यूपी में सहायक चकबंदी अधिकारी पर ऐक्शन, योगी सरकार ने किया सस्पेंड
यूपी के संतकबीर नगर में सहायक चकबंदी अधिकारी पर ऐक्शन लिया। योगी सरकार ने जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत सहायक चकबंदी अधिकारी रामदरश, को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया l

यूपी की योगी सरकार ने संतकबीरनगर के सहायक चकबंदी अधिकारी के खिलेाफ सख्त ऐक्शन लिया है। चकबंदी आयुक्त डॉ. हृषिकेश भास्कर यशोद ने मंगलवार को चकबंदी प्रक्रिया के दौरान गंभीर अनियमितता बरतने और पीड़ित परिवार को मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के आरोप में शासन की भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत सहायक चकबंदी अधिकारी रामदरश, को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया l
उल्लेखनीय है कि जनपद संतकबीरनगर की तहसील धनघटा के ग्राम संठी में चकबंदी प्रक्रिया के दौरान प्रथम दृष्टया नियम विरुद्ध तरीके से मृतक प्रभुनाथ प्रजापति के परिजनों के मूल गाटा नंबरों को बदलकर 'उड़ान चक' प्रदिष्ट किए जाने और समय रहते आपत्ति का नियमानुसार निस्तारण नहीं किया गया जिस पर इस प्रकरण में संबंधित लेखपाल को पूर्व में ही निलंबित किया जा चुका है l
चकबंदी आयुक्त ने स्पष्ट कहा कि भ्रष्टाचार पर किसी भी कर्मी को बख्शा नहीं जाएगा l उन्होंने फील्ड में कार्यरत कर्मियों को नियमानुसार चकबंदी कार्यों को पूर्ण करने का निर्देश दिया l उन्होंने कहा कि न्याय की प्रक्रिया को अपनाते हुए जनहित में उत्कृष्ट कार्य करें या दंडित होने को तैयार रहें l
आपको बता दें कि इससे पहले पांच फरवरी को योगी सरकार ने पीसीएस अफसरों के खिलाफ तगड़ा ऐक्शन लिया था। चंदौली में पं. दीन दयाल उपध्याय नगर में 20 आरसी प्रपत्र नोटिस जारी होने के बाद भी वापस लिए जाने के आरोप में तीन पीसीएस अधिकारियों को निलंबित कर दिया। विराग पांडेय मौजूदा समय एसडीएम गाजियाबाद, लालता प्रसाद एसडीएम बुलंदशहर और सतीश कुमार एसडीएम एटा में तैनात थे। ये तीनों अधिकारी चंदौली में तहसीलदार के पद पर तैनात थे। निलंबन अवधि में तीनों राजस्व परिषद से संबद्ध रहेंगे।प्रमुख सचिव नियुक्ति एम देवराज की ओर से गुरुवार को इस संबंध में निलंबन आदेश जारी किया गया।
जिलाधिकारी चंदौली पं दीन दयाल उपाध्याय नगर में तहसील स्तर पर उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता 2006 की धारा 67 (1) के निस्तारित पत्रावालियों की जांच में पाया कि तसीलदारों द्वारा बेदखली की 20 नोटिस को वापस ले लिया गया है। ये भूमि खलिहान, चकमार्ग, कब्रिस्तान, नवीन परती और बंजर श्रेणी की बेशकीमती हैं।
लेखक के बारे में
Deep Pandeyदीप नरायन पांडेय लाइव हिन्दुस्तान में पिछले आठ सालों से यूपी टीम में हैं। दीप का डिजिटल, टीवी और प्रिंट जर्नलिज्म में 15 साल से अधिक का अनुभव है। यूपी के लखनऊ और वाराणसी समेत कई जिलों में पत्रकारिता कर चुके हैं। यूपी की राजनीति के साथ क्राइम की खबरों पर अच्छी पकड़ है। सामाजिक, इंफ्रास्ट्रक्चर, पर्यटन, शिक्षा और हेल्थ पर भी लिखने का शौक है। मास कम्युनिकेशन में बीए और एमए हैं। सरल भाषा में खबरों को पाठकों तक पहुंचाते हैं। खबर लिखने के अलावा साहित्य पढ़ने-लिखने में भी रुचि रखते हैं।
और पढ़ें

