Hindi NewsUP Newsyoung man attempted offer prayers inside Ram Temple complex also chanted slogans and was subsequently taken into custody
अयोध्या राम मंदिर में नमाज पढ़ने की कोशिश, रोकने पर नारेबाजी, हिरासत में लिया गया कश्मीरी

अयोध्या राम मंदिर में नमाज पढ़ने की कोशिश, रोकने पर नारेबाजी, हिरासत में लिया गया कश्मीरी

संक्षेप:

अयोध्या के राम मंदिर में कश्मीरी व्यक्ति को शनिवार को मंदिर परिसर में नमाज पढ़ने पहुंचा। हालांकि नमाज पढ़ने से पहले ही सुरक्षा कर्मियों ने उसे पकड़ लिया। अब सुरक्षा एजेंसियां उससे पूछताछ की रही हैं।

Jan 10, 2026 08:27 pm ISTDinesh Rathour लाइव हिन्दुस्तान, अयोध्या
share Share
Follow Us on

अयोध्या के राम मंदिर में एक कश्मीरी व्यक्ति ने नमाज पढ़ने की कोशिश की। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारियों के हाथ-पांव फूल गए। जैसे ही युवक ने नमाज पढ़ने के लिए कपड़ा बिछाया तो वहां मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने युवक को पकड़ लिया। इसके बाद वह नारेबाजी करने लगा। सूचना पर कई सुरक्षा एंजेसियां मौके पर पहुंची हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

प्रत्यक्षदर्शी दर्शनार्थियों के मुताबिक एक व्यक्ति ने शनिवार को करीब ढाई बजे सामान्य दर्शनार्थियों की तरह राममंदिर परिसर में प्रवेश किया। जिसकी उम्र 50 से 55 वर्ष की लग रही थी। सुरक्षाकर्मियों ने सामान्य तरीके से उसकी चेकिंग की। जब वह मंदिर के दर्शन करके वापस लौटने लगा तो एक स्थान पर गमछा बिछाकर नमाज पढ़ने की स्टाइल में बैठ गया। गमछे पर इस तरीके उसके बैठने के कारण लोगों को उसके नमाज पढ़ने का शक हुआ। उसका चेहरा भी स्थानीय नहीं लग रहा था, इस कारण शक गहरा गया। दर्शनार्थियों ने सुरक्षाकर्मियों को यह जानकारी दी तो हड़कम्प मच गया। अन्य सुरक्षा एजेन्सियों को भी इसकी जानकारी दी गई। आनन फानन उच्चाधिकारी मौके पर पहुंच गये, कश्मीरी व्यक्ति से पूछताछ की गई।

पुलिस हिरासत में है कश्मीरी

पूछताछ में उसकी पहचान कश्मीर के शोपियां जिले के अहमद शेख के रुप में हुई। अधिकारियों ने कश्मीर के सम्बंधित थाने से उसकी पहचान को सत्यापित किया फिर उसके परिजनों को सूचित किया गया। उन्हें अयोध्या बुलाया गया है। कश्मीरी फिलहाल पुलिस की हिरासत में है और पूछताछ जारी है। उसके पास से पुलिस को कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। चार दिन पहले वह शोपियां जिले से चला था। सेना, सीआरपीएफ, एसएसएफ, स्थानीय इंटलीजेंस समेत अन्य एजेन्सियां उससे पूछताछ कर रही हैं।

एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर ने बताया कि मंदिर परिसर से पकड़े गए व्यक्ति के पास से आधार कार्ड मिला है। उस पर उसका नाम अहद शेख लिखा है। उसकी उम्र 55 साल है। वह श्रीनगर का रहने वाला है। उन्होंने बताया, सीसीटीवी फुटेज निकालकर एक-एक चीज की पड़ताल की जा रही है। प्राथमिक सूचना के आधार पर वह 50-55 वर्ष का व्यक्ति है जो परकोटे के पास कपड़े बिछा कर नमाज पढ़ने की कोशिश कर रहा था। सुरक्षा कर्मियों को कुछ शक हुआ जिसके बाद उसे उस पर निगाह रखी गई। इस बीच वह परकोटे के पास अचानक कपड़ा लगा नमाज पढ़ने के अंदाज में जैसे ही वह बैठने लगा सुरक्षा कर्मियों ने उसे पकड़ लिया पूछताछ जारी है। एसपी ने बताया कि कश्मीरी अहमद शेख शोपियां जिले का रहने वाला है सभी एजेंसियां उसके द्वारा बताई गई जानकारी के आधार पर वेरिफिकेशन कर रही हैं।

ये भी पढ़ें:बृजभूषण शरण सिंह अचानक मुंह के बल गिरे, सुरक्षा कर्मी रह गए हक्के-बक्के

राम मंदिर के 15 किलोमीटर के दायरे में नॉनवेज की डिलीवरी पर लगी रोक

पंच कोसी परिक्रमा के अंतर्गत चिह्नित क्षेत्र में ऑनलाइन खाद्य सेवाओं द्वारा मांसाहारी भोजन की आपूर्ति के संबंध में बार-बार शिकायतें मिलने के बाद अयोध्या प्रशासन ने राम मंदिर के 15 किलोमीटर के दायरे में मांसाहारी भोजन की आपूर्ति पर प्रतिबंध लगा दिया। अयोध्या के कुछ होटल और होमस्टे द्वारा मेहमानों को मांसाहारी भोजन और मादक पेय परोसने की शिकायत सामने आने के बाद अधिकारियों ने ऐसे प्रतिष्ठानों को ऐसी गतिविधियों से बचने के लिए सख्त चेतावनी जारी की है। यह कदम अयोध्या नगर निगम द्वारा पिछले वर्ष मई में अयोध्या और फैजाबाद को जोड़ने वाले 14 किलोमीटर लंबे राम पथ पर शराब और मांस की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने के निर्णय के बाद उठाया गया है।

नौ महीने बीत जाने के बाद भी, शराब की बिक्री पर प्रतिबंध का व्यापक असर देखने को नहीं मिला। सहायक खाद्य आयुक्त माणिक चंद्र सिंह ने बताया कि शिकायतें मिली थीं कि पहले प्रतिबंध के बावजूद पर्यटकों को ऑनलाइन ऑर्डर के माध्यम से मांसाहारी भोजन परोसा जा रहा था। उन्होंने कहा, “शिकायतों के बाद, ऑनलाइन मांसाहारी भोजन आपूर्ति पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। सभी होटलों, दुकानदारों और डिलीवरी कंपनियों को सूचित कर दिया गया है और अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए निरंतर निगरानी की जाएगी।

Dinesh Rathour

लेखक के बारे में

Dinesh Rathour
दिनेश राठौर लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। कानपुर यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया है। डिजिटल और प्रिंट जर्नलिज्म में 13 साल से अधिक का अनुभव है। लंबे समय तक प्रिन्ट में डेस्क पर रहे हैं। यूपी के कानपुर, बरेली, मुरादाबाद और राजस्थान के सीकर जिले में पत्रकारिता कर चुके हैं। भारतीय राजनीति के साथ सोशल और अन्य बीट पर काम करने का अनुभव। इसके साथ ही वायरल वीडियो पर बेहतर काम करने की समझ है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |