यूपी में एक युवती ने अपनाया सनातन धर्म, रिवाना से बनी रिंकी, कोमल शर्मा से की शादी

Jan 08, 2026 09:37 pm ISTDinesh Rathour खुर्जा (बुलंदशहर)
share Share
Follow Us on

बुलंदशहर के खुर्जा में रिजवाना ने आर्य समाज मंदिर में कोमल शर्मा से शादी के बाद अपना नाम रिंकी रख लिया। फिर एसएसपी के सामने अपने बयान भी दर्ज कराए। अब दोनों खुशी-खुशी अपने घर में रह रहे हैं।

यूपी में एक युवती ने अपनाया सनातन धर्म, रिवाना से बनी रिंकी, कोमल शर्मा से की शादी

प्यार न देखे जात-पात, भूख न जाने बासी भात वाली कहावत एक बार फिर चरितार्थ हो गई। एक मुस्लिम युवती ने मोहब्बत की खातिर सनातन धर्म अपना लिया। बुलंदशहर के खुर्जा में रिजवाना ने आर्य समाज मंदिर में कोमल शर्मा से शादी के बाद अपना नाम रिंकी रख लिया। फिर एसएसपी के सामने अपने बयान भी दर्ज कराए। अब दोनों खुशी-खुशी अपने घर में रह रहे हैं।

विश्व हिन्दू परिषद के प्रांत परावर्तन प्रमुख सुनील सोलंकी ने बताया कि बुलंदशहर जिले के एक थाना क्षेत्र की निवासी रिजवाना ने तीन जनवरी को हिन्दू रीति रिवाजों के अनुसार गौतमबुद्धनगर क्षेत्र के युवक कोमल शर्मा के साथ विवाह किया है। दोनों का विवाह जेवर के थोरा में स्थित आर्य समाज मंदिर में हुआ। अब रिजवाना ने अपना नाम बदल कर रिंकी रख लिया है। सुनील सोलंकी ने बताया कि इस संबंध में दो दिन पहले रिजवाना ने एसएसपी के समक्ष बयान भी दिए हैं।

कोमल शर्मा करता है निजी कंपनी में कार्य

विश्व हिन्दू परिषद के प्रांत परावर्तन प्रमुख सुनील सोलंकी ने बताया कि उनके पास कुछ दिनों पहले कोमल शर्मा का फोन आया था, जिसमें उसने बताया था कि वह एक लड़की से प्रेम करता है और उससे शादी करना चाहता है। शादी में उसकी मदद की जरूरत है। सुनील सोलंकी ने सर्वप्रथम नौकरी के बारे में पूछा। युवक ने बताया कि वह गुड़गांव स्थित एक निजी कंपनी में कार्य करता है। शादी के बाद वह लड़की को खुश रख सकता है। नौकरी होने पर सुनील सोलंकी ने उनकी मदद की।

कोमल शर्मा के साथ घर रह रही रिजवाना

एसएसपी के समक्ष बयान होने के दौरान कोमल शर्मा के भाई और बहन आए थे। बयान होने के बाद कोमल शर्मा के भाई-बहन दोनों को अपने साथ ले गए। अब कोमल शर्मा और रिजवाना अपने घर रह रहे हैं।

Dinesh Rathour

लेखक के बारे में

Dinesh Rathour

दिनेश राठौर लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में पिछले आठ सालों से काम कर रहे हैं। वह लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। कानपुर यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया है। पत्रकारिता में 13 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले दिनेश की डिजिटल मीडिया और प्रिंट जर्नलिज्म में अलग पहचान है। इससे पहले लंबे समय तक प्रिंट में डेस्क पर भी काम किया है। कुछ सालों तक ब्यूरो में भी रहे हैं। यूपी और राजस्थान के सीकर जिले में भी पत्रकारिता कर चुके हैं। यूपी की राजनीति के साथ सोशल, क्राइम की खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाते हैं। वायरल वीडियो की फैक्ट चेकिंग में दिनेश को महारत हासिल है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |