प्रॉपर्टी को लेकर घर में हुआ झगड़ा तो दादा की बंदूक लेकर चौकी पहुंच गई युवती, पुलिसकर्मियों के फूले हाथ-पांव
महाराजगंज जिले में एक परिवार में प्रॉपर्टी को लेकर झगड़ा हो गया। घर में हुए झगड़े के बाद एक युवती अपने दादा की बंदूक लेकर सीधे चौकी पहुंच गई और वहां पुलिसकर्मियों के सामने रोने-बिलखने लगी। यह देखकर पुलिसकर्मी दंग रह गए।

दूसरी Maharajganj News: यूपी के महाराजगंज जिले की एक पुलिस चौकी में उस समय हड़कंप मच गया जब, जब एक युवती हाथ में लाइसेंसी बंदूक लेकर सीधे चौकी परिसर में दाखिल हो गई। युवती को असलहे के साथ देखकर चौकी पर मौजूद पुलिस कर्मियों के हाथ-पांव फूल गए। पहले तो पुलिस कर्मी कुछ समझ ही नहीं पाए कि मामला क्या है। कुछ देर बाद युवती रोते-बिलखते हुए परिजनों पर मारपीट का आरोप लगाने लगी और पुलिस से न्याय की गुहार लगाई। हालांकि सुरक्षा की दृष्टि से जब पुलिस कर्मियों ने उससे बंदूक जमा कराने का प्रयास किया, तो उसने असलहा देने से साफ इनकार कर दिया।
घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए तत्काल डायल-112 की टीम भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस की प्राथमिक पूछताछ में मामला जमीन की रजिस्ट्री से जुड़े पारिवारिक विवाद का निकला। बताया जा रहा है कि जमीन अपने नाम दर्ज कराने को लेकर घर में कहासुनी और मारपीट हुई थी, जिसके बाद युवती गुस्से में बंदूक लेकर सीधे चौकी पहुंच गई। जांच में सामने आया कि लाइसेंसी बंदूक पहले युवती के परदादा के नाम पर थी, जो बाद में दादा के नाम पर वरासतन दर्ज हुई। युवती के पिता दो भाई है। युवती के परिवार में केवल दो बहनें हैं।
किसी बैंक में गार्ड की नौकरी करते हैं युवती के दादा
बताया जा रहा है कि युवती के दादा का किसी बैंक में गार्ड की नौकरी मिली है। युवती का कहना है कि बंदूक के बदले दादा दो डिस्मिल जमीन उसके परिवार के नाम रजिस्ट्री कर दें। इसी बात को लेकर परिवार में विवाद है। पुलिस इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए युवती के परिजनों को चौकी तलब किया और पूरे मामले की छानबीन शुरू कर दी है। श्यामदेउरवा थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह का कहना है कि परिजनों से पूछताछ और जांच पूरी होने के बाद ही मारपीट व विवाद की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
जमीन विवाद में कार्रवाई न होने पर टंकी पर चढ़ा युवक
वहीं दूसरी ओर एटा जिले से भी जमीन विवाद का मामला सामने आया है। यहां कार्रवाई न होने से नाराज एक युवक पानी की टंकी पर चढ़ गया। मामला थाना जैथरा के गांव पुरसारी का है। पीड़ित भोले पुत्र पप्पू का कहना है कि गांव में रास्ते को लेकर विवाद है। उनकी जगह में से निकलने से 15 फीट की रास्ता मांग रहे है। पीड़ित नौ फीट की रास्ता देने के लिए तैयार है। वह लोग मान नहीं है और जबरन रास्ता निकालने पर अड़े हुए है। आरोप है कि रास्ता न देने पर वह लोग फंसाने की धमकी देते है। ड़र के कारण वह गांव में नहीं रहे है। काफी दिनों बाद वह गांव गए थे। रास्ते के विवाद को लेकर गुस्से में आकर शुक्रवार शाम को पांच बजे भोले गांव के बाहर पानी की टंकी पर चढ़ गए। पानी की टंकी पर चढ़ा देख ग्रामीण एकत्रित हो गए और युवक को नीचे उतारने का प्रयास किया। युवक नहीं आया। जिसके बाद चौकी से पुलिस पहुंची और समझाने के बाद भी नहीं माना। बाद में थानाध्यक्ष जैथरा फोर्स के साथ गांव में पहुंचे। पुलिस ने युवक से बातचीत कर उसकी समस्या सुनी और कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

