यूपी की 57694 ग्राम पंचायतों में होने जा रहा है यह काम, योगी सरकार चलाएगी अभियान

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

उत्तर प्रदेश की 57694 ग्राम पंचायतों में योगी सरकार बड़ा अभियान चलाने जा रही है। चायत में मेरी पंचायत-हरित पंचायत अभियान चलाएगा। पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने इस लेकर दिशा-निर्देश जारी किए हैं। 

योगी सरकार

उत्तर प्रदेश की सभी ग्राम पंचायतों में योगी सरकार बड़ा अभियान चलाने जा रही है। योगी सरकार प्रदेश की 57694 ग्राम पंचायतों में 1.42 करोड़ पौधे लगाने जा रही है। पंचायती राज विभाग ग्राम पंचायत में मेरी पंचायत-हरित पंचायत अभियान चलाएगा। रविवार को वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 के तहत इसका शुभारंभ होगा। ग्राम पंचायतों को हरा भरा बनाने के लिए तेजी से प्रयास शुरू किए जा रहे हैं।

पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश राजभर के मुताबिक ग्राम पंचायतों में पौधरोपण के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण, जल संवर्धन और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण पर जोर दिया जाएगा। सभी ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन किया जाएगा। जिसके माध्यम से पर्यावरण संरक्षण को ग्राम पंचायत के विकास का अहम एजेंडा बनाया जाएगा। ग्राम पंचायतों में पंचायत भवनों, स्कूलों, सामुदायिक परिसरों, तालाबों और अमृत सरोवरों के आसपास यह पौधे लगाए जाएंगे। पीपल, बरगद, पाकड़, नीम, सहजन और विभिन्न फलदार पौधे लगाए जाएंगे। इन पौधों को लगाने के बाद देखभाल भी करना है। लगाने जाने वाले इन पौधे की निगरानी भी की जाएगी। ताकि पौधे बड़े हो सके ।

यूपी के पर्यटन स्थलों पर भी गूंजेगा हरियाली का संदेश

आपको बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में शनिवार को होने वाले 35 करोड़ पौधरोपण महाभियान में पर्यटन विभाग भी हरित उत्तर प्रदेश के संकल्प को मजबूती देगा। विभाग 'वृक्षारोपण महायज्ञ-2026' के तहत प्रमुख पर्यटन स्थलों और परियोजनाओं पर करीब एक लाख पौधे लगाएगा। अपर मुख्य सचिव पर्यटन, संस्कृति एवं धर्मार्थ कार्य अमृत अभिजात ने शुक्रवार को इस संबंध में बैठक ली।

'अभियान की निगरानी उच्च स्तर से होगी

उन्होंने कहा कि 'अभियान की निगरानी उच्च स्तर से होगी, ताकि पर्यटन स्थलों को पर्यावरण संरक्षण और हरित विकास का नया स्वरूप मिल सके।अमृत अभिजात ने सभी क्षेत्रीय पर्यटन कार्यालयों के अधिकारियों के साथ वर्चुअल समीक्षा बैठक कर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पौधे की जियो-टैग फोटो विभाग को भेजना अनिवार्य होगा। इसकी ऑनलाइन समीक्षा की जाएगी। बैठक में महानिदेशक पर्यटन डा. वेदपति मिश्र, विशेष सचिव पर्यटन मृदुल चौधरी, निदेशक (ईको टूरिज्म) पुष्प कुमार के. सहित वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

थीम आधारित हरित वाटिकाएं

उन्होंने बताया कि 'महाभियान के तहत पर्यटन स्थलों पर पीपल, बरगद, नीम, अर्जुन, शीशम, जामुन, आम, महुआ, बेल और आंवला जैसी स्थानीय एवं पर्यावरण अनुकूल प्रजातियों के पौधे लगाए जाएंगे। जिन पर्यटन परियोजनाओं में लैंडस्केपिंग का कार्य प्रस्तावित है, वहां थीम आधारित हरित वाटिकाएं जैसे- नक्षत्र वाटिका, त्रिवेणी वाटिका, हरिशंकरी वाटिका, पंचवटी और नवग्रह वाटिका विकसित की जाएंगी।'

Deep Pandey

लेखक के बारे में

Deep Pandey

दीप नरायन पांडेय लाइव हिन्दुस्तान में पिछले आठ सालों से यूपी की खबरें करते हैं। डिजिटल, टीवी और प्रिंट जर्नलिज्म में 15 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले दीप नरायन पांडेय वरिष्ठ पत्रकार हैं। दीप अब डिजिटल मीडिया के जाने माने नाम बन गए हैं। दीप हिंदी भाषा की डिजिटल पत्रकारिता के नए आयामों को बेहतर समझते हैं। यूपी की राजनीति के साथ क्राइम की खबरों पर अच्छी पकड़ है। सामाजिक, इंफ्रास्ट्रक्चर, पर्यटन, शिक्षा और हेल्थ पर भी लिखते हैं। दीप पाठकों की पसंद को समझने और उसी तरह से न्पूज प्रस्तुत करने में माहिर हैं। दीप सरल भाषा में खबरों को पाठकों तक पहुंचाते हैं। खबर लिखने के अलावा साहित्य पढ़ने-लिखने में भी रुचि रखते हैं। मास कम्युनिकेशन में बीए और एमए दीप नरायन पांडेय मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गोंडा के रहने वाले हैं। दीप ने पत्रकारिता की शुरुवात लखनऊ से की। टीवी चैनल से करियर का आगाज करने वाले दीप इसके बाद प्रिंट अमर उजाला लखनऊ में भी रहे। हिन्दुस्तान प्रिंट में वाराणसी, गोरखपुर, फिर लखनऊ में कार्य के दौरान विभिन्न जिलों के डेस्क इंचार्ज रहे हैं। यूपी विधानसभा चुनाव 2012, 2017, 2022, लोकसभा चुनाव, पंचायत चुनावों के दौरान बेहतर कवरेज कर चुके हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, UP News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ें। साथ ही UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Election 2027 Candidates से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsUP Newsयूपी की 57694 ग्राम पंचायतों में होने जा रहा है यह काम, योगी सरकार चलाएगी अभियान