Hindi NewsUP Newsyouths opened fire in high security area of taj mahal tried to enter restricted area
ताजमहल के हाई सिक्योरिटी एरिया में युवकों ने की फायरिंग, प्रतिबंधित क्षेत्र में भी घुसने की कोशिश

ताजमहल के हाई सिक्योरिटी एरिया में युवकों ने की फायरिंग, प्रतिबंधित क्षेत्र में भी घुसने की कोशिश

संक्षेप: आगरा में स्थित ताजमहल में पश्चिमी गेट पार्किंग के पास दो युवकों ने प्रतिबंधित क्षेत्र में घुसने की कोशिश की। जब सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें रोका तो हवाई फायरिंग करते हुए वहां से फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस सीसीटीवी की मदद युवक को दबोच लिया।

Mon, 30 June 2025 02:06 PMPawan Kumar Sharma भाषा, आगरा
share Share
Follow Us on

यूपी के आगरा में स्थित ताजमहल में उस वक्त हड़कंप मच गया। जब पश्चिमी गेट पार्किंग के पास दो युवकों ने प्रतिबंधित क्षेत्र में घुसने की कोशिश की। जब सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें रोका तो हवाई फायरिंग करते हुए वहां से फरार हो गए। उधर, सूचना मिलने पर पुलिस एक्टिव हो गई और सीसीटीवी की मदद से उन्हें ढूंढने में जुट गई। हालांकि सात घंटे बाद आरोपी को लखनऊ से गिरफ्तार कर लिया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

ये मामला सोमवार सुबह करीब 9 बजे का है। मथुरा नंबर की एक गाड़ी पश्चिमी गेट पार्किंग से अमरूद टीला तक आ गई। पुलिस ने बैरियर पर गाड़ी को रोक दिया। गाड़ी में सवार युवक पुलिस से उलझ गया। खुद को बड़ा आदमी बताने लगा। आगे जाने की जिद करने लगा। पुलिस ने कार वापस लौटा दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वापस लौटने पर पार्किंग के पास कार सवार ने प्रतिबंधित क्षेत्र में एक-एक करके तीन हवाई फायर किए, जिससे दहशत फैल गई। आरोपित कार में बैठकर भाग गया। फायरिंग की घटना सोशल मीडिया पर वायरल हुई। मामला लखनऊ तक पहुंच गया। शुरू में पुलिस जांच की बात बोलती रही। फायरिंग की कोई पुष्टि करने को कोई अधिकारी तैयार नहीं था।

ये भी पढ़ें:किशोरी ने प्रेमी के घर जाकर पेट्रोल छिड़का, बोली-नहीं रखा तो जान दे दूंगी
ये भी पढ़ें:प्रयागराज में भीम आर्मी का बवाल, पुलिस से झड़प के बाद गाड़ियां तोड़ीं, बाइकें फूंकी

देर शाम पुलिस ने प्रेस नोट जारी किया। बताया कि सीसीटीवी की मदद से कार की पहचान की गई। कार चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ हुई तो उसने बताया कि वह गोवर्धन में रहता है। सुबह गोवर्धन से पंकज नाम का युवक कार से ताजमहल आया था। घटना के बाद उसने युवक को एत्मादुद्दौला के पास छोड़ दिया। युवक वहां से दूसरी गाड़ी में बैठकर चला गया था। सीसीटीवी से पता चला कि जिस गाड़ी से युवक गया, वह लखनऊ एक्सप्रेसवे पर गई थी। आगरा पुलिस ने गाड़ी की सूचना कन्नौज, उन्नाव और लखनऊ पुलिस को दी। लखनऊ में मानक नगर थाना पुलिस ने आरोपित को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम पंकज कुमार सिंह बताया। वह मूलत: बलरामपुर कालोनी, आजमगढ़ का निवासी है। पुलिस का दावा है कि आरोपित मनोरोगी है। पिछले 20 साल से उसका नूर मंजिल साइकेट्रिक सेंटर में इलाज चल रहा है।

मनोरोगी पर कहां से आई रिवाल्वर

पुलिस ने अपने प्रेस नोट में इस बात का उल्लेख नहीं किया है कि फायरिंग किस हथियार से की गई। बताया जा रहा है कि गोली रिवाल्वर से चलाई गई थी। वह लाइसेंसी है। सवाल यह उठ रहा है कि मनोरोगी के पास लाइसेंस हथियार कहां से आया।

परिवार को छोड़कर आया था

आरोपित पंकज कुमार सिंह अपने परिवार के साथ गोवर्धन आया था। पुलिस को जानकारी मिली है कि सुबह परिवार से विवाद के बाद वह अकेला ही आगरा आया था। भाड़े पर गाड़ी ली थी। पुलिस ने रोका तो गुस्से में फायरिंग कर दी। गनीमत यह रही कि गोलियां हवा में चलाई गई थीं।

Pawan Kumar Sharma

लेखक के बारे में

Pawan Kumar Sharma
"पवन कुमार शर्मा पिछले 3 साल से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। पवन अभी हिन्दुस्तान अख़बार की वेबसाइट Livehindustan.com में काम कर रहे हैं। इससे पहले ABP News में बतौर फ्रीलांसर काम कर चुके हैं। पवन उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, सरकारी योजनाएं और टूरिज्म पर लिखते हैं। पवन ने दिल्ली के भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इससे पहले कानपुर के क्राइस्ट चर्च कॉलेज से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया था।" और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |