यूट्यूबर प्रज्ञा मिश्रा की बहन का जीजा ने कर दिया मर्डर, अपनी बहन की हत्या के बाद खुद को गोली से उड़ाया

लाइव हिन्दुस्तान, लखनऊ
Follow us on Google News
share

लखनऊ के गोमतीनगर में बैंककर्मी मानस बाजपेई ने पत्नी दिव्या मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद घर पहुंचकर बहन शीबा को गोली मारी और खुद भी आत्महत्या कर ली। दिव्या ICICI बैंक में असिस्टेंट मैनेजर और यूट्यूबर प्रज्ञा मिश्रा की बहन थीं।

Murder of YouTuber Pragya Mishra's sister, Divya Mishra, in Lucknow
लखनऊ में यूट्यूबर प्रज्ञा मिश्रा की बहन दिव्या मिश्रा की हत्या

लखनऊ के गोमतीनगर थाना क्षेत्र में गुरुवार को सनसनीखेज वारदात सामने आई। बैंक अधिकारी पत्नी और अपनी बहन की गोली मारकर हत्या करने के बाद बैंककर्मी पति ने खुद को भी गोली मारकर जान दे दी। मृतका दिव्या मिश्रा मशहूर यूट्यूबर प्रज्ञा मिश्रा की बहन थीं। घटना के बाद पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। घटना की जानकारी मिलने पर प्रज्ञा मिश्रा ने फेसबुक पर पोस्ट कर बताया कि उन्हें अभी फोन आया है कि गोमतीनगर में उनकी बहन को गोली मार दी गई है और वह लोहिया अस्पताल में हैं। उन्होंने अपनी बहन की सलामती के लिए लोगों से प्रार्थना की अपील की थी।

यूट्यूबर प्रज्ञा मिश्रा की बहन की हत्या

जानकारी के मुताबिक, दिव्या मिश्रा ICICI बैंक में असिस्टेंट मैनेजर थीं और आलमबाग में रहती थीं। गुरुवार दोपहर उनके पति मानस बाजपेई ने उन्हें बैंक के बाहर फोन कर ऑफिस से बाहर बुलाया। दोनों के बीच कुछ देर बातचीत हुई। इसके बाद मानस ने दिव्या को गोली मार दी और मौके से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि दिव्या ने करीब एक साल पहले पति मानस से तलाक के लिए अदालत में अपील दायर की थी। घटना के बाद मानस सीधे करीब दो किलोमीटर दूर अपने घर पहुंचा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वह पसीने से बुरी तरह भीगा हुआ था। घर के अंदर जाने के बाद उसने कमरे का दरवाजा बंद कर लिया।

पति ने पत्नी और बहन की हत्या कर खुदकुशी की

इसके बाद मानस ने अपनी बहन शीबा बाजपेई को गोली मार दी। फिर खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वारदात से पहले मानस ने वॉट्सऐप पर एक स्टेटस भी लगाया था। इसमें उसने पत्नी की हत्या करने की बात लिखी और आरोप लगाया कि उसने उसे धोखा दिया।

स्टेट्स में प्रज्ञा और पति का भी जिक्र

स्टेटस में उसने अपनी बहन प्रज्ञा मिश्रा और उनके पति भरत यादव का भी जिक्र किया था। हालांकि, पुलिस अभी इस स्टेटस और हत्या की वास्तविक वजह की जांच कर रही है। पुलिस अब पूरे घटनाक्रम और वैवाहिक विवाद से जुड़े पहलुओं की जांच कर रही है।

sandeep

लेखक के बारे में

sandeep
लेटेस्ट Hindi News, UP News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ें। साथ ही UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Election 2027 Candidates से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsUP Newsयूट्यूबर प्रज्ञा मिश्रा की बहन का जीजा ने कर दिया मर्डर, खुद को गोली से उड़ाया