Hindi NewsUP NewsYogi government gave the benefit of old pension scheme to 154 employees of UP
यूपी के इन कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, योगी सरकार ने दिया पुरानी पेंशन योजना का लाभ

यूपी के इन कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, योगी सरकार ने दिया पुरानी पेंशन योजना का लाभ

संक्षेप:

यूपी के इन योगी सरकार पुरानी पेंशन का लाभ देने जा रही है। उच्च शिक्षा के 154 प्रवक्ताओं, असिस्टेंट प्रोफेसरों, एसोसिएट प्रोफेसरों एवं सेवानिवृत्त कार्मिकों को राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली के स्थान पर पुरानी पेंशन योजना से आच्छादित किए जाने की स्वीकृति प्रदान की है।

Dec 01, 2025 03:05 pm ISTDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

उत्तर प्रदेश के इन कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। सरकार इन्हें पुरानी पेंशन का लाभ देने जा रही है। योगी सरकार ने उच्च शिक्षा के 154 प्रवक्ताओं, असिस्टेंट प्रोफेसरों, एसोसिएट प्रोफेसरों एवं सेवानिवृत्त कार्मिकों को राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली के स्थान पर पुरानी पेंशन योजना से आच्छादित किए जाने की स्वीकृति प्रदान की है। उच्च मंत्री योगेंद्र उपाध्याय के अनुमोदन के बाद यह निर्णय उच्च शिक्षा विभाग द्वारा भेजे गए प्रस्तावों और वित्त विभाग के शासनादेश में निहित प्रावधानों के परीक्षण के पश्चात लिया गया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उत्तर प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने कहा कि योगी सरकार शिक्षकों के हित, सम्मान और सामाजिक सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है। उन्होंने कहा कि शिक्षक समाज की बौद्धिक आधारशिला हैं और उनके भविष्य को सुरक्षित करना सरकार की जिम्मेदारी है, जिसे योगी सरकार निरंतर निभा रही है।

ये भी पढ़ें:धान खरीद को लेकर सीएम योगी सख्त, समीक्षा कर अफसरों को दिए ये निर्देश

उच्च शिक्षा निदेशक प्रयागराज को मिले निर्देश

इस संबंध में विशेष सचिव उच्च शिक्षा गिरिजेश त्यागी द्वारा जारी आदेश के अनुसार उच्च शिक्षा निदेशक प्रयागराज को निर्देशित किया गया है कि आदेश निर्गत करने से पहले 154 शिक्षकों-कार्मिकों से संबंधित सभी अभिलेखों की सत्यता, प्रमाणिकता एवं वित्त विभाग के शासनादेशों में वर्णित व्यवस्थाओं के अनुरूप पुनर्परीक्षण सुनिश्चित किया जाए। इसके साथ ही नियमानुसार कार्यवाही की जाए। वित्त विभाग द्वारा विभिन्न कार्यालय-ज्ञाप एवं स्पष्टीकरणों में वर्णित प्रावधानों के आलोक में भी सभी प्रकरणों का परीक्षण अनिवार्य होगा। यह भी स्पष्ट किया है कि तदर्थ, संविदा, वर्क चार्ज, दैनिक वेतन, सीजनल सेवाओं तथा मृतक आश्रित के रूप में नियुक्त कार्मिकों पर यह शासनादेश लागू नहीं होगा।

Deep Pandey

लेखक के बारे में

Deep Pandey
दीप नरायन पांडेय, डिजिटल और प्रिंट जर्नलिज्म में 13 साल से अधिक का अनुभव। यूपी के लखनऊ और वाराणसी समेत कई जिलों में पत्रकारिता कर चुके हैं। लंबे समय तक प्रिंट मीडिया में कार्यरत रहे। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में हैं। राजनीति के साथ क्राइम और अन्य बीटों पर काम करने का अनुभव। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |