
योगी सरकार ने प्रदेश के सभी डीआईओएस को शिक्षकों और छात्रों को लेकर दिए निर्देश, क्या कहा
योगी सरकार ने प्रदेश के सभी डीआईओएस को शिक्षकों और छात्रों को लेकर निर्देश दिए है। सरकार ने कहा कि जिला विद्यालय निरीक्षक माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों और विद्यार्थियों को माध्यमिक शिक्षा के सभी प्रमुख पोर्टल/ एप एवं लिंक का अधिक से अधिक प्रयोग करने के लिए प्रेरित करें।
योगी सरकार ने प्रदेश के सभी जिलों के जिला विद्यालय निरीक्षकों को निर्देश दिए हैं कि वे माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों और विद्यार्थियों को माध्यमिक शिक्षा के सभी प्रमुख पोर्टल/ एप एवं लिंक का अधिक से अधिक प्रयोग करने के लिए प्रेरित करें। बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा के अपर मुख्य सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा ने सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों के नाम जारी निर्देश में कहा है कि वे माध्यमिक विद्यालयों में विभिन्न कार्यक्रमों एवं योजनाओं के लिए डैशबोर्ड (https;//trackshiksha.in) पर उपलब्ध पोर्टल व मोबाइल एप के नियमित उपयोग करने के लिए प्रेरित करें। क्योंकि कई जिलों के माध्यमिक स्कूलों में या तो अध्यापकों/प्रधानाध्यापकों/प्रधानाचार्यों को इन पोर्टल व मोबाइल एप की पूर्ण जानकारी नहीं है या इनका प्रभावी उपयोग नहीं किया जा रहा है।

इससे गुणवत्तापूर्ण अध्यापन नहीं हो पा रहा है। निर्देश में कहा गया है कि मुख्य पोर्टल व मोबाइल एप के लिंक को https;//trackshiksha.in के डैश बोर्ड से Useful apps/portals for theteachers/Students के ऑपश को क्लिक करके डाउपलोड किया जा सकता है। यह भी कहा गया है कि जिले के सभी राजकीय माध्यमिक विद्यालयों, एडेड एवं स्ववित्त पोषित विद्यालयों के प्रधानाचार्यों /प्रधानाध्यापकों के व्हाट्सएप ग्रुप व ई-मेल पर डैशबोर्ड के ऑप्शद को साझा किया जाए। साथ ही छात्र-छात्राओं को पोर्टल और एप पर उपलब्ध शिक्षण सामग्रियों के उपयोग के लिए प्रेरित किया जाए। उक्त सारी जानकारियां विद्यालयों के नोटिस बोर्ड एवं स्टाफ रूम में भी चस्पा की जाए।
डैशबोर्ड पर उपलब्ध विभिन्न पोर्टल/मोबाइल एप व लिंक का विवरण इस प्रकार है-
1. DIKSHA: https://diksha.gov.in
2. E-Pathshala : https://epathshala.nic.in
3. SWAYAM : https:swayam.gov.in
4. NDLI : https://ndl.iitkgp.ac.in
5. NROER : https:nroer.gov.in
6. JIGYASA : https://jigyasa-csir.in
7. NCERT BOOKS : https://ncert.nie.in/taxtbook.php
8. STEM Academy : https://play.google.com/store/apps/details?id=co.thor.mgfxq
9. Lotas Learning : https://play.google.com/store/apps/dtails?id=com.studentnest.lotusonline.android





