रुद्रप्रयाग में एक दिन में 3 हत्याएं, मां-बेटे समेत महिला का मिला शव; क्या बोली पुलिस

Mohammad Azam हिन्दुस्तान, रुद्रप्रयाग
share

रुद्रप्रयाग जिले में अलग-अलग स्थानों पर महिला और बच्चे समेत तीन लोगों की हत्या से सनसनी फैल गई। तिलवाड़ा सुमाड़ी क्षेत्र में एक युवक पत्नी और नौ वर्षीय बेटे की हत्या कर उनके शव कमरे में बंद कर फरार हो गया।

रुद्रप्रयाग में एक दिन में 3 हत्याएं, मां-बेटे समेत महिला का मिला शव; क्या बोली पुलिस

रुद्रप्रयाग जिले में अलग-अलग स्थानों पर महिला और बच्चे समेत तीन लोगों की हत्या से सनसनी फैल गई। तिलवाड़ा सुमाड़ी क्षेत्र में एक युवक पत्नी और नौ वर्षीय बेटे की हत्या कर उनके शव कमरे में बंद कर फरार हो गया। वहीं, मुख्य बाजार स्थित एक होटल के कमरे में ठहरी एक महिला मृत अवस्था में मिली है। उसके साथ आए दो लोग फरार हैं।

मां-बेटे की हत्या

पुलिस के अनुसार नेपाल निवासी दीपक बहादुर अपनी 34 वर्षीय पत्नी कमला शाही और नौ वर्षीय बेटे रोशन सिंह के साथ तिलवाड़ा सुमाड़ी स्थित विद्युत कॉलोनी के पास एक कमरे में किराए पर रहता था। पिछले कई दिनों से कमरा बंद था। बीते शुक्रवार को जब मकान मालिक वहां पहुंचे तो कमरे से तेज दुर्गंध आ रही थी। इस पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

होटल में भी मृत मिली महिला

सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने ताला तोड़कर दरवाजा खोला तो अंदर महिला और उसके बेटे के शव पड़े मिले। कोतवाली निरीक्षक सुरेश चन्द्र बलूनी ने बताया कि दीपक पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस टीम उसकी तलाश कर रही है। दूसरी घटना में मुख्य बाजार स्थित एक होटल में ठहरी महिला संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाई गई। पुलिस प्रथम दृष्टया इस मामले को हत्या से जोड़कर देख रही है ।

पुलिस के अनुसार हरियाणा से आए दो युवक और एक महिला बीती रात रुद्रप्रयाग के मुख्य बाजार स्थित एक होटल में ठहरे थे। सुबह दोनों युवक कमरे की चाबी लेकर होटल स्वामी से कुछ देर में लौटने की बात कहकर बाहर चले गए, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटे। शक होने पर होटल स्वामी ने खिड़की से कमरे में झांककर देखा तो महिला गिरी हुई दिखाई दी।

युवकों को तलाश रही पुलिस

सूचना पर पुलिस ने कमरा खोला तो महिला मृत मिली। उसकी जीभ बाहर निकली हुई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। कोतवाली निरीक्षक सुरेश चंद्र बलूनी ने बताया कि जांच के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा। महिला के साथ आए युवकों को तलाश किया जा रहा है।

Mohammad Azam

लेखक के बारे में

Mohammad Azam

संक्षिप्त विवरण

मोहम्मद आजम पिछले 3.5 सालों से पत्रकारिता कर रहे हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में बतौर कंटेंट प्रोडूसर काम कर रहे हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: मोहम्मद आजम पिछले तीन सालों से ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहे हैं। कम समय में आजम ने पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया की बारीकियां सीखी हैं और अब भारत के अग्रणी समाचार संस्थान ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट न्यूज टीम में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

आजम ने ग्रेजुएशन तक विज्ञान की पढ़ाई की है, लेकिन राजनीतिक विषयों में रुचि उनको पत्रकारिता की तरफ खींच लाई। आजम ने अपना पोस्ट ग्रेजुएशन देश के अग्रणी संस्थानों में से एक भारतीय जनसंचार संस्थान से पूरा किया। विज्ञान बैकग्राउंड होने के चलते आजम को फैक्ट आधारित पत्रकारिता करने में महारत हासिल है।


राजनीतिक पत्रकारिता में आजम

आजम की देश की राजनीति में काफी रुचि है। आजादी के पहले से लेकर आजादी के बाद की राजनीतिक घटनाओं की कई किताबों का अध्ययन होने के चलते अच्छी समझ है। यही कारण रहा कि आजम ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीतिक बीट से की। राजनीति के साथ आजम क्राइम और सोशल मीडिया पर वायरल चल रही खबरों में भी अच्छी महारत हासिल है।


पत्रकारिता का उद्देश्य

आजम का मानना है कि पत्रकारिता जनपक्षीय होनी चाहिए। पत्रकारिता के दौरान अपनी भावनाओं को काबू में रखकर तथ्य आधारित पत्रकारिता आजम को जिम्मेदार बनाती है। पत्रकारिता में आजम तथ्य आधारित सूचनाएं पहुंचाने के साथ ही, साहित्यिक लेखन में भी महारत हासिल है।


विशेषज्ञता ( Area of Expertise )

पॉलिटिकल और क्राइम की खबरें
राजनीति से जुड़े लोगों के इंटरव्यू
क्राइम और वायरल खबरें
पॉलिटिकल एक्सप्लेनर

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।