मुस्लिम लड़के से बेटी का अफेयर, हाथ में गुदवा लिया था प्रेमी का नाम, पिता और भाइयों ने घोंट दिया गला

लाइव हिन्दुस्तान, बरेली
Follow us on Google News
share

बरेली में प्रेम-प्रसंग के चलते एक युवती की हत्या कर दी गई। युवती मुस्लिम लड़के से प्यार करती थी। घर वालों को उनकी मोहब्बत पर एतराज था। लेकिन बेटी उसी से शादी करने की जिद पर अड़ी थी। इसी से नाराज पिता और भाई ने मिलकर गलीा घोट दिया। 

मुस्लिम लड़के से बेटी का अफेयर, हाथ में गुदवा लिया था प्रेमी का नाम, पिता और भाइयों ने घोंट दिया गला

Bareilly Murder: यूपी के बरेली में प्रेम-प्रसंग के चलते एक युवती की हत्या उसके पिता और भाइयों ने मिलकर हत्या कर दी। बेटी का मुस्लिम लड़के से अफेयर चल रहा था। इसकी जानकारी जब पिता को हुई तो उन्होंने बेटी को समझाया, लेकिन बेटी नहीं मानी। मुस्लिम प्रेमी की मोहब्बत में बेटी इस कदर पागल थी कि उसने अपने हाथ में उस युवक का नाम भी गुदवा लिया था, जिससे वह मोहब्बत करती थी। युवती शादी की जिद करने लगी। बात न मानने से नाराज पिता और भाइयों का खून खौल उठा। दोनों ने युवती का डंडे से गला दबा दिया जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में मृतका के चाचा की तहरीर पर पिता और दोनों भाइयों के खिलाफ सिरौली थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने बुधवार को तीनों को गिरफ्तार करने के बाद कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

सिरौली थाना क्षेत्र के गांव बरसेर सिंकदरपुर की रहनेवाली 19 वर्षीय युवती का संभल के अरमान खान (एके खान) से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती प्रेमी से फोन पर बातें करती थी, उसने अपने हाथ पर प्रेमी का नाम एके भी गुदवा रखा था। परिजनों को जब इस बात का पता चला तो उन्होंने युवती को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं मानी और प्रेमी के साथ शादी करने की जिद करने लगी और उसके घर जाने लगी। इससे नाराज पिता महेंद्र व भाई आकाश और अमन ने युवती की डंडे से पिटाई कर दी। पिटाई के दौरान ही पिता और भाइयों ने युवती का डंडे से गला दबा दिया जिससे उसकी मौत हो गई।

अंतिम संस्कार की तैयारी में थे घर वाले

बेटी की हत्या के बाद पिता उसके अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहा था। सबकुछ चोरी छिपे हो रहा था, लेकिन गांव के ही किसी व्यक्ति ने पुलिस को इसकी सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आरोपियों की सारी प्लानिंग पर पानी फेर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई। युवती के शरीर पर पिटाई के निशान भी मिले। बुधवार को पुलिस ने युवती के चाचा की तहरीर पर हॉरर किलिंग में मामला दर्ज किया। पुलिस ने जिस डंडे से युवती की हत्या की गई थी उसे भी बरामद कर लिया है। पिता और दोनों भाइयों को गिरफ्तार कोर्ट में पेश किया जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया है। एसपी साउथ अंकिता वर्मा ने बताया कि युवती की हत्या उसके पिता और दो भाइयों ने की थी। मुकदमा दर्ज कर तीनों को जेल भेज दिया गया है।

Dinesh Rathour

लेखक के बारे में

Dinesh Rathour

दिनेश राठौर वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। डिजिटल और प्रिंट पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले दिनेश ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में हरदोई से की थी। कानपुर यूनिवर्सिटी से स्नातक दिनेश ने अपने सफर में हिन्दुस्तान (कानपुर, बरेली, मुरादाबाद), दैनिक जागरण और राजस्थान पत्रिका (डिजिटल) जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं। हरदोई की गलियों से शुरू हुआ पत्रकारिता का सफर आज डिजिटल मीडिया के शिखर तक पहुँच चुका है। दिनेश राठौर ने यूपी और राजस्थान के विभिन्न शहरों की नब्ज को प्रिंट और डिजिटल माध्यमों से पहचाना है।
लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में कार्यरत दिनेश दिनेश, खबरों के पीछे की राजनीति और सोशल मीडिया के ट्रेंड्स (वायरल वीडियो) को बारीकी से विश्लेषण करने के लिए जाने जाते हैं।

पत्रकारिता का सफर
हरदोई ब्यूरो से करिअर की शुरुआत करने के बाद दिनेश ने कानपुर हिंदुस्तान से जुड़े। यहां बतौर स्ट्रिंगर डेस्क पर करीब एक साल तक काम किया। इसके बाद वह कानपुर में ही दैनिक जागरण से जुड़े। 2012 में मुरादाबाद हिंदुस्तान जब लांच हुआ तो उसका हिस्सा भी बने। करीब दो साल यहां नौकरी करने के बाद दिनेश राजस्थान पत्रिका से जुड़ गए। सीकर जिले में दिनेश ने करीब तीन साल तक पत्रकारिता की। उन्होंने एक साल तक डिजिटल का काम भी किया। 2017 में दिनेश ने बरेली हिंदुस्तान में प्रिंट के डेस्क पर वापसी की। लगभग दो साल की सेवाओं के बाद डिजिटल हिंदुस्तान में काम करने का मौका मिला जिसका सफर जारी है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।