों में उत्तराखंड के मैदानी क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य से लेकर औसतन अधिक दर्ज किया गया, जबकि पर्वतीय इलाकों में तापमान सामान्य से ऊपर रहा। राज्य में सबसे अधिक 25.9 डिग्री सेल्सियस तापमान देहरादून के मोहकमपुर में और सबसे कम 2.5 डिग्री सेल्सियस तापमान मुक्तेश्वर (नैनीताल) में रिकॉर्ड किया गया। आगामी 1–2 दिनों में न्यूनतम तापमान में 2–3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है, जबकि इसके बाद तापमान में फिर गिरावट दर्ज की जा सकती है।

औली में पारा माइनस 6 डिग्री पहुंचा

AccuWeather के अनुसार, उत्तराखंड में इस समय सबसे न्यूनतम तापमान चमोली जिले के औली (जोशीमठ क्षेत्र) में दर्ज किया गया है, जहां पारा शून्य से नीचे लगभग माइनस 6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। वहीं मुक्तेश्वर (नैनीताल) में न्यूनतम तापमान करीब 2–3 डिग्री सेल्सियस, पिथौरागढ़ और बागेश्वर के ऊंचाई वाले इलाकों में 0 से 2 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है। देहरादून में रात का न्यूनतम तापमान लगभग 10 डिग्री सेल्सियस, हल्द्वानी में 9 डिग्री, जबकि हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में न्यूनतम तापमान 11 से 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है।

Gaurav Kala

लेखक के बारे में

Gaurav Kala

गौरव काला: वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम सदस्य

संक्षिप्त विवरण: गौरव काला पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। वह विशेष रूप से हिमालयी राज्य उत्तराखंड के अलावा, दिल्ली-एनसीआर, मध्यप्रदेश, झारखंड समेत कई हिंदी बेल्ट के राज्यों की खबरें कवर कर रहे हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: गौरव काला का भारतीय डिजिटल मीडिया जगत में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वह वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में, वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट टीम सेक्शन का हिस्सा हैं। पिछले पांच वर्षों से वह पहले होम टीम का हिस्सा रहे और अब बड़ी बखूबी से स्टेट टीम में अपनी जिम्मेदारी को निभा रहे हैं। उन्हें डिजिटल पाठकों की पसंद और बदलती प्रवृत्तियों (Trends) को समझने में विशिष्ट महारत हासिल है। गौरव का करियर प्रिंट मीडिया से शुरू होकर टीवी जगत और डिजिटल मीडिया तक फैला हुआ है। यही वजह है कि उनकी खबरों में गहराई और सटीकता की झलक दिखती है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग: गौरव मॉस कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट हैं और यही उनकी सबसे बड़ी विशेषता है। पहले बी. ए. इन मॉस कम्यूनिकेशन और फिर आधुनिक पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन होने के कारण उनके पास खबरों की ठोस समझ है। 2011 में दैनिक जनवाणी अखबार में क्राइम रिपोर्टिंग से पत्रकारिता शुरू करने के बाद उन्होंने ईटीवी भारत में बतौर एंकर और स्क्रिप्ट राइटर पर तौर पर काम किया। 2015 में डिजिटल पत्रकारिता में एंट्री लेते हुए अमर उजाला और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय खबरों को भी कवर किया, बल्कि आकर्षक लेखनी से पाठकों के बीच लोकप्रियता बनाई।


सितंबर 2021 में गौरव लाइव हिन्दुस्तान की नेशनल टीम के साथ जुड़े। तब से वह न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय, वायरल समाचार और मौसम संबंधी खबरों पर विशेष ध्यान दे रहे हैं, बल्कि राजनीतिक, रिसर्च बेस स्टोरीज भी कवर कर रहे हैं। अपनी मजबूत लेखनी के दम पर वह खबरों को आकर्षक नए कलेवर के साथ आम जनता तक पहुंचा रहे हैं।


डिजिटल ट्रेंड्स के साथ रिपोर्टिंग: डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बदलते ट्रेंड्स को समझना गौरव की बड़ी ताकत है। वायरल खबरों, सोशल मीडिया ट्रेंड्स और इंटरनेट कल्चर से जुड़े विषयों को वह तथ्यात्मक जांच और संतुलित प्रस्तुति के साथ सामने रखते हैं। उनकी यही क्षमता उन्हें क्लिक-बेस्ड नहीं, बल्कि कंटेंट-बेस्ड पत्रकार बनाती है। इसके अलावा वह राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों को तथ्यात्मक गहराई और संतुलित दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं।


पत्रकारिता का उद्देश्य: गौरव के लिए पत्रकारिता केवल खबर देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी है। उनका मानना है कि पत्रकारिता का मूल उद्देश्य सत्य और जनहित को प्राथमिकता देते हुए पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। वह अपनी लेखनी से सत्ता, समाज और आम जनता के बीच एक मजबूत और भरोसेमंद सेतु बनाने में विश्वास रखते हैं।


विशेषज्ञता (Areas of Expertise):

राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचार
वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट
राजनीतिक और रिसर्च-आधारित स्टोरीज
हेडलाइन और न्यूज़ प्रेजेंटेशन

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।