यूपी के 49 बस स्टेशनों को लेकर योगी सरकार का बड़ा कदम, फेज-2 परियोजना को दी मंजूरी
परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने बताया कि इस परियोजना के अंतर्गत प्रदेश के विभिन्न प्रमुख जनपदों में स्थित बस स्टेशनों को आधुनिक, विश्वस्तरीय और बहुउद्देश्यीय बस टर्मिनल के रूप में विकसित किया जाएगा।

UP Sarkar News: यूपी में परिवहन व्यवस्था को आधुनिक बनाने की दिशा में योगी सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। योगी सरकार ने फेज-2 परियोजना को मंजूरी दे दी है। इसके तहत प्रदेश के 49 बस स्टेशनों का कायाकल्प कराया जाएगा। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने बताया कि यह परियोजना उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम द्वारा पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप मॉडल पर लागू की जाएगी।
दयाशंकर सिंह ने बताया कि इस परियोजना के अंतर्गत प्रदेश के विभिन्न प्रमुख जनपदों में स्थित बस स्टेशनों को आधुनिक, विश्वस्तरीय और बहुउद्देश्यीय बस टर्मिनल के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके लिए जल्द ही निविदा प्रक्रिया शुरू की जाएगी और पारदर्शी तरीके से डेवलपर्स का चयन किया जाएगा। परियोजना के तहत बनने वाले बस टर्मिनलों में यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इनमें स्वच्छता, सुरक्षा, डिजिटल सूचना प्रणाली, सुव्यवस्थित पार्किंग, वाणिज्यिक परिसर और अन्य सहायक सेवाएं शामिल होंगी। साथ ही स्मार्ट और टिकाऊ (सस्टेनेबल) अवसंरचना विकसित की जाएगी।
यात्रियों के लिए सुविधाजनक सेवाएं उपलब्ध करवाएगा परिवहन
परिवहन मंत्री ने कहा कि यह परियोजना न केवल यात्रियों को सुरक्षित, सुविधाजनक और बेहतर परिवहन सेवाएं उपलब्ध कराएगी, बल्कि रोजगार सृजन, आर्थिक गतिविधियों में वृद्धि और शहरी विकास को भी गति देगी। उन्होंने बताया कि यह परियोजना डिजाइन, बल्डि, फाइनेंस, ऑपरेट और ट्रांसफर मॉडल पर आधारित होगी। इसमें राज्य सरकार या परिवहन निगम पर कोई प्रत्यक्ष पूंजीगत व्यय नहीं आएगा, बल्कि निजी निवेश के माध्यम से परियोजना को विकसित किया जाएगा। भूमि का स्वामित्व निगम के पास रहेगा, जबकि विकास और संचालन का अधिकार कंसेशनायर को दिया जाएगा। दयाशंकर सिंह ने बताया कि फेज-2 के लिए बिड डॉक्यूमेंट को केंद्र सरकार के नवीनतम दिशानर्दिेशों के अनुरूप तैयार किया गया है, जिससे निवेशकों के लिए प्रतिस्पर्धात्मक और आकर्षक माहौल बनेगा।
मुख्यमंत्री ग्रामीण परिवहन सेवा के तहत चलाई जाएंगी सात नई बसें
वहीं देवरिया में मुख्यमंत्री ग्रामीण परिवहन सेवा के तहत ग्रामीण अंचलों से सात नई बसें चलाई जाएंगी। परिवहन विभाग ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। अप्रैल माह के अंतिम सप्ताह से नई बसों के चलने की उम्मीद है। इससे ग्रामीण क्षेत्र के यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। वर्तमान में देवरिया डिपो से कुल 229 बसों का संचालन किया जाता है। इनमें से 86 निगम व 143 अनुबंधित बसें शामिल हैं। अभी भी कई ग्रामीण क्षेत्रों में परिवहन विभाग की बसों का संचालन नहीं होता है। इससे यात्रियों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। उन्हें प्राइवेट वाहनों पर निर्भर रहना पड़ता है।
लेखक के बारे में
Dinesh Rathourदिनेश राठौर वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। डिजिटल और प्रिंट
पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले दिनेश ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में हरदोई से की थी। कानपुर
यूनिवर्सिटी से स्नातक दिनेश ने अपने सफर में हिन्दुस्तान (कानपुर, बरेली, मुरादाबाद), दैनिक जागरण और राजस्थान पत्रिका
(डिजिटल) जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं। हरदोई की गलियों से शुरू हुआ पत्रकारिता का सफर
आज डिजिटल मीडिया के शिखर तक पहुँच चुका है। दिनेश राठौर ने यूपी और राजस्थान के विभिन्न शहरों की नब्ज को प्रिंट और
डिजिटल माध्यमों से पहचाना है।
लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में कार्यरत दिनेश दिनेश, खबरों के पीछे की राजनीति और सोशल मीडिया के ट्रेंड्स (वायरल
वीडियो) को बारीकी से विश्लेषण करने के लिए जाने जाते हैं।
पत्रकारिता का सफर
हरदोई ब्यूरो से करिअर की शुरुआत करने के बाद दिनेश ने कानपुर हिंदुस्तान से जुड़े। यहां बतौर स्ट्रिंगर डेस्क पर करीब
एक साल तक काम किया। इसके बाद वह कानपुर में ही दैनिक जागरण से जुड़े। 2012 में मुरादाबाद हिंदुस्तान जब लांच हुआ तो
उसका हिस्सा भी बने। करीब दो साल यहां नौकरी करने के बाद दिनेश राजस्थान पत्रिका से जुड़ गए। सीकर जिले में दिनेश ने
करीब तीन साल तक पत्रकारिता की। उन्होंने एक साल तक डिजिटल का काम भी किया। 2017 में दिनेश ने बरेली हिंदुस्तान में
प्रिंट के डेस्क पर वापसी की। लगभग दो साल की सेवाओं के बाद डिजिटल हिंदुस्तान में काम करने का मौका मिला जिसका सफर जारी
है।


