संभल हिंसा के आरोपी जफर आलम ने AIMIM की सदस्यता ली, ओवैसी बोले- ऐसे लोग ही...

हिन्दुस्तान, वरिष्ठ संवाददाता, मुरादाबाद
Follow us on Google News
share

मुरादाबाद में एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने सपा से गठबंधन की वकालत करते हुए कहा कि भाजपा को हराने के लिए विपक्ष की एकजुटता जरूरी है। उन्होंने अल्पसंख्यकों के मुद्दे उठाए। वहीं संभल हिंसा के आरोपी और जामा मस्जिद कमेटी अध्यक्ष जफर आलम ने एआईएमआईएम की सदस्यता ग्रहण की।

Sambhal violence accused Zafar Alam joins AIMIM
संभल हिंसा का आरोपी जफर आलम एआईएमआईएम में शामिल

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने शनिवार को मुरादाबाद की जामा मस्जिद क्षेत्र के पार्क की सभा में शक्ति प्रदर्शन किया। ओवैसी ने कहा कि अगर यूपी से भाजपा को हटाना है तो सपा को एआईएमआईएम से समझौता करना होगा। उन्होंने दावा किया कि भाजपा को लगातार तीसरी बार सत्ता में आने से रोकने के लिए विपक्षी एकजुटता जरूरी है। भाजपा और आरएसएस के लोग अकलियत को कमजोर करना चाहते हैं। शिक्षा से वंचित करने का प्रयास हो रहा है। रामपुर का मौलाना अली जौहर विश्व विद्यालय प्रकरण इसका एक उदाहरण है।

संभल हिंसा के आरोपी AIMIM में शामिल

इस मौके पर संभल हिंसा के आरोपी और जामा मस्जिद कमेटी के अध्यक्ष जफर आलम एडवोकेट ने पार्टी की सदस्यता ली। पार्टी प्रमुख ने जफर का स्वागत किया। बोले, ऐसे लोग ही अकलियत की रक्षा कर सकते है। सभा के बाद जफर मीडिया से बात की। जेल की यात्रा और आगामी विधान सभा को लेकर खुलकर बात की। जिला कमेटी के सदस्यों ने उनका स्वागत किया। सभा के दौरान प्रदेश अध्यक्ष हाजी शौकत अली, पूर्व प्रत्याशी वकी रसीद, जिलाध्यक्ष मोहिद, विधायक माजिद हुसैन, मोहम्मद इकबाल, महताब मौजूद रहे।

भीड़ देखकर सपा-भाजपा की नींद उड़ जाएगा- ओवैसी

आरोप लगाया कि हमारी मस्जिदों, मदरसों और कब्रिस्तानों पर कार्रवाई की जा रही है। 100-100 साल पुरानी धार्मिक इमारतों को गिराया जा रहा है। जबकि, इन मुद्दों पर समाजवादी पार्टी चुप है। उन्होंने कहा कि आजम खान जेल में हैं। पूर्व सांसद अतीक अहमद की हत्या हुई के मामले में सपा मुखर होकर सामने नहीं आई। भीड़ से खुश मजलिस प्रमुख बोले, मोबाइल की लाइट में सभा देखकर मुख्यमंत्री और सपा प्रमुख की नींद उड़ जाएगी

ओवैसी ने मुरादाबाद से खुद का जोड़ा नाता

औवेसी ने 80 के दशक के मुरादाबाद दंगे की चर्चा की। बोले, तब मेरी उम्र मात्र 11 साल थी। अब सरकार इस मामले में एकतरफा कार्रवाई कर रही है। यहां के नुमाइंदे चुप हैं। बताया कि ठाकुरद्वारा की 36 मस्जिदें कार्रवाई कही जद में हैं। वहां के सपा विधायक खामोश हैं। स्मार्ट सिटी की चर्चा की। शहर के करूला, जामा मस्जिद क्षेत्र के विकास के मामले में अनदेखी का आरोप लगाया। बोले ,यहां सरकारी मेडिकल कालेज तक नही है।

'जंतर-मंतर के मंतर ने उड़ाई सरकार की नींद'

ओवैसी ने कहा कि देश का युवा अब अपने अधिकारों के लिए सड़कों पर उतर चुका है। जंतर-मंतर पर हुए हालिया आंदोलनों और वहां से उठी युवाओं की आवाज (मंतर) ने केंद्र सरकार और पीएम मोदी को असहज कर दिया है। दिल्ली में छात्र-छात्राओं पर लाठीचार्ज के मामलों में कार्रवाई की मांग की। ओवैसी ने यह भी कहा कि छात्राओं के साथ पुलिस के दुर्व्यवहार के आरोपों की निष्पक्ष जांच हो और यदि आरोप सही पाए जाएं तो संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। ओवैसी ने कहा-सरकार ने झुकने में देरी कर दी। उसे पहले ही झुक जाना चाहिए था।

ओवैसी की सभा में चली गई बिजली

ओवैसी की सभा के दौरान बिजली की आपूर्ति बंद थी। मोबाइल की रोशनी में ओवैसी ने सभा की। बोले, यहां पानी भरने की वजह से बिजली आपूर्ति रोकी गई है। उधर,भीड़ का दबाव इतना अधिक था कि मंच के पास बनाए गए 'डी-सर्किल' की बैरिकेडिंग टूट गई और स्थिति कुछ देर के लिए बेकाबू हो गई।

sandeep

लेखक के बारे में

sandeep
लेटेस्ट Hindi News, UP News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ें। साथ ही UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Election 2027 Candidates से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsUP Newsसंभल हिंसा के आरोपी जफर आलम ने AIMIM की सदस्यता ली, ओवैसी बोले- ऐसे लोग ही...