Hindi NewsUP Newsyadvon per comment kiya to goli mar dunga bjp MP Ravi Kishan receives death threat over phone
यादवों पर टिप्पणी की तो गोली मार दूंगा; सांसद रवि किशन को फोन पर मिली जान से मारने की धमकी

यादवों पर टिप्पणी की तो गोली मार दूंगा; सांसद रवि किशन को फोन पर मिली जान से मारने की धमकी

संक्षेप:

बिहार विधानसभा चुनाव के बीच भाजपा सांसद रवि किशन को फोन पर जान से मारने की धमकी मिली है। ये धमकी सांसद के निजी सचिव के फोन पर दी गई है। धमकी देने वाला युवक बिहार का बताया जा रहा है।

Fri, 31 Oct 2025 07:54 PMDinesh Rathour लाइव हिन्दुस्तान, गोरखपुर
share Share
Follow Us on

गोरखपुर से भाजपा सांसद और अभिनेता रवि किशन को फोन पर जान से मारने की धमकी मिली है। ये धमकी सांसद के निजी सचिव के फोन पर दी गई है। इस संबंध में निजी सचिव ने गोरखपुर के एसएसपी से मुलाकात करके आरोपी के खिलाफ लिखित शिकायत दी है। शिकायत में सांसद की सुरक्षा बढ़ाने और धमकी देने वाले युवक की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की गई है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

जानकारी के अनुसार अजय कुमार यादव ने सांसद रवि किशन के निजी सचिव शिवम द्विवेदी को फ़ोन किया। फोन पर उसने अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। इसके बाद खुली धमकी देते हुए कहा, रवि किशन यादवों पर टिप्पणी करते हैं, इसलिए मैं उन्हें गोली मार दूँगा! इस पर निजी सचिव शिवम द्विवेदी ने साफ़ कहा कि सांसद ने कभी भी किसी समुदाय के खिलाफ कोई आपत्तिजनक टिप्पणी नहीं की है। इतना सुनते ही आरोपी अजय यादव भड़क उठा और सांसद व उनके सचिव दोनों को गालियाँ देने लगा। उसने यहां तक कहा कि - मुझे तुम्हारी हर गतिविधि की जानकारी है, जब चार दिन बाद बिहार आओगे तो जान से मार दूँगा।

साथ ही उसने धार्मिक टिप्पणी भी की। बताया जा रहा है कि अजय यादव ने बातचीत के दौरान भोजपुरी गायक खेसारी लाल यादव के उस बयान का समर्थन किया, जिसमें उन्होंने राम मंदिर की जगह अपस्ताल बनाने की बात कही थी। आरोपी ने इस दौरान भगवान श्रीराम और राम मंदिर को लेकर भी आपत्तिजनक शब्द कहे। सांसद को धमकी देने वाला युवक बिहार के आरा जिले का बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

क्या बोले सांसद रवि किशन

निजी सचिव के फोन पर मिली धमकी पर सांसद रवि किशन ने कहा कि सनातन के विरोधी जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। इस पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गृह जिले गोरखपुर का सांसद होना बड़ी बात है। इस धमकी के पीछे विदेशी ताकतों का भी हाथ संभव है। सनातन विरोधी ऐसी धमकियों से बिहार चुनाव को प्रभावित करना चाहते हैं। रवि किशन किसी से डरने वाला। नहीं है। एक बार फिर पूरी दमखम से चुनाव प्रचार में उतरूंगा।

ये भी पढ़ें:बागपत में हादसा: सब्जी लेकर दिल्ली जा रही पिकअप पलटी, तीन किसानों की मौत
ये भी पढ़ें:मामी ने भांजे के खून से रंगे हाथ, थाने पहुंचकर बोली- लूटना चाहता था मेरी इज्जत
Dinesh Rathour

लेखक के बारे में

Dinesh Rathour
दिनेश राठौर लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। कानपुर यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया है। डिजिटल और प्रिंट जर्नलिज्म में 13 साल से अधिक का अनुभव है। लंबे समय तक प्रिन्ट में डेस्क पर रहे हैं। यूपी के कानपुर, बरेली, मुरादाबाद और राजस्थान के सीकर जिले में पत्रकारिता कर चुके हैं। भारतीय राजनीति के साथ सोशल और अन्य बीट पर काम करने का अनुभव। इसके साथ ही वायरल वीडियो पर बेहतर काम करने की समझ है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |