उत्तराखंड में 246 मदरसों पर लग चुका ताला; बाकी में बच्चों की थाली और किताबों का संकट

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

उत्तराखंड में 452 पंजीकृत मदरसों में 227 खुद बंद हो गए, जबकि 19 को सील किया जा चुका है। बाकी बचे मदरसों पर मिड डे मील और किताबों का संकट है। तीन महीने बाद भी आदेश जारी नहीं हो पाया।

246 Madrasas close and Sealed in Uttarakhand
उत्तराखंड में 246 मदरसों पर लग चुका ताला

चांद मोहम्मद, देहरादून

उत्तराखंड में मदरसों की नई व्यवस्था लागू होने के बावजूद बच्चों को बुनियादी सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। सवा तीन महीने बाद भी पीएम पोषण योजना के तहत भोजन देने पर स्पष्ट आदेश नहीं हुआ है। कई मदरसों में एनसीईआरटी की किताबें अधूरी हैं। कक्षा आठ तक धार्मिक शिक्षा का पाठ्यक्रम तैयार होने के बावजूद इसे लागू नहीं किया गया है। सरकार धार्मिक शिक्षा की किताबें उपलब्ध कराएगी या नहीं, यह भी स्पष्ट नहीं है। उत्तराखंड में 452 पंजीकृत मदरसों में 227 खुद बंद हो गए, जबकि 19 को सील किया जा चुका है।

मदरसा बोर्ड 30 जून 2026 को खत्म होने के बाद अब तक शिक्षा विभाग से 76 व अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण से 35 मदरसों को मान्यता मिली है। इसके बावजूद बच्चों को भोजन और किताबों के लिए इंतजार करना पड़ रहा है। देहरादून, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर और नैनीताल समेत अन्य जिलों में भी इन सुविधाओं को लेकर परेशानी बताई जा रही है

आदेश का इंतजार

पीएम पोषण योजना का लाभ देने के लिए स्पष्ट आदेश जारी नहीं हुआ है। इस संबंध में अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण के अध्यक्ष डॉ.सुरजीत सिंह गांधी शिक्षा निदेशालय को पत्र लिख चुके हैं।

निदेशालय ने जिलों से विद्यार्थियों की संख्या, यूडाइस नंबर और अन्य जानकारियों के साथ रिपोर्ट मांगी थी। यह जानकारी भेजे जाने के बावजूद योजना शुरू नहीं हुई है। प्राधिकरण का ढांचा स्वीकृत नहीं होने से कामकाज प्रभावित हो रहा है। इसका प्रस्ताव शासन में लंबित है। वहीं, कर्मचारियों को तीन महीने से वेतन नहीं मिलने की बात भी सामने आई है।

केबीएन एजुकेशनल एंड सोशल वेलफेयर सोसाइटी के सचिव निजाम अख्तर ने कहा कि मदरसों को पीएम पोषण योजना के तहत भोजन नहीं मिल रहा है। पर्याप्त एनसीईआरटी किताबें भी उपलब्ध नहीं कराई गई हैं। उन्होंने अल्पसंख्यक आयोग और बाल अधिकार संरक्षण आयोग से हस्तक्षेप की मांग की है। साथ ही शिक्षा विभाग और प्राधिकरण को पक्षकार बनाकर कोर्ट में नई याचिका दायर करने की चेतावनी दी है।

227 मदरसे बंद, 19 को सील किया गया

उत्तराखंड में पहले 452 पंजीकृत मदरसे थे। इनमें से 227 खुद बंद हो गए, जबकि 19 को सील किया गया। प्राधिकरण से 35 मदरसों को मान्यता मिली है और 114 की मान्यता शिक्षा विभाग में लंबित है। मुस्लिम मामलों के जानकार खुर्शीद अहमद सिद्दीकी ने कहा कि खुद बंद मदरसों को लेकर नीति स्पष्ट नहीं है। इनका संचालन समुदाय के चंदे से होता था। उन्होंने सवाल उठाया कि इन मदरसों के बच्चों की पढ़ाई की जिम्मेदारी कौन लेगा और उनकी निगरानी कैसे होगी?

प्राधिकरण के अध्यक्ष डॉ. सुरजीत सिंह गांधी का कहना है कि जो प्रावधान हैं, उनके तहत मदरसों को सभी लाभ मिलेंगे। मिड डे मील के लिए शिक्षा विभाग से लगातार समन्वय कर रहे हैं। किताबों का विषय भी रखेंगे। कक्षा नौ से 12 तक दीनी तालीम का पाठ्यक्रम तैयार हो रहा है। जल्द ही पाठ्यक्रम प्रकाशित होगा।

Gaurav Kala

लेखक के बारे में

Gaurav Kala

गौरव काला: वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम सदस्य

संक्षिप्त विवरण: गौरव काला पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। वह विशेष रूप से हिमालयी राज्य उत्तराखंड के अलावा, दिल्ली-एनसीआर, मध्यप्रदेश, झारखंड समेत कई हिंदी बेल्ट के राज्यों की खबरें कवर कर रहे हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: गौरव काला का भारतीय डिजिटल मीडिया जगत में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वह वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में, वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट टीम सेक्शन का हिस्सा हैं। पिछले पांच वर्षों से वह पहले होम टीम का हिस्सा रहे और अब बड़ी बखूबी से स्टेट टीम में अपनी जिम्मेदारी को निभा रहे हैं। उन्हें डिजिटल पाठकों की पसंद और बदलती प्रवृत्तियों (Trends) को समझने में विशिष्ट महारत हासिल है। गौरव का करियर प्रिंट मीडिया से शुरू होकर टीवी जगत और डिजिटल मीडिया तक फैला हुआ है। यही वजह है कि उनकी खबरों में गहराई और सटीकता की झलक दिखती है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग: गौरव मॉस कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट हैं और यही उनकी सबसे बड़ी विशेषता है। पहले बी. ए. इन मॉस कम्यूनिकेशन और फिर आधुनिक पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन होने के कारण उनके पास खबरों की ठोस समझ है। 2011 में दैनिक जनवाणी अखबार में क्राइम रिपोर्टिंग से पत्रकारिता शुरू करने के बाद उन्होंने ईटीवी भारत में बतौर एंकर और स्क्रिप्ट राइटर पर तौर पर काम किया। 2015 में डिजिटल पत्रकारिता में एंट्री लेते हुए अमर उजाला और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय खबरों को भी कवर किया, बल्कि आकर्षक लेखनी से पाठकों के बीच लोकप्रियता बनाई।


सितंबर 2021 में गौरव लाइव हिन्दुस्तान की नेशनल टीम के साथ जुड़े। तब से वह न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय, वायरल समाचार और मौसम संबंधी खबरों पर विशेष ध्यान दे रहे हैं, बल्कि राजनीतिक, रिसर्च बेस स्टोरीज भी कवर कर रहे हैं। अपनी मजबूत लेखनी के दम पर वह खबरों को आकर्षक नए कलेवर के साथ आम जनता तक पहुंचा रहे हैं।


डिजिटल ट्रेंड्स के साथ रिपोर्टिंग: डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बदलते ट्रेंड्स को समझना गौरव की बड़ी ताकत है। वायरल खबरों, सोशल मीडिया ट्रेंड्स और इंटरनेट कल्चर से जुड़े विषयों को वह तथ्यात्मक जांच और संतुलित प्रस्तुति के साथ सामने रखते हैं। उनकी यही क्षमता उन्हें क्लिक-बेस्ड नहीं, बल्कि कंटेंट-बेस्ड पत्रकार बनाती है। इसके अलावा वह राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों को तथ्यात्मक गहराई और संतुलित दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं।


पत्रकारिता का उद्देश्य: गौरव के लिए पत्रकारिता केवल खबर देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी है। उनका मानना है कि पत्रकारिता का मूल उद्देश्य सत्य और जनहित को प्राथमिकता देते हुए पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। वह अपनी लेखनी से सत्ता, समाज और आम जनता के बीच एक मजबूत और भरोसेमंद सेतु बनाने में विश्वास रखते हैं।


विशेषज्ञता (Areas of Expertise):

राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचार
वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट
राजनीतिक और रिसर्च-आधारित स्टोरीज
हेडलाइन और न्यूज़ प्रेजेंटेशन

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़उत्तराखंड में 246 मदरसों पर ताला; बाकी में बच्चों की थाली और किताबों का संकट