महिलाओं ने युवती को जमीन पर गिराकर डंडों से पीटा, तमाशा देखती रही पुलिस

Dec 15, 2025 10:52 am ISTPawan Kumar Sharma लाइव हिन्दुस्तान, कानपुर
share Share
Follow Us on

कानपुर मानसिक रूप से बीमार एक युवती ने सड़क पर हाई वोल्टेज ड्रामा किया। इस दौरान नाराज स्थानीय महिलाओं ने पुलिस के सामने ही युवती की बेरहमी से पिटाई कर दी, जबकि पुलिस मूकदर्शक बनी रही। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

महिलाओं ने युवती को जमीन पर गिराकर डंडों से पीटा, तमाशा देखती रही पुलिस

यूपी के कानपुर से एक हैरान कर वाला मामला सामने आया है। जहां मानसिक बीमार युवती ने सड़क पर हाई वोल्टेज ड्रामा किया। इस पर नाराज महिलाओं ने पुलिस के सामने ही युवती की बेरहमी से पिटाई कर दी। पुलिस मूकदर्शक बनकर ये सब देखती रही। वहीं, इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि लाइव हिन्दुस्तान इसकी पुष्टि नहीं करता है।

ये मामला सीसामऊ थाना क्षेत्र के पास का है। स्थानीय लोगों के अनुसार 15 दिनों से मानसिक रूप से बीमार एक युवती सीसामऊ थाने की चाहरदीवारी से जुड़े मंदिर और उसके आस-पास की सफाई करती थी। वह मंदिर के आस-पास गंदगी देखकर लोगों से गाली-गलौज कर देती थी। रविवार दोपहर मंदिर के पास गंदगी देखकर युवती ने मौजूद मजदूरों, रिक्शा चालकों और लोगों के साथ गाली-गलौज की और डंडे से वार किया। कई घंटे चले हाई वोल्टेज ड्रामा के बाद स्थानीय महिलाओं ने युवती को पकड़कर पुलिस के सामने पीटा। फिर उसे पुलिस के हवाले किया।

इस घटना वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें साफ दिख रहा है कि तीन महिलाएं एक युवती पर टूट पड़ीं हैं और उसे जमीन पर पटककर पीट रही हैं। महिला युवती के बाल खींच नीचे गिराया। फिर डंडा बरसा दिया। जब युवती उठने की कोशिश करती है तो महिलाओं फिर से उसे गिरा देती हैं। वहीं, पास में खड़े पुलिसकर्मी एक्शन लेने की बजाय सब होता देख रहे हैं।

वहीं, इस मामले को लेकर सीसामऊ थाना प्रभारी राकेश सिंह ने बताया कि युवती मानसिक बीमार है और फर्रुखाबाद की रहने वाली है। महिलाएंसे थाने लाईं थीं। मारपीट की बात गलत है। परिजनों को बुलाया गया है।

वहीं, इस घटना ने न केवल स्थानीय लोगों में चर्चा बढ़ा दी है, बल्कि पुलिस की निष्क्रियता पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। मामला सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों ने पुलिस की भूमिका और मानसिक रूप से बीमार लोगों के प्रति सुरक्षा के इंतजामों पर चिंता जताई है।

Pawan Kumar Sharma

लेखक के बारे में

Pawan Kumar Sharma

पवन कुमार शर्मा पिछले चार वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े हैं। डिजिटल मीडिया में काम करते हुए वह उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, सरकारी योजनाओं और टूरिज्म से जुड़े मुद्दों पर नियमित रूप से लिखते हैं। इससे पहले पवन एबीपी न्यूज के साथ बतौर फ्रीलांसर काम कर चुके हैं। पवन ने नई दिल्ली स्थित भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इससे पहले क्राइस्ट चर्च कॉलेज, कानपुर से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। ग्राउंड रिपोर्टिंग और अकादमिक समझ के साथ पवन तथ्यात्मक, संतुलित और पाठक-केंद्रित समाचार लेखन करते हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |