मेरठ में एलानिया कत्ल! पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे युवक की गोली मारकर हत्या, 4 दिन पहले मिली थी धमकी

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मेरठ में एक युवक का एलानिया कत्ल कर दिया गया। थाने से 400 मीटर दूर कस्बे के बाहर पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे दो युवकों पर बाइक सवार हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। एक युवक को गोली लगने से मौत हो गई। चार दिन पहले जान से मारने की धमकी मिली थी।

youth was shot dead in Meerut after receiving threats four days ago
मेरठ में युवक की गोली मारकर हत्या

UP News: यूपी के मेरठ से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक युवक का एलानिया कत्ल कर दिया गया। हस्तिनापुर थाने से मात्र 400 मीटर दूर कस्बे के बाहर पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे दो युवकों पर बाइक सवार हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। एक युवक को गोली लगी और अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। चार दिन पहले जान से मारने की धमकी मिली थी। थाने से इतने करीब वारदात से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। वहीं, पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई।

हस्तिनापुर के माखनगर गांव के रहने वाले नितिन नागर दिल्ली पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहा था और 3 अक्टूबर को उसका दिल्ली में फिजिकल होना था। शुक्रवार शाम को नितिन अपने साथी प्रिंस के साथ नहर पुल पर रेस लगाने के लिए आया था। शाम को करीब 6 बजे दोनों दोस्त नहर की ओर से बाइक लेकर वापस घर आ रहे थे। इसी दौरान राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के सामने ही तीन बाइकों पर आए छह हमलावरों ने प्रिंस और नितिन को घेर लिया। एक आरोपी ने नितिन को डंडा मारा और वह बाइक समेत सड़क पर गिर गया।

हमलावरों ने गोलियां चला दी और एक गोली नितिन की जांघ में लगी। प्रिंस जान बचाकर मौके से भाग निकला। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी हमलावर भी मौके से फरार हो गए। उधर, सूचना पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन में घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंची और गंगानगर के एप्सनोवा अस्पताल भर्ती कराया, लेकिन नितिन की मौत हो गई।

एसएसएपी और राज्यमंत्री अस्पताल पहुंचे

सूचना के बाद एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति और राज्यमंत्री दिनेश खटीक अस्पताल पहुंचे। राज्यमंत्री ने घटना को लेकर नाराजगी जताई और जल्द ही आरोपियों की धरपकड़ का निर्देश दिया। फिलहाल एसपी देहात अभिजीत कुमार ने हस्तिनापुर थाने में कैंप किया हुआ है।

चार दिन पहले दी थी हत्या की धमकी

पुलिस ने नितिन नागर की हत्या के समय मौके पर मौजूद प्रिंस से पूछताछ की। प्रिंस ने खुलासा किया कि चार दिन पहले उसका और नितिन का मिट्ठू, गोल्डी, शिवांश और ऋषभ से विवाद हुआ था। इन्हीं लोगों ने भुगतने और हत्या की धमकी दी थी। प्रिंस ने बताया कि इन्हीं आरोपियों ने अपने साथियों के साथ मिलकर शुक्रवार शाम को हमला किया था और गोलीबारी कर दी। प्रिंस ने खुलासा किया कि आरोपी हमलावर उसकी हत्या करने आए थे, लेकिन नितिन को पैर में गोली लगी और उसकी मौत हो गई।

Pawan Kumar Sharma

लेखक के बारे में

Pawan Kumar Sharma

पवन कुमार शर्मा पिछले चार वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े हैं। डिजिटल मीडिया में काम करते हुए वह उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, सरकारी योजनाओं और टूरिज्म से जुड़े मुद्दों पर नियमित रूप से लिखते हैं। इससे पहले पवन एबीपी न्यूज के साथ बतौर फ्रीलांसर काम कर चुके हैं। पवन ने नई दिल्ली स्थित भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इससे पहले क्राइस्ट चर्च कॉलेज, कानपुर से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। ग्राउंड रिपोर्टिंग और अकादमिक समझ के साथ पवन तथ्यात्मक, संतुलित और पाठक-केंद्रित समाचार लेखन करते हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, UP News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ें। साथ ही UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Election 2027 Candidates से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsUP Newsपुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे युवक की गोली मारकर हत्या, 4 दिन पहले मिली थी धमकी