Hindi NewsUP NewsYogi government will organize Partition Horror Memorial Day in all districts on 14th August
14 अगस्त को यूपी के सभी जिलों में क्या करने जा रही है योगी सरकार? इन परिवारों को भी मिलेगा आमंत्रण

14 अगस्त को यूपी के सभी जिलों में क्या करने जा रही है योगी सरकार? इन परिवारों को भी मिलेगा आमंत्रण

संक्षेप:

योगी सरकार 14 अगस्त को प्रदेश के सभी 75 जनपदों में ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ का आयोजन करेगी। इसके जरिए उत्तर प्रदेश के युवा एक तरफ जहां विभाजन की त्रासदी को जानेंगे, वहीं विस्थापित परिवार के लोग भी अपना दर्द बयां करेंगे।

Sat, 9 Aug 2025 06:48 PMDinesh Rathour लखनऊ, विशेष संवाददाता
share Share
Follow Us on

स्वतंत्र दिवस के एक दिन पहले योगी सरकार यूपी के सभी जिलों में एक आयोजन करने जा रही है। हालांकि 2021 के बाद से ही ये आयोजन हर साल आयोजित किया जाता है। योगी सरकार 14 अगस्त को प्रदेश के सभी 75 जनपदों में ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ का आयोजन करेगी। इसके जरिए उत्तर प्रदेश के युवा एक तरफ जहां विभाजन की त्रासदी को जानेंगे, वहीं विस्थापित परिवार के लोग भी अपना दर्द बयां करेंगे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इन कार्यक्रमों में विभाजन विभीषिका के दौरान विस्थापित परिवारों के सदस्यों को आमंत्रित करने के साथ ही त्रासदी के दौरान प्राण गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि भी दी जाएगी। सरकार ने संस्कृति विभाग को निर्देश दिया है कि इसमें सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया, उत्तर प्रदेश सिंधी सभा, उत्तर प्रदेश सिंधी एकेडमी, सनातनी पंजाबी महासभा समेत अनेक सामाजिक व गैर सरकारी संगठनों का भी सहयोग लिया जाए।

अभिलेख प्रदर्शनी, फिल्में-डॉक्यूमेंट्री आदि भी दिखाई जाएंगी

जनपदों में प्रशासन द्वारा चयनित स्थलों पर विभाजन विभीषिका से संबंधित अभिलेख प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इसमें तत्कालीन घटना के फोटो, अखबारों की कतरनें, साहित्य, राजकीय अभिलेख, विस्थापित परिवारों की संरक्षित सामग्री के जरिए युवा उस समय की घटनाओं से वाकिफ होंगे। प्रदर्शनी में स्थानीय प्रकाशक व पुस्तक विक्रेता भी हिस्सा लेंगे। भारत-पाकिस्तान विभाजन विभीषिका से जुड़ीं फिल्में/डॉक्यूमेंट्री प्रदर्शनी स्थलों के साथ ही विद्यालयों, महाविद्यालयों व विश्वविद्यालयों में भी दिखाई जाएंगी।

कब हुई थी विभाजन विभीषिका दिवस मनाने की शुरुआत

14 अगस्त 2021 को केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस को लेकर भारत सरकार ने एक गजट जारी किया था। जिसमें कहा गया था कि भारत सरकार, भारत की वर्तमान और भावी पीढ़ियों को विभाजन के दौरान लोगों को परेशानियों सहनी पड़ी थीं, उनके बारे में पता चले। उस दौरान सही गई यातना और वेदना की याद दिलाते हुए 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस हर साल मनाया जाएगा।

Dinesh Rathour

लेखक के बारे में

Dinesh Rathour
दिनेश राठौर लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। कानपुर यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया है। डिजिटल और प्रिंट जर्नलिज्म में 13 साल से अधिक का अनुभव है। लंबे समय तक प्रिन्ट में डेस्क पर रहे हैं। यूपी के कानपुर, बरेली, मुरादाबाद और राजस्थान के सीकर जिले में पत्रकारिता कर चुके हैं। भारतीय राजनीति के साथ सोशल और अन्य बीट पर काम करने का अनुभव। इसके साथ ही वायरल वीडियो पर बेहतर काम करने की समझ है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |