Hindi NewsUP Newsyoung man shot student front Bundelkhand University then blew himself up with pistol in jhansi
बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी के सामने युवक ने छात्रा को गोली मारी, फिर तमंचे से खुद की उड़ाई खोपड़ी

बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी के सामने युवक ने छात्रा को गोली मारी, फिर तमंचे से खुद की उड़ाई खोपड़ी

संक्षेप: झांसी से सनसनीखेज मामला सामने आया है। रविवार दोपहर बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी के सामने किसी बात पर हुई अनबन के दौरान युवक ने एमबीए की छात्रा के सीने में गोली मार दी और फिर तमंचे से स्वयं की खोपड़ी उड़ा डाली, जिससे युवक की मौत हो गई।

Sun, 9 Nov 2025 04:58 PMDinesh Rathour झांसी
share Share
Follow Us on

यूपी के झांसी से सनसनीखेज मामला सामने आया है। रविवार दोपहर बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी के सामने किसी बात पर हुई अनबन के दौरान युवक ने एमबीए की छात्रा के सीने में गोली मार दी और फिर तमंचे से स्वयं की खोपड़ी उड़ा डाली, जिससे युवक की मौत हो गई। वहीं छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे मेडिकल भिजवाया गया है, जहां हालत नाजुक बताई जा रही है। वहीं पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। प्रेम-प्रसंग की आशंका जताई जा रही है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

फायरिंग से दहला इलाका

जिला ललितपुर के मोहल्ला तालाबपुरा निवासी कृतिका चौबे (22) बेटी गौरी शंकर चौबे बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी में एमबीए फर्स्ट ईयर की छात्रा है। रविवार को उसी के मोहल्ले का रहने वाला मनीष साहू (25) बेटा बिहारी लाल उसे जानता था और आशंका जताई जा रही है कि वह मिलने आया था। दोनों यूनिवर्सिटी के बगल में सड़क पर खड़े-बैठे रहे, तभी किसी बात पर अनबन हो गई। इसी बीच मनीष ने तमंचा निकाला और कृतिका को गोली मार दी। सीने में गोली लगने से वह लहूलुहान हो गई। इसके बाद उसने कनपटी से तमंचा सटाकर गोली चली दी, जिससे वह भी जमीन पर ढेर हो गया। दिनदहाड़े हुई फायरिंग से आसपास का इलाका दहल उठा।

अस्पताल ले जाते समय युवक की मौत

सूचना पर एसएसपी बीबीजीएसटी मूर्ति, एसपी सिटी प्रीति सिंह, सीओ लक्ष्मीकांत गौतम, थाना प्रभारी नबाबाद जेपी पाल, चौकी प्रभारी विश्वविद्यालय सुशील द्विवेदी पुलिस बल के साथ पहुंचे। घायलों को तुरंत मेडिकल कॉलेज भिजवाया, जहां रास्ते में मनीष की मौत हो गई। जबकि छात्रा को भर्ती कराया गया है। एसएसपी ने बताया कि जांच का विषय है। यह प्रेम-प्रसंग का प्रतीत होता है। जिससे गोली चली है वह बरामद हुआ है। आशंका है कि दोनों के बीच कुछ बातचीत हुई है। साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं। सीसीटीवी कैमरे चेक किए गए हैं। इसी के आधार पर अग्रिम कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। दोनों मूल निवासी ललितपुर हैं।

ये भी पढ़ें:महाराणा प्रताप के गेट से राजनाथ-ब्रजेश का नाम गायब, BJP पार्षदों ने किया विरोध
ये भी पढ़ें:घर लौट रहे किसान के सामने अचानक आ गया तेंदुआ, खूंखाकर जानवर को देख बंधी घिग्घी
Dinesh Rathour

लेखक के बारे में

Dinesh Rathour
दिनेश राठौर लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। कानपुर यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया है। डिजिटल और प्रिंट जर्नलिज्म में 13 साल से अधिक का अनुभव है। लंबे समय तक प्रिन्ट में डेस्क पर रहे हैं। यूपी के कानपुर, बरेली, मुरादाबाद और राजस्थान के सीकर जिले में पत्रकारिता कर चुके हैं। भारतीय राजनीति के साथ सोशल और अन्य बीट पर काम करने का अनुभव। इसके साथ ही वायरल वीडियो पर बेहतर काम करने की समझ है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |