सगे बड़े भाई को दूसरी महिला के साथ देखकर बर्दाश्त नहीं कर पाया छोटा भाई, बांके से गला काटा

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

यूपी के हमीरपुर में सगे बड़े भाई को दूसरी महिला के साथ देखकर छोटा भाई बर्दाश्त नहीं  कर पाया। अवैध संबंध के शक में छोटे भाई ने बड़े भाई की बांके से हत्या कर दी है।

सगे बड़े भाई को दूसरी महिला के साथ देखकर बर्दाश्त नहीं कर पाया छोटा भाई, बांके से गला काटा

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में राठ क्षेत्र के स्यावरी गांव में अवैध संबंधों के शक में रविवार की देर रात छोटे भाई ने अपने ही सगे बड़े भाई की सोते समय बांके से गला काटकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद हत्यारोपी ने अपने बेटे को जगाया और घटना की जानकारी दी। इससे परिवार में हड़कंप मच गया। रात में ही पुत्र पिता को लेकर थाने पहुंच गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

कोतवाली क्षेत्र के स्यावरी गांव के रहने वाले देव सिंह ने बताया कि पिता हरदयाल उर्फ मुन्ना ने 65 वर्षीय ताऊ श्यामबिहारी राजपूत को किसी महिला के साथ देख लिया था। इससे पिता गुस्से में थे। अवैध संबंधों के शक के चलते रविवार देर रात पिता ने ताऊ की सोते समय बांके से गला काटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद पिता ने मुझे उठाया और घटना की जानकारी दी। बेटा देव सिंह रात में ही पिता हरदयाल को लेकर थाने पहुंच गया और घटना की सूचना पुलिस को दी।

टीम ने घटनास्थल की जांच पड़ताल की

इंचार्ज सीओ शाहरुख खान और इंस्पेक्टर अनूप सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। सोमवार सुबह मोबाइल फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच पड़ताल की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की जानकारी लगते ही गांव में सनसनी फैल गई। इंस्पेक्टर अनूप सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। फिलहाल महिला की पहचान नहीं हो सकी है।

फर्रुखाबाद में भी रिश्ते का कत्ल

फर्रुखाबाद में भी रिश्ते के कत्ल की खबर सामने आई है। यहां जमीन बेचने से मना करने पर पिता को ईंट से वार कर मौत के घाट उतार दिया। सोमवार सुबह पड़ोसियों ने घर का दरवाजा खुला देखा तो घटना की जानकारी हुई। सूचना पर मौका-ए-वारदात पर पहुंची पुलिस ने प्रारंभिक जांच पड़ताल के बाद शव को कब्जे में ले लिया। भतीजे ने आरोपित चाचा के खिलाफ हत्या में रिपोर्ट दर्ज कराई है। अपर पुलिस अधीक्षक गिरीश कुमार ने बताया कि सोमवार सुबह करीब सात बजे पुलिस को रोहिला गांव निवासी 68 वर्षीय रामदास यादव की हत्या की जानकारी मिली। कोतवाली पुलिस गांव पहुंची तो पता चला कि रविवार रात रामदास को सोते समय उनके बेटे श्याम कुमार उर्फ रामू ने कुर्सी और ईंटों से वार कर मार डाला। घटना के वक्त उनका नाती सुमित मां गुड्डी देवी के साथ पत्नी पिंकी का प्रसव कराने के लिए फर्रुखाबाद गया था। रात में किसी समय रामू शराब के नशे में घर पहुंचा और वारदात कर डाली। सोमवार सुबह पड़ोसी जब भैंस को चारा डालने जा रहे थे तो रामदास के घर का मुख्य दरवाजा खुला देखा। पास जाकर देखा तो सन्न रह गए। पलटी चारपाई के नीचे रामदास का शव पड़ा था।

Deep Pandey

लेखक के बारे में

Deep Pandey

दीप नरायन पांडेय लाइव हिन्दुस्तान में पिछले आठ सालों से यूपी की खबरें करते हैं। डिजिटल, टीवी और प्रिंट जर्नलिज्म में 15 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले दीप नरायन पांडेय वरिष्ठ पत्रकार हैं। दीप अब डिजिटल मीडिया के जाने माने नाम बन गए हैं। दीप हिंदी भाषा की डिजिटल पत्रकारिता के नए आयामों को बेहतर समझते हैं। यूपी की राजनीति के साथ क्राइम की खबरों पर अच्छी पकड़ है। सामाजिक, इंफ्रास्ट्रक्चर, पर्यटन, शिक्षा और हेल्थ पर भी लिखते हैं। दीप पाठकों की पसंद को समझने और उसी तरह से न्पूज प्रस्तुत करने में माहिर हैं। दीप सरल भाषा में खबरों को पाठकों तक पहुंचाते हैं। खबर लिखने के अलावा साहित्य पढ़ने-लिखने में भी रुचि रखते हैं। मास कम्युनिकेशन में बीए और एमए दीप नरायन पांडेय मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गोंडा के रहने वाले हैं। दीप ने पत्रकारिता की शुरुवात लखनऊ से की। टीवी चैनल से करियर का आगाज करने वाले दीप इसके बाद प्रिंट अमर उजाला लखनऊ में भी रहे। हिन्दुस्तान प्रिंट में वाराणसी, गोरखपुर, फिर लखनऊ में कार्य के दौरान विभिन्न जिलों के डेस्क इंचार्ज रहे हैं। यूपी विधानसभा चुनाव 2012, 2017, 2022, लोकसभा चुनाव, पंचायत चुनावों के दौरान बेहतर कवरेज कर चुके हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, UP News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ें। साथ ही UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Election 2027 Candidates से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।