Hindi NewsUP Newsyoung man who went to meet his female friend was brutally attacked his family believing him dead dumped him by roadside
महिला दोस्त से मिलने गए युवक पर जानलेवा हमला, परिजनों ने मरा समझकर सड़क किनारे फेंका

महिला दोस्त से मिलने गए युवक पर जानलेवा हमला, परिजनों ने मरा समझकर सड़क किनारे फेंका

संक्षेप:

लखनऊ में महिला दोस्त से मिलने गए युवक पर परिजनों ने जानलेवा हमला कर दिया। आरोप है कि मृत समझ कर उन्हें सड़क किनारे छोड़कर भाग गए। वहीं सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई।

Dec 14, 2025 06:29 pm ISTDinesh Rathour लखनऊ (बीकेटी)
share Share
Follow Us on

राजधानी लखनऊ में महिला दोस्त से मिलने गए युवक पर परिजनों ने जानलेवा हमला कर दिया। आरोप है कि मृत समझ कर उन्हें सड़क किनारे छोड़कर भाग गए। वहीं सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। परिजन अचेत लहूलुहान अवस्था में युवक को नजदीकी सौ शैया अस्पताल ले गए, जहां से उन्हें ट्रामा सेंटर रिफर कर दिया गया।परिजन हालत गंभीर देखते हुए उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां आइसीयू में इलाज चल रहा है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

कठवारा गांव निवासी जितेंद्र सिंह के मुताबिक, उनके भाई अजय सिंह उर्फ सोनू का गांव की ही लड़की से दोस्ती थी। जिसको लेकर उसके परिजन नाराज थे। शनिवार रात घर के पास एक कार्यक्रम में सोनू शामिल होकर देर रात घर लौट रहे थे तभी रास्ते में घात लगाकर बैठे विपक्षी लालता रावत,सुरेश व मोनू ने अचानक उनके ऊपर जानलेवा हमला कर दिया और मृत समझकर सड़क किनारे फेंक कर चले गए। जितेंद्र सिंह ने बताया कि सोनू की स्थिति काफी गम्भीर बनी हुई है। आईसीयू में इलाज के दौरान अभी तक होश नहीं आया है।

वहीं दूसरे पक्ष की महिला संगीता ने बताया कि उनकी नाबालिग बेटी घर में अकेली थी रात्रि करीब दो बजे गाँव के ही सोनू सिंह शराब के नशे में धुत उनके घर में घुस आए जब बेटी ने शोर मचाने का प्रयास किया तो गला दबाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। फिर छत पर चढ़कर दूसरे घरों की छत पर जाकर नीचे कूद गए। आरोप है कि अत्यधिक शराब के नशे में होने के चलते छत से कूदते समय सड़क किनारे खड़े ई रिक्शा पर जा गिरे जिससे वह घायल हो गए। प्रभारी निरीक्षक सजंय कुमार सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर पास्को समेत अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज कर दी गई है। वहीं घायल के परिजनों की तहरीर पर पुलिस जांच कर रही है।

Dinesh Rathour

लेखक के बारे में

Dinesh Rathour
दिनेश राठौर लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। कानपुर यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया है। डिजिटल और प्रिंट जर्नलिज्म में 13 साल से अधिक का अनुभव है। लंबे समय तक प्रिन्ट में डेस्क पर रहे हैं। यूपी के कानपुर, बरेली, मुरादाबाद और राजस्थान के सीकर जिले में पत्रकारिता कर चुके हैं। भारतीय राजनीति के साथ सोशल और अन्य बीट पर काम करने का अनुभव। इसके साथ ही वायरल वीडियो पर बेहतर काम करने की समझ है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |