जीत की हैट्रिक और अब मंत्री पद; कौन हैं कृष्णा पासवान? जिन्हें योगी कैबिनेट में मिली जगह

वरिष्ठ संवाददाता, फतेहपुर
Follow us on Google News
share

योगी सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार हो गया है। 6 नए चेहरे टीम योगी में शामिल हुए। इसमें खागा विधायक कृष्णा पासवान भी हैं जिन्होने मंत्री पद की शपथ ली। खास बात यह है कि दोआबा के राजनीतिक इतिहास में वह पहली महिला विधायक होंगी, जिन्हें मंत्री बनने का गौरव प्राप्त हुआ।

Yogi government cabinet expansion who is Khaga MLA Krishna Paswan

Yogi Cabinet Expansion: योगी सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार में फतेहपुर को भी बड़ा तोहफा मिला। इस विस्तार में खागा विधायक कृष्णा पासवान ने मंत्री पद की शपथ ली। खास बात यह है कि दोआबा के राजनीतिक इतिहास में वह पहली महिला विधायक है, जिन्हें मंत्री बनने का गौरव प्राप्त हुआ। बीजेपी हाईकमान ने उनके नाम पर अंतिम मुहर लगा दी थी और शनिवार देर शाम उन्हें लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर तलब किया गया।

खागा सुरक्षित सीट से लगातार तीन बार से कृष्णा पासवान को इससे पहले हुए विस्तार में भी मंत्री बनने के कयास लगाए जाते रहे थे लेकिन कयास हकीकत में नहीं बदल पाए थे। इस बार पार्टी हाई कमान ने उनके नाम पर मुहर लगा दी है। देर शाम लखनऊ बुलाये जाने के बाद से उनके समर्थकों का उत्साह उफान पर हैं। कृष्णा पासवान का जन्म 1 अगस्त साल 1063 में फतेहपुर के पिलखिनी गांव में हुआ था। वह 10वीं पास हैं और कृषि कार्य से जुड़ी हैं। राजनीति में उतरने से पहले कृष्णा पासवान आंगबाड़ी कार्यकर्ता थीं।

कृष्णा पहली बार किशनपुर सुरक्षित सीट से जीतकर विधानसभा पहुंचीं थीं। 2012 में परिसीमन के बाद खागा सीट के सुरक्षित घोषित होने पर कृष्णा ने यहां से जीत दर्ज की। इसके बाद 2017 और 2022 में भी उन्होंने जीत हासिल कर विधानसभा में खागा का प्रतिनिधित्व किया। जीत की अनोखी हैट्रिक लगाने वाली वह चुनिंदा विधायकों में से एक हैं।

जब सड़क पर चलाया था फावड़ा

इसी साल फरवरी महीने में कृष्णा पासवान ने खागा क्षेत्र में एक सड़क का मुआयना किया था। घटिया क्वालिटी वाली सड़क को देख उन्होंने खुद फावड़े से खोद डाला था। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

ओबीसी और दलितों को प्राथमिकता

जानकार बताते हैं कि 2027 के आगामी विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए बीजेपी नेतृत्व ओबीसी और दलित वर्ग को मंत्रिमंडल में विशेष प्राथमिकता दे रहा है। महिला प्रतिनिधित्व बढ़ाने की प्राथमिकता के चलते कृष्णा पासवान को प्रमुखता दी गईं है। लोगों का कहना है कि यदि उन्हें मंत्रिमंडल में जगह मिलती है तो यह फतेहपुर जिले के लिए लंबेसमय बाद बड़ी राजनीतिक उपलब्धि मानी जाएगी।

पार्टी के प्रति निष्ठा का मिल सकता है फल

विधायक कृष्णा पासवान को पार्टी के प्रति उनकी अटूट निष्ठा और सरल स्वभाव के लिए जाना जाता है। इसी वजह से मंत्रीमंडल विस्तार में उन्हें मंत्री पद की जिम्मेदारी मिली।

शासन में बढ़ा आधी आबादी का मान

सूबे की सरकार में अब तक जिले के कई विधायकों को मंत्री के ओहदे से नवाजा जा चुका है, लेकिन एक भी महिला विधायक मंत्री नहीं बनी है। कृष्णा पासवान पहली महिला विधायक होंगी जो मंत्री पद के लिए शपथ लेंगी। समर्थकों को उम्मीद है कि कृष्णा पासवान अपने अनुभव और कार्यशैली के दम पर सरकार में जिले की मजबूत आवाज बनेंगी। फतेहपुर में जागेश्वर, इंद्रजीत कोरी, छोटे लाल, मुन्ना लाल मौर्य, नरेश उत्तम पटेल, अचल सिंह, राजेन्द्र सिंह पटेल, अमरजीत सिंह, रणवेन्द्र प्रताप सिंह घुन्नी सिंह, जय कुमार जैकी सूबे की सरकार में मंत्री का ओहदा संभाल चुके है। ऐसे में यदि कृष्णा पासवान को मंत्रिमंडल में स्थान मिलता है तो वह जिले की राजनीति में एक नया अध्याय जोड़ेंगी।

Pawan Kumar Sharma

लेखक के बारे में

Pawan Kumar Sharma

पवन कुमार शर्मा पिछले चार वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े हैं। डिजिटल मीडिया में काम करते हुए वह उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, सरकारी योजनाओं और टूरिज्म से जुड़े मुद्दों पर नियमित रूप से लिखते हैं। इससे पहले पवन एबीपी न्यूज के साथ बतौर फ्रीलांसर काम कर चुके हैं। पवन ने नई दिल्ली स्थित भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इससे पहले क्राइस्ट चर्च कॉलेज, कानपुर से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। ग्राउंड रिपोर्टिंग और अकादमिक समझ के साथ पवन तथ्यात्मक, संतुलित और पाठक-केंद्रित समाचार लेखन करते हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, UP News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ें। साथ ही UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Election 2027 Candidates से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।