Hindi NewsUP NewsYogi Adityanath takes action to stop illegal construction in UP, assigns responsibility and warns of action
यूपी में अवैध निर्माण को रोकने के लिए ऐक्शन में आए CM योगी, तय हुई जिम्मेदारी, कार्रवाई की चेतावनी भी

यूपी में अवैध निर्माण को रोकने के लिए ऐक्शन में आए CM योगी, तय हुई जिम्मेदारी, कार्रवाई की चेतावनी भी

संक्षेप:

यूपी में अवैध निर्माण को रोकने के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ ऐक्शन में हैं। बैठक में उन्होंने इंजीनियरों की जिम्मेदारी तय की है। इसके साथ ही चेतावनी भी दी। लापरवाही बरतने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Dec 12, 2025 07:18 pm ISTDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

योगी सरकार शहरों में अवैध निर्माण पर तेजी से रोक लगाने के लिए अभियंताओं की सीधी जवाबदेही तय करने जा रही है। अवैध निर्माण होने की स्थिति में संबंधित जोन के अभियंताओं की जिम्मेदारी होंगे। इसके साथ ही चेतावनी भी दी। लापरवाही बरतने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उच्चाधिकारियों की बैठक में इस पर सहमति बन गई है और जल्द ही अवैध निर्माण रोकने को लेकर विस्तृत दिशा-निर्देश शासन स्तर से जारी करने की तैयारी है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

प्रदेश के शहरी क्षेत्रों में अवैध निर्माण तेजी से बढ़ा है। कम भूमि पर ऊंची इमारत हो या फिर आवासीय पर व्यवसायिक निर्माण, इस पर रोक नहीं लग पा रही है। इतना ही नहीं शासन के स्पष्ट निर्देशों के बाद भी शहरों में अवैध सोसायटियां तेजी से बस रही हैं। इनके निर्माण होने के बाद उसमें लोगों मकान या फ्लैट लेकर फंस जाते हैं। विकास प्राधिकरणों द्वारा कार्रवाई किए जाने के बाद इसमें रहने वालों को अपने साथ धोखा होने का पता चलता है। शहरों में लगातार बढ़ रहे अवैध निर्माण को लेकर शासन स्तर पर उच्चाधिकारियों की एक बैठक हुई थी।

इसमें बताया किया कि प्रदेश के शहरी क्षेत्रों में अगस्त माह तक दो लाख से अधिक अवैध निर्माण चिह्नित किए गए हैं। उच्चाधिकारियों का मानना है कि जब तक इसके जिम्मेदारों की सीधी जवाबदेही नहीं होगी, तब तक इस पर रोक लग पाना संभव नहीं है। इसीलिए यह सहमति बनी है कि अवैध निर्माण होने की स्थिति में संबंधित जोन के प्रभारी अभियंताओं को नोटिस देकर जवाबदेही तय की जाएगी। अभियंताओं द्वारा स्पष्ट जवाब न दे पाने की स्थिति में उनके खिलाफ निलंबन तक की कार्रवाई की जाए।

ये भी पढ़ें:सीएम योगी की पाती से घुसपैठियों में हाहाकार, मेयर-विधायक घर-घर बांट रहे लेटर
ये भी पढ़ें:यूपी में 711 करोड़ रुपए से बनेंगी ये 14 प्रमुख सड़कें, परियोजनाओं को मिली मंजूरी

नोटिस के बाद निर्माण होंगे तुरंत सील

इसके साथ ही यह भी तय किया गया है कि भवन विकास उपविधि के अनुरूप निर्माण न होने की स्थिति में निर्माणकर्ता को तुरंत नोटिस दिया जाएगा। इसके बाद उसे पक्ष रखने का मौका दिया जाएगा। बिल्डर अवैध निर्माण नहीं रोकता है, तो उसे तुरंत सील कर दिया जाएगा। सील उन्हीं स्थितियों में खोला जाएगा, जब वह अवैध निर्माण तोड़ लेगा या फिर शमन होने की स्थिति में उसे वैध कराएगा। इसके बाद भी अवैध निर्माण नहीं रुकता है, तो विकास प्राधिकरणों द्वारा उसे तोड़ा जाएगा और उसका सारा खर्च संबंधित से लिया जाएगा।

Deep Pandey

लेखक के बारे में

Deep Pandey
दीप नरायन पांडेय, डिजिटल और प्रिंट जर्नलिज्म में 13 साल से अधिक का अनुभव। यूपी के लखनऊ और वाराणसी समेत कई जिलों में पत्रकारिता कर चुके हैं। लंबे समय तक प्रिंट मीडिया में कार्यरत रहे। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में हैं। राजनीति के साथ क्राइम और अन्य बीटों पर काम करने का अनुभव। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |