Hindi NewsUP Newsyoung man was young woman and five friends an empty house they were all caught compromising situation
खाली मकान में युवती के साथ पांच दोस्तों संग था युवक, सभी आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए

खाली मकान में युवती के साथ पांच दोस्तों संग था युवक, सभी आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए

संक्षेप:

अलीगढ़ में बंद पड़े मकान में रंगरेलियां मनाए जाने का मामला सामने आया है। टप्पल थाना क्षेत्र के एक गांव में काफी समय से एक मकान बंद पड़ा है। उस मकान में किसी का आना जाना नहीं है।

Dec 14, 2025 10:12 pm ISTDinesh Rathour लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

यूपी के अलीगढ़ में बंद पड़े मकान में रंगरेलियां मनाए जाने का मामला सामने आया है। टप्पल थाना क्षेत्र के एक गांव में काफी समय से एक मकान बंद पड़ा है। उस मकान में किसी का आना जाना नहीं है। इसका फायदा उठाकर एक युवक युवती के साथ उस मकान में पहुंच गया। उसने अपने पांच दोस्तों को भी बुला लिया। ग्रामीणों को कुछ आहट हुई तो उन्होंने मकान के अंदर झांकर देखा। सभी युवती के साथ रंगरेलियां मना रहे थे। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने सभी को आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया। हालांकि तीन युवक मौका पाकर भाग निकले। बाकी बचे लोगों को पकड़कर थाने लाया गया, जहां पुलिस ने उनसे पूछताछ के बाद हिदायत देकर उन्हें उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

ग्रामीणों के अनुसार गांव एक मकान लंबे समय से खाली पड़ा है। उसमें किसी का आना-जाना नहीं है। गांव का ही एक युवक अपने अन्य पांच साथियों के साथ गांव में खाली पड़े अपने मकान में एक युवती को ले आया। मकान के अंदर कुछ आहट होने पर झांक देखा तो अंदर का नजारा शर्मसार कर देने वाला था। सभी युवती के साथ रंगरेलियां मना रहे थे। सभी युवक युवती के साथ आपत्तिजनक हालत में थे।

ग्रामीणों ने इसका विरोध किया तो तीन युवक मौका पाकर फरार हो गए। ग्रामणों ने तुरंत पुलिस को बुला लिया। पुलिस ने बचे तीन युवकों और युवती को थाने ले गई। पुलिस ने यहां सभी से पूछताछ की। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए युवक अपनी परिचित महिला साथी के साथ कहीं ट्रिप पर जाने की योजना बना रहे थे। गांव का युवक अपने निजी कृषि कार्य का हवाला देकर गांव ले आया। जहां ग्रामीणों के विरोध पर पुलिस इन्हें थाने ले आई तथा हिदायत देकर स्वजनों की सुपुर्दगी में दिया गया है।

Dinesh Rathour

लेखक के बारे में

Dinesh Rathour
दिनेश राठौर लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। कानपुर यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया है। डिजिटल और प्रिंट जर्नलिज्म में 13 साल से अधिक का अनुभव है। लंबे समय तक प्रिन्ट में डेस्क पर रहे हैं। यूपी के कानपुर, बरेली, मुरादाबाद और राजस्थान के सीकर जिले में पत्रकारिता कर चुके हैं। भारतीय राजनीति के साथ सोशल और अन्य बीट पर काम करने का अनुभव। इसके साथ ही वायरल वीडियो पर बेहतर काम करने की समझ है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |