VIDEO: दिल पर जख्म खाए हैं...थाने में युवक ने बनाई रील, वायरल होते ही पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

लाइव हिन्दुस्तान, बहराइच
Follow us on Google News
share

युवाओं में रील बनाने का क्रेज इस कदर बढ़ गया है कि वह स्थान का भी ख्याल नहीं रख रहे हैं। बहराइच में एक युवक ने थाने के परिसर में गाना गाते और शायरी करते हुए रील बनाई। अब उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

UP News: युवाओं में रील बनाने का क्रेज इस कदर है कि वह न समय देख रहे हैं और न जगह। इसी क्रम में नया मामला बहराइच से सामने आया है। जहां एक युवक ने थाने के भीतर गाना गाते और शायरी कहते हुए रील शूट करवाया। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। साथ ही लोग वीडियो शेयर कर पुलिस प्रशासन पर सवाल खड़े कर रहे हैं।

ये मामला मटेरा थाने का है। जहां परिसर में एक युवक ने शायरी कहते हुए रील शूट कर सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर अपलोड कर दी। जब यह वीडियो तेजी से ट्रेंड करने लगा। तो पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पूर्व में भी एक युवक इसी थाने के गेट पर गाने की रील शूट कर वायरल कर चुका था। बहरहाल अब थाने की संतरी सुरक्षा व्यवस्था और सोशल मीडिया को लेकर जारी एडवायजरी के उल्लंघन पर तमाम सवाल खड़े हो गए है।

मटेरा थाने में युवक जिस प्रकार थाने का नाम लेते हुए शेरों शायरी कर रहा है। उससे पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था ही नहीं पुलिस विभाग को जारी सशल सोशल मीडिया एडवायजरी का उल्लंघन साफ दिख रहा है। हालांकि युवक पब्लिक सेक्टर से है, लेकिन सवाल यह खड़ा होता है कि थाने की गेट पर लगाई गई संतरी सुरक्षा ड्यूटी बेनतीजा है।

अवैध असलहा लेकर रील बनाने के दौरान चली गोली

इससे पहले वाराणसी जिले के फूलपुर थाना क्षेत्र में शनिवार को अवैध असलहा लेकर रील बनाने के दौरान अचानक गोली चलने से एक युवक घायल हो गया। घायल को गंभीर हालत में बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार, ग्राम बेहवरिया के रहने वाले दिलीप मिश्रा के मकान पर नितिन चौहान, कृष्णा मिश्रा और शिवम चौहान, असलहा लेकर रील बना रहे थे। इसी दौरान अचानक गोली चल गई, जो नितिन चौहान के गाल में जा लगी। गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल नितिन को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र , पिंडरा ले जाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। घटना के बाद पुलिस ने कृष्णा मिश्रा और शिवम चौहान को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। उधर, घटना की सूचना मिलते ही एसीपी पिंडरा, फूलपुर थाना प्रभारी और कठिरांव चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस घटनास्थल की जांच-पड़ताल कर रही है। पुलिस अवैध असलहे के संबंध में भी जांच कर रही है।

Pawan Kumar Sharma

लेखक के बारे में

Pawan Kumar Sharma

पवन कुमार शर्मा पिछले चार वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े हैं। डिजिटल मीडिया में काम करते हुए वह उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, सरकारी योजनाओं और टूरिज्म से जुड़े मुद्दों पर नियमित रूप से लिखते हैं। इससे पहले पवन एबीपी न्यूज के साथ बतौर फ्रीलांसर काम कर चुके हैं। पवन ने नई दिल्ली स्थित भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इससे पहले क्राइस्ट चर्च कॉलेज, कानपुर से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। ग्राउंड रिपोर्टिंग और अकादमिक समझ के साथ पवन तथ्यात्मक, संतुलित और पाठक-केंद्रित समाचार लेखन करते हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, UP News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ें। साथ ही UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Election 2027 Candidates से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsUP Newsदिल पर जख्म खाए हैं...थाने के अंदर युवक ने बनाई रील, वायरल होते ही मचा हड़कंप