Hindi NewsUP NewsWomen storm liquor shop smash every bottle and crate they could find
शराब ठेके पर महिलाओं का धावा, एक-एक बोतल और पेटी को बाहर निकालकर कूंच डाला

शराब ठेके पर महिलाओं का धावा, एक-एक बोतल और पेटी को बाहर निकालकर कूंच डाला

संक्षेप:

यूपी के आगरा में शराब ठेके पर महिलाओं ने धावा बोला है। ठेके के अंदर से एक-एक बोतल और पेटी में भरी शराब को बाहर निकालकर उसे डंडों से मार-मारकर कूंच डाला। ठेके पर मौजूद कर्मचारियों को महिलाओं का विरोध करने की हिम्मत तक नहीं हो सकी।

Jan 10, 2026 09:08 am ISTYogesh Yadav लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

आगरा में शराब के खिलाफ महिलाओं का उग्र रूप देखने को मिला है। थाना सैंया क्षेत्र के तेहरा चौकी अंतर्गत बिरहरू गांव स्थित देसी शराब के ठेके पर महिलाओं ने धावा बोल दिया। घूंघट ओढ़े पहुंची महिलाओं ने लाठी-डंडे लेकर हल्ला बोल दिया। उन्होंने ठेके से शराब की एक-एक बोतल बाहर निकालकर तोड़ डालीं। काफी देर तक हंगामा हुआ। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आक्रोशित महिलाओं को शांत किया। अभी इस मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई है। लाखों रुपये की शराब नष्ट हुई है। ठेके पर तोड़फोड़ का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

सैंया के तेहरा चौकी अंतर्गत बिरहरू गांव में देशी शराब का ठेका है। शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे गांव की महिलाएं व युवक आक्रोशित होकर ठेके पर आए। महिलाओं के हाथ में लाठी-डंडे थे। महिलाओं का उग्र रूप देखकर ठेके पर मौजूद सेल्समैन भाग निकले। महिलाओं ने ठेके से शराब की पेटियों को बाहर निकाल कर लाठी-डंडों से नष्ट कर दिया। ठेके पर रखे फ्रिज व अन्य उपकरणों को भी तोड़ दिया।

ये भी पढ़ें:सीएम योगी ने अपर्णा यादव को तलब किया, केजीएमयू में हुई घटना पर मुख्यमंत्री गंभीर

काफी देर तक हंगामा हुआ। इधर ठेका संचालक की सूचना पर पहुंची सैंया पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आक्रोशित ग्रामीणों को समझा कर शांत कराया। घटना की जानकारी होने पर डीसीपी वेस्ट अतुल शर्मा भी मौके पर पहुंचे। देर शाम तक इस मामले में अभी कोई तहरीर नहीं दी गयी है। हालांकि ठेका संचालक ने बताया कि करीब पांच लाख रुपये का नुकसान हुआ है।

आबादी क्षेत्र में है ठेका

आक्रोशित महिलाओं ने आरोप लगाया कि ठेके के आसपास मकान बने हुए हैं। गांव के लोग सुबह से ही ठेके पर पहुंच जाते हैं। घर का माहौल बिगड़ रहा है। बच्चों पर बुरा असर पड़ रहा है। महिलाओं ने बताया कि ठेके पर दिन भर असामाजिक तत्व भी पहुंच जाते हैं। हम महिलाओं का दिन भर यहां से निकलना होता है। शराबी महिलाओं पर फब्तियां कसते हैं। उनका राह निकलना मुश्किल हो जाता है। इस मामले की शिकायत स्थानीय लोगों ने ठेकेदार से भी की। लेकिन इसका कोई निष्कर्ष नहीं निकला।