Hindi NewsUP Newsyoung man Hardoi fought to death after being bitten by cobra field and bitten leaving snake to die
यूपी में मौत से लड़ गया युवक, खेत में बैठे कोबरा ने डंसा तो फन ही चबा डाला, सांप ने तोड़ा दम

यूपी में मौत से लड़ गया युवक, खेत में बैठे कोबरा ने डंसा तो फन ही चबा डाला, सांप ने तोड़ा दम

संक्षेप:

हरदोई जिले से एक हैरान-परेशान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने कुछ ऐसा कर डाला, जिसके बारे में सोचने से ही लोग दांतों तले अपनी अंगुलियां दबा लेंगे। सामने मौत को देखने के बाद भी युवक का हौसला नहीं टूटा।

Thu, 6 Nov 2025 05:30 PMDinesh Rathour लाइव हिन्दुस्तान, हरदोई
share Share
Follow Us on

यूपी के हरदोई जिले से एक हैरान-परेशान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने कुछ ऐसा कर डाला, जिसके बारे में सोचने से ही लोग दांतों तले अपनी अंगुलियां दबा लेंगे। सामने मौत को देखने के बाद भी युवक का हौसला नहीं टूटा। मामला टड़ियावां थाना क्षेत्र का है। यहां अपने धान के खेत में गए एक युवक के पैर में खेत में छिपे बैठे एक काले कोबरा लिपट गया और उसके पैर में डस लिया। जैसे ही युवक ने अपने पैर में तीन से चार फ़ीट लम्बे काले कोबरा को लिपटे और डसते देखा तो उसने काले कोबरे को पकड़ लिया और गुस्से में उसी सांप का फन अपने दांतों से चबा डाला जिस फन से उसने युवक को डसा था। उसके बाद उसने अगल बगल के लोगो को जानकारी दी जिसके बाद उसके परिजन उसे अस्पताल ले गए जहा एक रात भर्ती रहने के बाद युवक तो ठीक हो गया लेकिन युवक के फन चबाने से काले कोबरा के प्राण पखेरू उड़ गए। यह घटना बीते मंगलवार की बताई गई है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

काले कोबरा के डसने और फिर उसका फन चबाने की यह अजीबोगरीब घटना हरदोई जिले के टड़ियावां थाना क्षेत्र के गांव भड़ायल के मजरा पुष्पताली की है। यहाँ के रहने वाले 28 वर्षीय पुनीत 4 नवम्बर को अपने धान के खेत में काम कर रहा था, तभी एक किंग कोबरा आकर उसके पैर से लिपट गया और उसे डस लिया। लेकिन पुनीत ने घबराने के बजाय साहस दिखाया और उसी जहरीले काले कोबरा को पूरा दम लगाकर पकड़कर अपने पैर से अलग किया और गुस्से में उसका फन अपने दांतों से चबा डाला। पुनीत ने इसके बाद शोर मचाया तो लोग मौके पर पहुँच गए। पुनीत के काले कोबरा का फन चबाने से उसकी तो मौके पर ही मौत हो गई जबकि पुनीत को उसके परिजन तुरंत हरदोई मेडिकल कॉलेज ले गए जहां डॉक्टरों ने उसका उपचार किया और एक रात उसे अपने ऑब्जर्वेशन में रखा और जब लगा कि युवक की हालत सामान्य है तो उसको छुट्टी दे गयी।

मेडिकल ऑफिसर डॉ. शेर सिंह के मुताबिक युवक के पैर में सांप काटने के निशान थे लेकिन उसके बाद जो मरीज ने किया वो बेहद खतरनाक था क्योकि काला कोबरा अगर फन चबाते समय उसके मुँह में काट लेता या उसका जहर पुनीत के मुंह में चला जाता, तो उसकी जान बचाना मुश्किल हो सकता था।फिलहाल, इस अनोखी घटना की चर्चा केवल गांव में ही नहीं अगल बगल के पूरे इलाके में है लोग पुनीत और मरे कोबरा को देखने भी जा रहे है। हालांकि जहां सांप देखकर डर जाते हैं,वहीं पुनीत ने जिंदा कोबरा से टक्कर लेकर जो साहस दिखाया उसके बाद लोग उसकी तारीफ कर रहे है।

ये भी पढ़ें:सौरभ हत्याकांड: मुस्कान का परिवार मेरठ छोड़ने की तैयारी में, लिखा- मकान बिकाऊ है
ये भी पढ़ें:खाना बनाने वाली विधवा महिला ने सिपाही को फंसाया, आहत युवक ने कर ली आत्महत्या
Dinesh Rathour

लेखक के बारे में

Dinesh Rathour
दिनेश राठौर लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। कानपुर यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया है। डिजिटल और प्रिंट जर्नलिज्म में 13 साल से अधिक का अनुभव है। लंबे समय तक प्रिन्ट में डेस्क पर रहे हैं। यूपी के कानपुर, बरेली, मुरादाबाद और राजस्थान के सीकर जिले में पत्रकारिता कर चुके हैं। भारतीय राजनीति के साथ सोशल और अन्य बीट पर काम करने का अनुभव। इसके साथ ही वायरल वीडियो पर बेहतर काम करने की समझ है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |