
चमोली में आर्मी कैंप के स्टोर में लगी भीषण आग, मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम
चमोली जिले के जोशीमठ में ऑली रोड पर स्थित आर्मी कैंप के स्टोर में आग लग गई।
चमोली जिले के जोशीमठ में ऑली रोड पर स्थित आर्मी कैंप के स्टोर में आग लग गई है। फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर है और आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है।
न्यूज एजेंसी एएनआई ने कैंप का वीडियो शेयर किया है जिसमें देखा जा सकता है कि आग ने देखते ही देखते कितना विकराल रूप ले लिया। आसमान में काले धुएं का गुबार देखने को मिल रहा है। वहीं वहां मौजूद जवानों के बीच अफरा-तफरा का माहौल दिखा।
बताया जा रहा है कि तेज हवाएं आग बुझाने के काम बड़ी बाधा बन रही है। किसी भी प्रकार की जान-माल की हानि को रोका जा सके इसके लिए सेना के जवान भी पूरी तरह से मुस्तैद हैं। आस-पास खेत भी हैं जिनमें सुखी घास फैली हुई है।
इससे पहले नैनीताल के मल्लीताल स्थित बीडी पांडे जिला अस्पताल परिसर में देर रात भीषण आगजनी की घटना सामने आई थी। छह टू-व्हीलर और आउट हाउस का सामान जल गया था। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया था।

लेखक के बारे में
Mohitलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




