Hindi NewsUP Newsyogi government has made a plan for faster speed in up every district will be connected by expressway
यूपी में तेज रफ्तार के लिए योगी सरकार ने बनाया प्लान, हर जिला एक्सप्रेस वे से जुड़ेगा

यूपी में तेज रफ्तार के लिए योगी सरकार ने बनाया प्लान, हर जिला एक्सप्रेस वे से जुड़ेगा

संक्षेप:

जिस किसी क्षेत्र की कनेक्टिविटी अच्छी होती है वहां विकास तेजी से होता है। अच्छी कनेक्टिविटी से व्यापार को बढ़ावा तो मिलता ही है विकास के अन्य मोर्चों पर भी प्रगति होती है। बेहतर कनेक्टिविटी से स्वास्थ्य, शिक्षा सहित सभी क्षेत्रों पर अनुकूल प्रभाव पड़ता है।

Wed, 24 Sep 2025 07:35 AMAjay Singh विशेष संवाददाता, लखनऊ
share Share
Follow Us on

उत्तर प्रदेश को नई रफ्तार देने लिए योगी सरकार ने बड़ा प्लान बनाया है। वर्ष 2047 तक विकसित प्रदेश का लक्ष्य निर्धारित करने के लिए सरकार वर्ष 2030 को टेकऑफ प्लेटफॉर्म की तरह इस्तेमाल करेगी। उत्तर प्रदेश में विकास को गति देने के लिए सरकार योजना बना रही है कि 2030 तक प्रदेश के हर जिले को एक्सप्रेस वे से जोड़ दिया जाए। इसके अलावा हर जिले में कम से कम एक औद्योगिक परिक्षेत्र विकसित हो। एक्सप्रेस-वे से जुड़ने के बाद हर औद्योगिक क्षेत्र में तैयार उत्पादों को पोर्ट या गंतव्य तक पहुंचाने के लिए बेहतर कनेक्टिविटी मिल सकेगी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

जानकारों का कहना है कि जिस किसी क्षेत्र की कनेक्टिविटी अच्छी होती है वहां विकास के काम तेजी से होते हैं। अच्छी कनेक्टिविटी से व्यापार को बढ़ावा तो मिलता ही है विकास के अन्य मोर्चों पर भी प्रगति होती है। बेहतर कनेक्टिविटी से स्वास्थ्य, शिक्षा सहित सभी क्षेत्रों पर अनुकूल प्रभाव पड़ता है। इस लिहाज से उत्तर प्रदेश के हर जिले को एक्सप्रेस वे से जोड़ने का निर्णय प्रदेश वासियों के लिए नई खुशहाली का सबब बन सकता है।

ये भी पढ़ें:NCR के 2 एक्सप्रेसवे पर 6 दिन सभी मालवाहक गाड़ियों पर रहेगी रोक, क्या है वजह

वन क्षेत्र 13-14 प्रतिशत किया जाएगा

विकसित यूपी 2047 के तहत उत्तर प्रदेश का वन क्षेत्र भी बढ़ाने का लक्ष्य रखा गया है ताकि विकास की रफ्तार प्रदेश की जलवायु पर विपरीत प्रभाव न डाले। मौजूदा समय में प्रदेश में कुल 10 प्रतिशत ट्री कवर एरिया है। जिसे 2030 तक बढ़ाकर 13 से 14 प्रतिशत करने का लक्ष्य रखा गया है।

ये भी पढ़ें:बढ़ सकती हैं बिजली कनेक्शन की दरें, कॉरपोरेशन ने की 50% तक बढ़ाने की मांग

विधायक निधि की दूसरी किस्त के 12.55 अरब मंजूर

वहीं, ग्राम्य विकास विभाग ने विधायक निधि की दूसरी किस्त के लिए 12.55 अरब रुपये स्वीकृत कर दिए गए हैं। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बताया कि वर्ष 2025-26 में विधान सभा के 403 सदस्यों के लिए दस अरब सात करोड़ पचास लाख रुपये और विधान परिषद के 100 में से 99 सदस्यों के लिए दो अरब सैंतालीस करोड़ पचास लाख रुपये की स्वीकृति दी गई है। विधान परिषद में एक सीट रिक्त है।

Ajay Singh

लेखक के बारे में

Ajay Singh
अजय कुमार सिंह दो दशक से अधिक अनुभव वाले वरिष्ठ पत्रकार हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और टीवी होते हुए अब डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, स्वास्थ्य, शिक्षा और पर्यावरण से जुड़ीं खबरों को गहराई से कवर किया है। फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में असिस्टेंट एडिटर हैं और उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |