Hindi NewsUP Newswomen found Objectionable situation; Basti police raid; 6 arrested in sex racket including gram pradhan and doctor
कमरे में आपत्तिजनक हालत में थीं युवतियां, पुलिस की रेड; सेक्स रैकेट में ग्राम प्रधान, डॉक्टर समेत 6 अरेस्ट

कमरे में आपत्तिजनक हालत में थीं युवतियां, पुलिस की रेड; सेक्स रैकेट में ग्राम प्रधान, डॉक्टर समेत 6 अरेस्ट

संक्षेप:

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ है। पुलिस रेड के दौरान युवक और युवतियां कमरे में आपत्तिजनक हालत में थीं। सेक्स रैकेट में होटल मालिक ग्राम प्रधान, ग्राहक डॉक्टर समेत 6 लोगों को अरेस्ट किया गया है।

Nov 04, 2025 07:21 pm ISTDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

यूपी के बस्ती जिले में सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ है। यहां हर्रैया थाना क्षेत्र के बड़हरखुर्द में स्थित एक होटल (जीसी पैलेस) पर सोमवार की शाम पुलिस ने छापा मारकर देह व्यापार में लिप्त होटल मालिक ग्राम प्रधान समेत 6 लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने 6 मोबाइल, नकदी और आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया। छापेमारी के दौरान युवक और युवतियां कमरे में आपत्तिजनक हालत में थीं। गिरफ्तार लोगों में एक पशु चिकित्सक भी शामिल है जो बतौर ग्राहक पैलेस में पहुंचा था।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

बड़हरखुर्द में स्थित जीसी पैलेस में अनैतिक गतिविधियां संचालित होने की शिकायत मिली थी। हर्रैया क्षेत्राधिकारी संजय सिंह के नेतृत्व में हर्रैया प्रभारी निरीक्षक ने दल-बल के साथ होटल में छापा मारा। मौके से होटल का मालिक छावनी थाना क्षेत्र स्थित मुड़बरा गांव निवासी ग्राम प्रधान हरिश्चंद्र वर्मा पकड़ा गया। हरिश्चंद्र वर्मा ने पुलिस की पूछताछ में स्वीकार किया कि होटल उसका ही है। पुलिस ने होटल के कमरों की तलाशी ली। इस दौरान पांच अलग-अलग कमरों से युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए। इनमें गोंडा, गोरखपुर और बस्ती जिले के लोग शामिल हैं।

छह मोबाइल, 2050 रुपये और आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद

सीओ संजय सिंह ने बताया कि एक पशु डॉक्टर भी है जो वर्तमान में पशु चिकित्सालय बभनगावां में तैनात है। इन सभी के साथ छह लड़कियां भी पकड़ी गईं जिन्हें उनके परिजनों को बुलाकर सौंप दिया गया। सीओ संजय सिंह ने बताया कि मौके से छह मोबाइल, 2050 रुपये और आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई। जीसी पैलेस का संचालन हरिशचंद्र वर्मा करता था जो बाहर से युवतियों को बुलाकर ग्राहकों से 200 से 500 रुपये लेकर उन्हें उपलब्ध कराता था। पुलिस ने सभी आरोपितों के खिलाफ अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम समेत अन्य धाराओं में अभियोग दर्ज कर लिया है।

ये भी पढ़ें:दुल्हन नहीं पहुंची तो दूल्हे ने तलाशा दूसरा रिश्ता; दूसरी लड़की से रचाई शादी
ये भी पढ़ें:यूपी पंचायत चुनाव से पहले 750 ग्राम पंचायतों में योगी सरकार कराने जा रही यह काम
Deep Pandey

लेखक के बारे में

Deep Pandey
दीप नरायन पांडेय, डिजिटल और प्रिंट जर्नलिज्म में 13 साल से अधिक का अनुभव। यूपी के लखनऊ और वाराणसी समेत कई जिलों में पत्रकारिता कर चुके हैं। लंबे समय तक प्रिंट मीडिया में कार्यरत रहे। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में हैं। राजनीति के साथ क्राइम और अन्य बीटों पर काम करने का अनुभव। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |