Hindi NewsUP Newsyoung man was kidnapped from Thar beaten and thrown onto the expressway
जेल में बंद भाई से मिलने गए युवक का थार से अपहरण, मारपीट कर एक्सप्रेसवे पर फेंका

जेल में बंद भाई से मिलने गए युवक का थार से अपहरण, मारपीट कर एक्सप्रेसवे पर फेंका

संक्षेप:

गोरखपुर में जिला जेल में बंद भाई से मिलने जा रहे युवक का काले रंग की थार सवार युवकों ने शनिवार को अपहरण कर लिया और मारपीट कर एक्सप्रेसवे पर छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने केस दर्ज कर चार आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।

Jan 18, 2026 09:49 am ISTPawan Kumar Sharma वरिष्ठ संवाददाता, गोरखपुर
share Share
Follow Us on

यूपी के गोरखपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां जिला जेल में बंद भाई से मिलने जा रहे युवक का काले रंग की थार सवार युवकों ने शनिवार को अपहरण कर लिया और मारपीट कर एक्सप्रेसवे पर छोड़कर फरार हो गए। शाहपुर पुलिस ने केस दर्ज कर चार आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। घटना में प्रयुक्त थार भी कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। दोनों पक्षों में लेनदेन का विवाद बताया जा रहा है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

थाना खोराबार के भैंसहा बाढ़न के रहने वाला 20 साल का अमन कुमार राव अपनी मां सीमा देवी के साथ शनिवार को जेल में हत्या के प्रयास में बंद अपने भाई हर्ष कुमार से मिलने गया था। आरोप है कि इसी दौरान जंगल अयोध्या प्रसाद निवासी निगम भारती अपने साथियों के साथ थार से पहुंचा और अमन को जबरन गाड़ी में बैठा लिया। उसकी मां के शोर मचाने पर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। आरोपियों ने अमन का मोबाइल फोन बंद कर दिया और मारपीट करने के बाद उसे सिकरीगंज लिंक एक्सप्रेसवे पर छोड़ दिया।

पुलिस ने खोराबार के निगम भारती और श्याम सुंदर, रामगढ़ताल क्षेत्र के शैलेंद्र निषाद, बांसगांव के शुभम यादव को हिरासत में लिया है। पूछताछ में पता चला कि अमन और निगम के बीच 60 हजार रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था। एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने बताया कि केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढ़ें:रुपये मांगने पर प्रेमी ने प्रेमिका की हत्या, मुंह पर टेप चिपकाकर फेंकी लाश

संतकबीरनगर में पुलिस के सामने दो पक्षों में जमकर चले-ईंट पत्थर

उधर, संतकबीरनगर के कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के डीघा में जमीन के विवाद को लेकर शनिवार की शाम को दो पक्ष पुलिस के सामने ही भिड़ गए। दोनों पक्षों में जमकर ईंट-पत्थर चले गए।जिसमें दोनों पक्षों से पांच-छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर दोनों पक्षों के एक दर्जन लोगों को हिरासत में ले लिया।

Pawan Kumar Sharma

लेखक के बारे में

Pawan Kumar Sharma

पवन कुमार शर्मा पिछले चार वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े हैं। डिजिटल मीडिया में काम करते हुए वह उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, सरकारी योजनाओं और टूरिज्म से जुड़े मुद्दों पर नियमित रूप से लिखते हैं। इससे पहले पवन एबीपी न्यूज के साथ बतौर फ्रीलांसर काम कर चुके हैं। पवन ने नई दिल्ली स्थित भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इससे पहले क्राइस्ट चर्च कॉलेज, कानपुर से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। ग्राउंड रिपोर्टिंग और अकादमिक समझ के साथ पवन तथ्यात्मक, संतुलित और पाठक-केंद्रित समाचार लेखन करते हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |