Hindi NewsUP Newsyoung man battling for his life hospital after being attacked by mob police have filed case against him in kanpur
दबंगों के हमले से अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रहा युवक, पुलिस ने उसी पर दर्ज कर दिया मुकदमा

दबंगों के हमले से अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रहा युवक, पुलिस ने उसी पर दर्ज कर दिया मुकदमा

संक्षेप:

कानपुर की रावतपुर पुलिस ने दबंग की ओर से किए गए चापड़ के हमले से सर्वोदय नगर के अस्पताल में जिंदगी- मौत से जूझ रहे युवक के खिलाफ ही अपहरण और रंगदारी मांगने जैसी गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर दी।

Sun, 26 Oct 2025 04:26 PMDinesh Rathour कल्याणपुर (कानपुर)
share Share
Follow Us on

यूपी पुलिस का एक नया कारनामा सामने आया है। कानपुर की रावतपुर पुलिस ने दबंग की ओर से किए गए चापड़ के हमले से सर्वोदय नगर के अस्पताल में जिंदगी- मौत से जूझ रहे युवक के खिलाफ ही अपहरण और रंगदारी मांगने जैसी गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर दी। मामला संज्ञान में आते ही आला अधिकारियों के होश उड़ गए। आनन फानन में अस्पताल पहुंचे रावतपुर इंस्पेक्टर ने तहरीर लेकर घायल युवक की ओर से आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। अब एडीसीपी वेस्ट में इस पूरे मामले में जांच के आदेश दिए हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

जूही निवासी चंदन सिंह ने बताया कि उनका केशवपुरम में रहने वाला भांजा अभिजीत सिंह अपनी बीमार मां की दवा लेने शनिवार रात विनायकपुर के एक मेडिकल स्टोर गया था। जहां मेडिकल स्टोर संचालक अमर सिंह और विजय सिंह से उसका विवाद हो गया। जिस पर भड़के अमर सिंह विजय सिंह ने अपने साथियों निखिल तिवारी और प्रिंस राज श्रीवास्तव के साथ मिलकर अभिजीत पर चापड़ से जानलेवा हमला बोल दिया। अभिजीत को घेरकर कर दबंगों ने चापड़ से उसके सिर ,चेहरे, पेट पर कई वार किए। लहूलुहान हालत में दोस्त अभिजीत को गुरुदेव चौकी लेकर पहुंचा। जहां मौजूद दरोगा ने पहले इलाज करने की नसीहत देकर उसे हैलट रवाना कर दिया।

वहीं रावतपुर पुलिस ने आरोपितों की तहरीर पर अस्पताल में जीवन मौत से जूझ रहे युवक के खिलाफ ही लूट और रंगदारी की रिपोर्ट दर्ज करली। एडीसीपी वेस्ट कपिल देव सिंह ने बताया कि रावतपुर पुलिस पर लगे आरोप बहुत गंभीर है। रावतपुर इंस्पेक्टर को तत्काल अस्पताल भेज कर तहरीर मंगवा युवक की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। किन परिस्थितियों में आरोपित पक्ष की ओर से पहले रिपोर्ट दर्ज हुई है। इसकी निष्पक्ष जांच की जाएगी। दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Dinesh Rathour

लेखक के बारे में

Dinesh Rathour
दिनेश राठौर लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। कानपुर यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया है। डिजिटल और प्रिंट जर्नलिज्म में 13 साल से अधिक का अनुभव है। लंबे समय तक प्रिन्ट में डेस्क पर रहे हैं। यूपी के कानपुर, बरेली, मुरादाबाद और राजस्थान के सीकर जिले में पत्रकारिता कर चुके हैं। भारतीय राजनीति के साथ सोशल और अन्य बीट पर काम करने का अनुभव। इसके साथ ही वायरल वीडियो पर बेहतर काम करने की समझ है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |