Hindi NewsUP NewsWork on the road connecting Agra-Lucknow and Purvanchal Expressway has started
आगरा-लखनऊ और पूर्वांचल एक्सप्रेसवे को जोड़ने वाली सड़क का काम शुरू, लिंक रोड कब चालू होगा?

आगरा-लखनऊ और पूर्वांचल एक्सप्रेसवे को जोड़ने वाली सड़क का काम शुरू, लिंक रोड कब चालू होगा?

संक्षेप:

राजधानी लखनऊ में बाहरी हिस्सों से होते हुए एक छह लेनं चौड़ी सड़क आगरा और पूर्वांचल एक्सप्रेस वे को जोड़ेगी। इस सड़क के लिए भूमि अधिग्रहण का कार्य शुरू हो गया है। इससे लोगों के सफर और रफ्तार मिलेगी।

Jan 09, 2026 02:50 pm ISTDeep Pandey लखनऊ, ज्ञान प्रकाश
share Share
Follow Us on

लखनऊ शहर के बिलकुल बाहरी हिस्सों से होते हुए एक छह लेनं चौड़ी सड़क आगरा और पूर्वांचल एक्सप्रेस वे को जोड़ेगी। इस सड़क के लिए भूमि अधिग्रहण का कार्य शुरू हो गया है। अभी जिला प्रशासन की ओर से 28 गांव की 421 हेक्टेयर जमीन के लिए करीब 700 काश्तकारों को नोटिस दिया गया है। कुल 40 गांवों की जमीन से होकर यह लिंक एक्सप्रेस वे गुजरेगा। दोनों एक्सप्रेस वे कनेक्ट हो जाने से शहर का ट्रैफिक लोड घटेगा। अभी आगरा एक्सप्रेस वे से आने वाले वाहन अवध चौराहा होते हुए पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर जाते हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

कुछ माह पहले ही प्रदेश सरकार ने आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे और पूर्वांचल एक्सप्रेसवे को आपस में जोड़ने के लिए नए ग्रीनफील्ड लिंक एक्सप्रेसवे को मंजूरी दी थी। इससे शहर के भीतर वाहनों का दबाव काफी हद तक कम हो जाएगा। दोनों एक्सप्रेस वे से औसतन रोजाना 50 हजार से ज्यादा वाहन गुजरते हैं। इनमें इसमें लगभग 70-75 फीसदी यात्री वाहन (कार, एसयूवी) और शेष 25-30 फीसदी भारी कमर्शियल वाहन (ट्रक, बस) होते हैं। जिलाधिकारी विशाख जी ने अधिग्रहण के लिए यूपीडा के प्रस्ताव पर नोटिस जारी कर दिया है। अधिकारियों के अनुसार यह लिंक रोड आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर लखनऊ के मोहान रोड (सरोसा-भरोसा गांव) के पास से शुरू होगा और पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के शुरुआती बिंदु गोसाईगंज (चांद सराय गांव) के पास कनेक्ट हो जाएगी। इस लिंक एक्सप्रेसवे की कुल लंबाई लगभग 49.96 किलोमीटर होगी।

सरोजनीनगर से होते हुए मोहनलालगंज में खत्म होगा लिंक एक्सप्रेस वे

यह मार्ग लखनऊ के बाहरी इलाकों जैसे बंथरा, कुरैनी, कल्ली पश्चिम, और सुलतानपुर रोड के पास से होकर निकलेगा। इस दौरान यह सरोजनीनगर और मोहनलालगंज तहसीलों से गुजरेगा। उत्तर प्रदेश कैबिनेट ने इस प्रोजेक्ट के लिए 4,775 करोड़ रुपये के बजट को मंजूरी दी है। यह शुरुआत में 6 लेन का होगा, जिसे भविष्य में 8 लेन तक विस्तारित करने का प्रावधान रखा गया है। इसका निर्माण उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) करा रहा है।

लोगों का सफर आसान

यूपी के एक्सप्रेस वे से अब लोग बिना किसी शहर के बीच से गुजरे प्रदेश के एक से दूसरे छोर तक पहुंच सकेंगे। दिल्ली से ताज एक्सप्रेस वे, फिर आगरा का लिंक मार्ग होते हुए लखनऊ आगरा एक्सप्रेस वे तक पहले ही राह आसान हो चुकी है। अब आगरा और पूर्वांचल एक्सप्रेस वे आपस में जुड़ जाएंगे तो बिहार की सीमा के नजदीक बाहर-बाहर निकल सकेंगे। ऐसे में जिनको आगे पश्चिम बंगाल या पूर्वोत्तर के राज्यों में जाना है, उनको काफी आसानी हो जाएगी।

ये भी पढ़ें:लखनऊ-अयोध्या मार्ग पर पॉलीटेक्निक से बनने जा रही 6 लेन एलीवेटेड रोड, सफर और आसान
ये भी पढ़ें:यूपी पंचायत चुनाव कब होगा? योगी के मंत्री राजभर ने बताया; जानें

शहर के इन चौराहों पर कम होगा वाहनों का दबाव

लखनऊ के अवध अस्पताल चौराहा, बाराबिरवा, कृष्णानगर और शहीद पथ पर लगने वाले भारी जाम से मुक्ति मिलेगी। यह लिंक रोड केवल दो एक्सप्रेसवे को ही नहीं जोड़ेगा, बल्कि बीच में लखनऊ-कानपुर रोड (एनएच-27) और लखनऊ-रायबरेली-प्रयागराज रोड (एनएच-30) को भी इंटरचेंज के जरिए कनेक्ट करेगा। इससे कानपुर, प्रयागराज, और सुलतानपुर की ओर जाने वाले यात्रियों को भी शहर में घुसने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

Deep Pandey

लेखक के बारे में

Deep Pandey

दीप नरायन पांडेय लाइव हिन्दुस्तान में पिछले आठ सालों से यूपी टीम में हैं। दीप का डिजिटल, टीवी और प्रिंट जर्नलिज्म में 15 साल से अधिक का अनुभव है। यूपी के लखनऊ और वाराणसी समेत कई जिलों में पत्रकारिता कर चुके हैं। यूपी की राजनीति के साथ क्राइम की खबरों पर अच्छी पकड़ है। सामाजिक, इंफ्रास्ट्रक्चर, पर्यटन, शिक्षा और हेल्थ पर भी लिखने का शौक है। मास कम्युनिकेशन में बीए और एमए हैं। सरल भाषा में खबरों को पाठकों तक पहुंचाते हैं। खबर लिखने के अलावा साहित्य पढ़ने-लिखने में भी रुचि रखते हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |