Hindi NewsUP Newsyogi government to launch state wide campaign for 5 lakh children dm bsa to be responsible
योगी सरकार 5 लाख बच्चों के लिए चलाएगी प्रदेश व्यापी अभियान, डीएम-बीएसए को जिम्मेदारी

योगी सरकार 5 लाख बच्चों के लिए चलाएगी प्रदेश व्यापी अभियान, डीएम-बीएसए को जिम्मेदारी

संक्षेप:

नियोजन विभाग ने 6 से 14 वर्ष के ऐसे बच्चों की सूची बेसिक शिक्षा विभाग को सौंपते हुए कहा था कि इन्हें डीबीटी का कोई लाभ नहीं मिल रहा। ये ऐसे बच्चे हैं जो या तो स्कूल गए नहीं या बीच में स्कूल छोड़ दिया। सत्यापन के बाद ही लाभ दिया जाए। बच्चों के पैरेंट्स का रिकार्ड सम्भवत: विभाग के पास हो।

Dec 06, 2025 07:57 am ISTAjay Singh प्रमुख संवाददाता, लखनऊ
share Share
Follow Us on

उत्तर प्रदेश में 5 लाख बच्चे अभी भी डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) योजना से वंचित हैं। नियोजन विभाग के जीरो पॉवर्टी पोर्टल पर दर्ज 6 से 14 वर्ष के इन 4,91,953 बच्चों को डीबीटी योजना से जोड़ने के लिए सरकार प्रदेशव्यापी अभियान चलाने जा रही है। इसके लिए पोर्टल बनाया गया है, जिस पर ऐसे बच्चों को चिह्नित कर उनसे जुड़ी जानकारी दर्ज कराई जाएगी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

जिले से लेकर ब्लाकवार और ग्राम पंचायतवार अभियान चलाकर छूटे प्रत्येक बच्चे (उसके माता-पिता या अभिभावक के खाते में भेजकर) को डीबीटी लाभ दिलाया जाएगा। डीएम और बीएसए को इसकी जिम्मेदारी दी गई है। इनकी देखरेख में ऐसे बच्चों को चिह्नित कर नजदीकी परिषदीय स्कूलों में दाखिला दिलाकर डीबीटी का लाभ दिलाया जाएगा।

नियोजन विभाग ने पिछले दिनों 6 से 14 वर्ष के ऐसे बच्चों की सूची बेसिक शिक्षा विभाग को सौंपते हुए कहा था कि इन्हें डीबीटी का कोई लाभ नहीं मिल रहा है। ये ऐसे बच्चे हैं जो या तो स्कूल गए नहीं या बीच में स्कूल छोड़ दिया। इसलिए सत्यापन के बाद ही लाभ दिया जाए। इन बच्चों के माता-पिता या अभिभावकों के बैंक खाता संख्या व उससे जुड़ा सारा रिकार्ड सम्भवत: विभाग के पास हो और आधार सीडिंग के चलते डीबीटी का लाभ न मिल पा रहा हो।

प्रदेश में 1.30 करोड़ बच्चे ऐसे है जिनके माता-पिता या अभिभावक के खाते में यूनिफार्म आदि के 1200 रुपये भेजे जा चुके हैं और छह लाख को लाभ नहीं मिल पा रहा है। उप शिक्षा निदेशक बेसिक संजय उपाध्याय ने कहा है कि खातों में पैसे भेजने का सिलसिला जारी है, जैसे-जैसे खातों का आधार सीडिंग होता जा रहा है उनमें डीबीटी से पैसे भेजे जा रहे हैं। संयुक्त शिक्षा निदेशक माधवजी तिवारी ने कहा है कि जिन खातों के आधार सीडिंग नहीं हैं उनके अभिभावकों से संपर्क कर इसे कराने को कहा जा रहा है।

ये भी पढ़ें:यूपी में प्रीपेड मीटर वाले बिजली उपभोक्ता ध्यान दें, अब हर महीने मिलेगा बिल
ये भी पढ़ें:यूपी में आधी रात से ऐक्शन में NIA, पेट्रोल पंप मालिक के कई ठिकानों पर छापे
Ajay Singh

लेखक के बारे में

Ajay Singh
अजय कुमार सिंह दो दशक से अधिक अनुभव वाले वरिष्ठ पत्रकार हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और टीवी होते हुए अब डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, स्वास्थ्य, शिक्षा और पर्यावरण से जुड़ीं खबरों को गहराई से कवर किया है। फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में असिस्टेंट एडिटर हैं और उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |