हरिद्वार में छठी की छात्रा से गैंगरेप, रातभर ढूंढते रहे माता-पिता; सुबह बदहवाश मिली
हरिद्वार में सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां छठी की छात्रा के साथ सात से आठ लोगों ने गैंगरेप किया। आरोपी छात्रा को खेत में ले गए थे। उधर, रातभर घरवाले बच्ची को ढूंढते रहे।

हरिद्वार में नाबालिग बच्ची के साथ दरिदंगी हुई है। वह अपने किसी परिचित के साथ बाइक पर जा रही थी। बदमाशों ने बाइक रुकवाई और परिचित को भगा दिया। फिर बच्ची को खेत में लेकर हवस का शिकार बनाया। रातभर बच्ची दर्द से छटपटाती रही। किसी तरह उनके चंगुल से बची और एक घर में जा छिपी। वहां एक महिला की मदद से अपने घरवालों और फिर पुलिस तक पहुंची।
परिचित के साथ बाइक पर जा रही कक्षा छह की छात्रा को जबरन रोककर उसके साथ गैंगरेप किया गया। घटना पथरी क्षेत्र में रविवार रात करीब नौ बजे की है। पुलिस ने मामले में आठ अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
घटना क्या हुई
लक्सर थाना क्षेत्र के एक गांव की छात्रा अपने परिचित के साथ बाइक से पथरी क्षेत्र के गांव से काठा पीर दरगाह की ओर जा रही थी। गांव से कुछ दूरी पर खेतों के पास कुछ युवकों ने दोनों को रोक लिया। आरोप है कि युवकों ने छात्रा के परिचित को मारपीट कर भगा दिया। इसके बाद छात्रा को खेत में ले गए और गैंगरेप किया। आरोपियों के चुंगल से किसी तरह बचकर पीड़िता एक घर में छिप गई, जहां एक महिला ने उसकी मदद की।
रातभर ढूंढते रहे घरवाले
वहीं छात्रा के परिजन लक्सर पुलिस के साथ रातभर उसकी तलाश करते रहे। सुबह होने पर छात्रा अपने परिजनों से मिली और आपबीती बताई। इसके बाद परिजन पीड़िता को पथरी थाने लेकर पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया। पुलिस ने सोमवार को उसके बयान दर्ज कर लिए हैं। एसओ पथरी रविंद्र कुमार ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।
नशे की हालत में थे गैंगरेप के सभी आरोपी
पथरी क्षेत्र में किशोरी के साथ गैंगरेप के मामले में पुलिस अज्ञात युवकों की तलाश और जानकारी जुटाने में लगी है। काठा पीर दरगाह जाने के लिए गांव शिवगढ़, फुलगढ़, दुर्गागढ़ और गोविंदगढ़ से होकर जाना पड़ता है। इस बीच खेत भी लगते है, जहां नशेड़ी युवक बैठे रहते हैं राहगीरों के साथ छेड़छाड़ जैसी घटनाओं को अंजाम देते रहते हैं। गढ़ो में नशे का मामला काफी अधिक है।
गांव के अधिकांश युवक नशे का कारोबार करते है। ग्राम प्रधान के चुनाव के दौरान जहरीली शराब पीने के कारण दर्जनों लोगों की मौत हो गई थी। पूर्व में ग्रामीणों और महिलाओं ने प्रदर्शन कर गढ़ो से नशे के कारोबार को बंद करने की मांग उठाई थी, लेकिन गांव में आज तक नशा बंद नहीं हो सका। इसका परिणाम है कि नशेड़ियों ने एक किशोरी को अपना निशाना बनाते हुए उसके साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दे डाला।
आरोपियों की तलाश शुरू, फोन बंद
पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। आरोपी के मोबाइल फोन बंद है। पुलिस उनकी पहचान करने की कोशिश कर रही है। बताया जा रहा है कि पीड़िता ने पुलिस से एक आरोपी की पहचान बता दी है।
लेखक के बारे में
Gaurav Kalaगौरव काला: वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम सदस्य
संक्षिप्त विवरण: गौरव काला पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। वह विशेष रूप से हिमालयी राज्य उत्तराखंड के अलावा, दिल्ली-एनसीआर, मध्यप्रदेश, झारखंड समेत कई हिंदी बेल्ट के राज्यों की खबरें कवर कर रहे हैं।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव: गौरव काला का भारतीय डिजिटल मीडिया जगत में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वह वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में, वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट टीम सेक्शन का हिस्सा हैं। पिछले पांच वर्षों से वह पहले होम टीम का हिस्सा रहे और अब बड़ी बखूबी से स्टेट टीम में अपनी जिम्मेदारी को निभा रहे हैं। उन्हें डिजिटल पाठकों की पसंद और बदलती प्रवृत्तियों (Trends) को समझने में विशिष्ट महारत हासिल है। गौरव का करियर प्रिंट मीडिया से शुरू होकर टीवी जगत और डिजिटल मीडिया तक फैला हुआ है। यही वजह है कि उनकी खबरों में गहराई और सटीकता की झलक दिखती है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग: गौरव मॉस कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट हैं और यही उनकी सबसे बड़ी विशेषता है। पहले बी. ए. इन मॉस कम्यूनिकेशन और फिर आधुनिक पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन होने के कारण उनके पास खबरों की ठोस समझ है। 2011 में दैनिक जनवाणी अखबार में क्राइम रिपोर्टिंग से पत्रकारिता शुरू करने के बाद उन्होंने ईटीवी भारत में बतौर एंकर और स्क्रिप्ट राइटर पर तौर पर काम किया। 2015 में डिजिटल पत्रकारिता में एंट्री लेते हुए अमर उजाला और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय खबरों को भी कवर किया, बल्कि आकर्षक लेखनी से पाठकों के बीच लोकप्रियता बनाई।
सितंबर 2021 में गौरव लाइव हिन्दुस्तान की नेशनल टीम के साथ जुड़े। तब से वह न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय, वायरल समाचार और मौसम संबंधी खबरों पर विशेष ध्यान दे रहे हैं, बल्कि राजनीतिक, रिसर्च बेस स्टोरीज भी कवर कर रहे हैं। अपनी मजबूत लेखनी के दम पर वह खबरों को आकर्षक नए कलेवर के साथ आम जनता तक पहुंचा रहे हैं।
डिजिटल ट्रेंड्स के साथ रिपोर्टिंग: डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बदलते ट्रेंड्स को समझना गौरव की बड़ी ताकत है। वायरल खबरों, सोशल मीडिया ट्रेंड्स और इंटरनेट कल्चर से जुड़े विषयों को वह तथ्यात्मक जांच और संतुलित प्रस्तुति के साथ सामने रखते हैं। उनकी यही क्षमता उन्हें क्लिक-बेस्ड नहीं, बल्कि कंटेंट-बेस्ड पत्रकार बनाती है। इसके अलावा वह राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों को तथ्यात्मक गहराई और संतुलित दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं।
पत्रकारिता का उद्देश्य: गौरव के लिए पत्रकारिता केवल खबर देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी है। उनका मानना है कि पत्रकारिता का मूल उद्देश्य सत्य और जनहित को प्राथमिकता देते हुए पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। वह अपनी लेखनी से सत्ता, समाज और आम जनता के बीच एक मजबूत और भरोसेमंद सेतु बनाने में विश्वास रखते हैं।
विशेषज्ञता (Areas of Expertise):
राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचार
वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट
राजनीतिक और रिसर्च-आधारित स्टोरीज
हेडलाइन और न्यूज़ प्रेजेंटेशन
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


