लड़की की लाश घर में मिली, आधे घंटे पहले एक लड़के ने फोन पर कहा था- आज बहन मरेगी

लाइव हिन्दुस्तान
share

यूपी के आगरा में कुछ युवकों से परेशान एक लड़की ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। संयोग से किशोरी की मौत से ठीक पहले किसी लड़के ने मृतका के भाई को फोन कर उसके आज मरने की बात कही थी।

teenage girl hanging herself
चार युवकों की ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर किशोरी ने सुसाइड कर लिया (प्रतीकात्मक तस्वीर)

यूपी के आगरा में चार युवकों से परेशान होकर एक लड़की ने फांसी से झूलकर जान दे दी है। हैरान करने वाली बात यह है कि किशोरी के जान देने से ठीक पहले उसके भाई से फोन कर किसी लड़के ने कहा था कि आज तेरी बहन मरेगी। आधे घंटे बाद ही लड़की फंदे से लटकी मिली। पुलिस ने बच्ची के परिवार की तहरीर के आधार पर चारों युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मामला नगला छिद्दा (हरीपर्वत) इलाके का है। किशोरी के पिता मथुरा के निवासी हैं। कुछ साल पहले नगला छिद्दा में अपनी ससुराल के पास किराए पर मकान लिया था। बेटा जूता फैक्ट्री में काम करता है। पत्नी घरों में काम करने जाती है। उन्होंने पुलिस को बताया कि कुछ समय पहले बेटी की सहेली ने मोहल्ले के एक युवक मृत्युंजय से उसकी दोस्ती कराई थी। कुछ समय बाद वह बेटी को ब्लैकमेल करने लगा।

किशोरी के पिता ने आरोप लगाया कि मृत्युंजय के साथ-साथ बस्ती के अनुज, दीपक और प्रियांशु भी किशोरी को परेशान करते थे। सभी जबरन उसे अपने पास बुलाया करते थे। किशोरी विरोध करती तो चारों उसका रास्ता रोका करते थे। पूर्व में परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस से की थी। हालांकि बदनामी की वजह से मुकदमा नहीं कराया। इससे आरोपियों के हौसले बढ़ गए थे। वह जब चाहते घर का दरवाजा पीट देते थे।

किशोरी का करते थे पीछा, बनाते थे दबाव

पिता के अनुसार कई बार युवक किशोरी को देखते ही उसके पीछे लग जाते थे। उससे अपने साथ चलने के लिए दबाव बनाते थे। पीड़ित ने बताया कि रविवार की दोपहर मृत्युंजय ने उनके बेटे को फोन किया। उससे कहा कि आज तेरी बहन मरेगी या तू। तैयार हो जा। बेटा घबरा गया। इस घटना के करीब आधे घंटे बाद ही उनकी बेटी ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।

परिवार की हत्या की धमकी से डरी थी किशोरी

पिता का आरोप है कि चारों युवक बेटी से कहते थे कि उसके परिवार को मार देंगे। इससे बेटी भयभीत रहती थी। डीसीपी सिटी सैयद अली अब्बास ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा लिखा गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। साक्ष्यों के आधार पर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

बाहर से भी लगी हुई थी कुंडी, शव फंदे से लटका था

पीड़ित ने बताया कि घर का दरवाजा अंदर और बाहर दोनों तरफ से बंद मिला था। पुलिस ने आकर शव को फंदे से उतारा। सोमवार की शाम परिजनों ने किशोरी का अंतिम संस्कार कर दिया। आरोपित घरों से फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

Yogesh Yadav

लेखक के बारे में

Yogesh Yadav

योगेश यादव लाइव हिन्दुस्तान में पिछले छह वर्षों से यूपी सेक्शन को देख रहे हैं। यूपी की राजनीति, क्राइम और करेंट अफेयर से जुड़ी खबरों को कवर करने की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। यूपी की राजनीतिक खबरों के साथ क्राइम की खबरों पर खास पकड़ रखते हैं। यूपी में हो रहे विकास कार्यों, शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों में आ रहे बदलाव के साथ यहां की मूलभूत समस्याओं पर गहरी नजर रखते हैं।

पत्रकारिता में दो दशक का लंबा अनुभव रखने वाले योगेश ने डिजिटल से पहले प्रिंट में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई। लम्बे समय तक हिन्दुस्तान वाराणसी में सिटी और पूर्वांचल के नौ जिलों की अपकंट्री टीम को लीड किया है। वाराणसी से पहले चड़ीगढ़ और प्रयागराज हिन्दुस्तान को लांच कराने वाली टीम में शामिल रहे। प्रयागराज की सिटी टीम का नेतृत्व भी किया।

बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से बीकॉम में ग्रेजुएट और बनारस की ही काशी विद्यापीठ से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट योगेश ने कई स्पेशल प्रोजेक्ट पर काम भी किया है। राष्ट्रीय नेताओं के दौरों को कवर करते हुए उनके इंटरव्यू किये। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की मौत से जुड़े रहस्यों पर हिन्दुस्तान के लिए सीरीज भी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ें। साथ ही UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Election 2027 Candidates से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsUP Newsलड़की की लाश घर में मिली, आधे घंटे पहले एक लड़के ने फोन पर कहा था- आज बहन मरेगी