अस्पताल में डॉक्टर न होने से 21 साल की गर्भवती ने दम तोड़ा, 1 माह में तीसरी घटना

Mar 15, 2026 07:13 am ISTGaurav Kala देवप्रयाग
share

देवप्रयाग में हृदय विदारक घटना सामने आई है। 21 साल की गर्भवती की इलाज न मिलने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि समय पर एंबुलेंस नहीं पहुंची। महिला ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया।

अस्पताल में डॉक्टर न होने से 21 साल की गर्भवती ने दम तोड़ा, 1 माह में तीसरी घटना

देवप्रयाग में इलाज न मिल पाने से 21 साल की एक गर्भवती महिला की मौत हो गई। दरअसल, देवप्रयाग में सीएचसी सेंटर हिंडोलाखाल में विशेषज्ञ डॉक्टर न होने के कारण उसे श्रीनगर रेफर किया गया था, लेकिन बेस अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई।

नंदोली पौड़ीखाल निवासी सुनील कुमार की पत्नी 21 वर्षीय गर्भवती आरती देवी को तबीयत बिगड़ने पर शनिवार सुबह 10 बजे सीएचसी हिंडोलाखाल लाया गया था। महिला का रक्तचाप बढ़ने से उसे बार-बार चक्कर और बेहोशी आ रही थी।

समय पर एंबुलेंस नहीं पहुंची

सीएचसी प्रभारी डॉ. अंजना गुप्ता के अनुसार महिला की तबीयत शनिवार तड़के करीब तीन बजे ही खराब हो गई थी, लेकिन परिजनों ने न तो आशा कार्यकर्ता को सूचना दी और न ही सीएचसी को फोन किया। इसी कारण समय पर एंबुलेंस नहीं पहुंच सकी। सुबह करीब 10 बजे हालत ज्यादा बिगड़ने पर परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे।

अस्पताल पहुंचने से पहले दम तोड़ा

काफी कोशिश के बावजूद हालत में सुधार न होने पर उसे श्रीनगर बेस अस्पताल रेफर कर दिया गया। सीएचसी की ओर से नर्सिंग अधिकारी शीशपाल सिंह और डॉ. शिवानी को भी उसके साथ भेजा गया। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया।

प्रभारी डॉ. अंजना गुप्ता का कहना है कि यदि गर्भवती को तड़के ही सीएचसी पहुंचा दिया जाता तो स्थिति इतनी गंभीर नहीं होती। मिस्त्री का काम करने वाले सुनील कुमार और उनके परिजन घटना के बाद सदमे में हैं।

दो और महिलाओं की हो चुकी मौत

पिछले माह भी एंबुलेंस नहीं मिलने से क्षेत्र में एक गर्भवती की मौत हो गई थी। वहीं बीते गुरुवार को चार जगह से रेफर की गई गंभीर रूप से घायल 50 वर्षीय महिला की भी समय पर उपचार न मिलने से मौत हो गई थी। लगातार हो रही इन घटनाओं से क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं और लोगों में रोष है।

मौत पर कांग्रेसियों का गुस्सा फूटा

देवप्रयाग क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव में गर्भवती और अन्य घायल महिला की मौत के बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। शनिवार को 21 वर्षीय गर्भवती को सीएचसी हिंडोलाखाल से श्रीनगर रैफर किए जाने और वहां पहुंचने से पहले उसकी मौत के बाद कांग्रेसियों ने सीएचसी पर जमकर हंगामा किया।

कांग्रेसियों की प्रभारी चिकित्सक डॉ. तान्या चौहान से नोकझोंक हो गई। कांग्रेसियों ने सीएचसी में विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती के लिए तीन सप्ताह का अल्टीमेटम दिया है। शनिवार को जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष व चिलेडी-बडियारगढ़ जिपंस उतम सिंह असवाल के नेतृत्व में कांग्रेसी सीएचसी हिंडोलाखाल पहुंचे और महिलाओं की मौत पर आक्रोश जताते नारेबाजी करते हुए धरना दिया। कांग्रेसियों ने कहा कि देवप्रयाग क्षेत्र के साथ ही पूरे प्रदेश में चिकित्सा सुविधाओं की बुरी दशा है। अस्पतालों को रेफर सेंटर बना दिया गया है। देवप्रयाग क्षेत्र में छोटे से अंतराल में यह तीसरी घटना है।

जिपंस उतम सिंह असवाल ने बताया कि शनिवार को एक नौ माह की गर्भवती महिला की तबीयत बिगड़ने पर उसे सीएचसी हिंडोलाखाल लाया गया। जहां से उसे श्रीनगर रेफर किया गया था और श्रीनगर अस्पताल पहुंचने पर उसकी मृत्यु हो गई। जबकि बीते माह भी समय पर एबुलेंस नहीं मिलने पर एक गर्भवती की मौत हो गई थी। बताया कि, दो दिन पहले भी एक गंभीर घायल महिला की समय पर उपचार नहीं मिलने से मौत हो गई थी। शीघ्र ही स्वास्थ्य मंत्री को ज्ञापन भेजेंगे। यदि तीन सप्ताह में विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती नहीं होती है तो शीघ्र ही जनांदोलन किया जाएगा। सीएचसी में पांच पद सृजित हैं, परंतु एक भी विशेषज्ञ यहां पर तैनात नहीं है। यहां पर दो डॉक्टर हैं।

Gaurav Kala

लेखक के बारे में

Gaurav Kala

गौरव काला: वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम सदस्य

संक्षिप्त विवरण: गौरव काला पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। वह विशेष रूप से हिमालयी राज्य उत्तराखंड के अलावा, दिल्ली-एनसीआर, मध्यप्रदेश, झारखंड समेत कई हिंदी बेल्ट के राज्यों की खबरें कवर कर रहे हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: गौरव काला का भारतीय डिजिटल मीडिया जगत में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वह वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में, वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट टीम सेक्शन का हिस्सा हैं। पिछले पांच वर्षों से वह पहले होम टीम का हिस्सा रहे और अब बड़ी बखूबी से स्टेट टीम में अपनी जिम्मेदारी को निभा रहे हैं। उन्हें डिजिटल पाठकों की पसंद और बदलती प्रवृत्तियों (Trends) को समझने में विशिष्ट महारत हासिल है। गौरव का करियर प्रिंट मीडिया से शुरू होकर टीवी जगत और डिजिटल मीडिया तक फैला हुआ है। यही वजह है कि उनकी खबरों में गहराई और सटीकता की झलक दिखती है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग: गौरव मॉस कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट हैं और यही उनकी सबसे बड़ी विशेषता है। पहले बी. ए. इन मॉस कम्यूनिकेशन और फिर आधुनिक पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन होने के कारण उनके पास खबरों की ठोस समझ है। 2011 में दैनिक जनवाणी अखबार में क्राइम रिपोर्टिंग से पत्रकारिता शुरू करने के बाद उन्होंने ईटीवी भारत में बतौर एंकर और स्क्रिप्ट राइटर पर तौर पर काम किया। 2015 में डिजिटल पत्रकारिता में एंट्री लेते हुए अमर उजाला और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय खबरों को भी कवर किया, बल्कि आकर्षक लेखनी से पाठकों के बीच लोकप्रियता बनाई।


सितंबर 2021 में गौरव लाइव हिन्दुस्तान की नेशनल टीम के साथ जुड़े। तब से वह न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय, वायरल समाचार और मौसम संबंधी खबरों पर विशेष ध्यान दे रहे हैं, बल्कि राजनीतिक, रिसर्च बेस स्टोरीज भी कवर कर रहे हैं। अपनी मजबूत लेखनी के दम पर वह खबरों को आकर्षक नए कलेवर के साथ आम जनता तक पहुंचा रहे हैं।


डिजिटल ट्रेंड्स के साथ रिपोर्टिंग: डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बदलते ट्रेंड्स को समझना गौरव की बड़ी ताकत है। वायरल खबरों, सोशल मीडिया ट्रेंड्स और इंटरनेट कल्चर से जुड़े विषयों को वह तथ्यात्मक जांच और संतुलित प्रस्तुति के साथ सामने रखते हैं। उनकी यही क्षमता उन्हें क्लिक-बेस्ड नहीं, बल्कि कंटेंट-बेस्ड पत्रकार बनाती है। इसके अलावा वह राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों को तथ्यात्मक गहराई और संतुलित दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं।


पत्रकारिता का उद्देश्य: गौरव के लिए पत्रकारिता केवल खबर देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी है। उनका मानना है कि पत्रकारिता का मूल उद्देश्य सत्य और जनहित को प्राथमिकता देते हुए पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। वह अपनी लेखनी से सत्ता, समाज और आम जनता के बीच एक मजबूत और भरोसेमंद सेतु बनाने में विश्वास रखते हैं।


विशेषज्ञता (Areas of Expertise):

राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचार
वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट
राजनीतिक और रिसर्च-आधारित स्टोरीज
हेडलाइन और न्यूज़ प्रेजेंटेशन

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।