बिहार से फ्लाइट में बैठ इंदौर पहुंचे थे 20 चोर, 1025 KM दूर तीसरे राज्य की पुलिस ने कर दिया नाकाम
कुख्यात चादर गैंग के 20 चोर बड़ी वारदात करने बिहार से फ्लाइट पकड़कर इंदौर पहुंचे। 1025 किलोमीटर दूर से नैनीताल पुलिस की मदद से इंदौर पुलिस चोरों को वारदात से पहले पकड़ने में कामयाब रही।

बिहार से फ्लाइट पकड़कर मध्य प्रदेश के इंदौर पहुंचे शातिर 'चादर गैंग' के मंसूबों पर 1025 किलोमीटर दूर बैठी उत्तराखंड की नैनीताल पुलिस ने पानी फेर दिया। किसी फिल्मी थ्रिलर की तरह चले इस ऑपरेशन में हल्द्वानी के एक सिपाही की मुखबिरी काम कर गई और 20 कुख्यात चोरों को वारदात से ठीक पहले सलाखों के पीछे पहुंचा दिया। इंदौर के एक होटल में छिपे ये बदमाश कुख्यात 'चादर गैंग' से बताए जा रहे हैं। इंदौर पुलिस ने इस पूरे घटनाक्रम का खुलासा करते हुए नैनीताल पुलिस से मिली मदद को सराहा है।
इस पूरे ऑपरेशन की नींव हल्द्वानी में पड़ी। नैनीताल पुलिस के मोतिहारी चम्पारण बिहार निवासी एक मुखबिर ने एसओजी में पूर्व तैनात रहे एक सिपाही को सूचना दी कि बिहार से 20 बदमाशों का गिरोह इंदौर जाकर वहां के एक होटल में ठहरा है और शहर में बड़ी वारदात करने की फिराक में है। नैनीताल पुलिस के सिपाही ने बिना वक्त गंवाए इंदौर पुलिस से संपर्क साधा और गिरोह की सटीक लोकेशन साझा की। इंदौर पुलिस ने बताए गए होटल में दबिश दी और घेराबंदी कर गिरोह के सभी 20 सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया।
कुख्यात चादर गैंग
यह गिरोह ‘चादर गैंग’ के नाम से जाना जाता है। एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि शातिरों के स्थानीय कनेक्शन भी खंगाले जा रहे हैं। हल्द्वानी-नैनीताल में भी कीं वारदातस्थानीय पुलिस के मुताबिक इंदौर में पकड़ा गया 20 सदस्यीय गिरोह हल्द्वानी और नैनीताल में भी वारदात कर चुका है। हल्द्वानी में चार साल पहले डीएम आवास के पास एक मोबाइल शोरूम में करोड़ों की चोरी इसी गिरोह ने की थी। इसके अलावा नैनीताल के नंदा देवी मेले में भी चेन स्नेचिंग की कई घटनाओं को अंजाम दिया था।
चादर की मदद से करते हैं चोरी
पुलिस के अनुसार गिरोह से जुड़े बदमाश चादर की मदद से वारदात को अंजाम देते हैं। जहां भी वारदात करनी होती है उस स्थान को बड़ी चादर से ढक देते हैं। उसके बाद आसानी से वारदात कर फरार हो जाते हैं। गिरफ्तार आरोपी नेपाल के पटेर्वा, जीतपुरा, नुचटा, सुवेठिया और बिहार के मोतिहारी चंपारण के रहने वाले हैंष यह सभी फ्लाइट से इंदौर पहुंचे और एक होटल में रुके थे।
अवैध खनन करने में ट्रैक्टर ट्रॉली सीज
हल्द्वानी/लालकुआं। वन विभाग की टीम ने सोमवार को एसडीओ (गौला) एके जोशी की नेतृत्व में गौला रेंज के देवरामपुर गेट पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान उपखनिज जा रहे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को चेकिंग के लिए रोका। चालक उपखनिज से संबंधित कागज नहीं दिखा पाया। एसडीओ जोशी ने बताया कि इस पर ट्रैक्टर-ट्रॉली को सीज कर डौली रेंज परिसर में खड़ा कर दिया।
लेखक के बारे में
Gaurav Kalaगौरव काला: वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम सदस्य
संक्षिप्त विवरण: गौरव काला पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। वह विशेष रूप से हिमालयी राज्य उत्तराखंड के अलावा, दिल्ली-एनसीआर, मध्यप्रदेश, झारखंड समेत कई हिंदी बेल्ट के राज्यों की खबरें कवर कर रहे हैं।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव: गौरव काला का भारतीय डिजिटल मीडिया जगत में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वह वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में, वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट टीम सेक्शन का हिस्सा हैं। पिछले पांच वर्षों से वह पहले होम टीम का हिस्सा रहे और अब बड़ी बखूबी से स्टेट टीम में अपनी जिम्मेदारी को निभा रहे हैं। उन्हें डिजिटल पाठकों की पसंद और बदलती प्रवृत्तियों (Trends) को समझने में विशिष्ट महारत हासिल है। गौरव का करियर प्रिंट मीडिया से शुरू होकर टीवी जगत और डिजिटल मीडिया तक फैला हुआ है। यही वजह है कि उनकी खबरों में गहराई और सटीकता की झलक दिखती है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग: गौरव मॉस कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट हैं और यही उनकी सबसे बड़ी विशेषता है। पहले बी. ए. इन मॉस कम्यूनिकेशन और फिर आधुनिक पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन होने के कारण उनके पास खबरों की ठोस समझ है। 2011 में दैनिक जनवाणी अखबार में क्राइम रिपोर्टिंग से पत्रकारिता शुरू करने के बाद उन्होंने ईटीवी भारत में बतौर एंकर और स्क्रिप्ट राइटर पर तौर पर काम किया। 2015 में डिजिटल पत्रकारिता में एंट्री लेते हुए अमर उजाला और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय खबरों को भी कवर किया, बल्कि आकर्षक लेखनी से पाठकों के बीच लोकप्रियता बनाई।
सितंबर 2021 में गौरव लाइव हिन्दुस्तान की नेशनल टीम के साथ जुड़े। तब से वह न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय, वायरल समाचार और मौसम संबंधी खबरों पर विशेष ध्यान दे रहे हैं, बल्कि राजनीतिक, रिसर्च बेस स्टोरीज भी कवर कर रहे हैं। अपनी मजबूत लेखनी के दम पर वह खबरों को आकर्षक नए कलेवर के साथ आम जनता तक पहुंचा रहे हैं।
डिजिटल ट्रेंड्स के साथ रिपोर्टिंग: डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बदलते ट्रेंड्स को समझना गौरव की बड़ी ताकत है। वायरल खबरों, सोशल मीडिया ट्रेंड्स और इंटरनेट कल्चर से जुड़े विषयों को वह तथ्यात्मक जांच और संतुलित प्रस्तुति के साथ सामने रखते हैं। उनकी यही क्षमता उन्हें क्लिक-बेस्ड नहीं, बल्कि कंटेंट-बेस्ड पत्रकार बनाती है। इसके अलावा वह राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों को तथ्यात्मक गहराई और संतुलित दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं।
पत्रकारिता का उद्देश्य: गौरव के लिए पत्रकारिता केवल खबर देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी है। उनका मानना है कि पत्रकारिता का मूल उद्देश्य सत्य और जनहित को प्राथमिकता देते हुए पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। वह अपनी लेखनी से सत्ता, समाज और आम जनता के बीच एक मजबूत और भरोसेमंद सेतु बनाने में विश्वास रखते हैं।
विशेषज्ञता (Areas of Expertise):
राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचार
वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट
राजनीतिक और रिसर्च-आधारित स्टोरीज
हेडलाइन और न्यूज़ प्रेजेंटेशन
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


